राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात, रिक्त पदों को भरने और आठवें वेतन आयोग के संबंध में हुई चर्चा – Saharanpur News

Saharanpur News

लखनऊ : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष इंजी. हरिकिशोर तिवारी के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल और मुख्यमंत्री के बीच कर्मचारी समस्याओं, भर्तियों, अनावश्यक न्यायिक विवादों पर सकारात्मक चर्चा हुई. इस चर्चा में पदाधिकारियों ने प्रदेश के अधीनस्थ चयन आयोग, शिक्षा आयोग आदि में बेहद धीमी चयन प्रक्रिया के आंकड़े प्रस्तुत किए। अध्यक्ष तिवारी ने मुख्यमंत्री को बताया कि वर्ष 2015 से प्रदेश में अनेक रिक्तियां कतिपय कारणों से विलंबित चल रही हैं। जिसके कारण प्रदेश में विभिन्न संवर्गों…

इमरान मसूद ने समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना, कहा- मुसलमानों की आवाज दबा रही है सपा, वक्फ बोर्ड बिल पर संसद में चुप रही सपा

MP Imran Masood spoke after Eid prayers

सहारनपुर : सपा और कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। सपा सांसद राजीव राय ने इमरान मसूद को भाजपा का स्लीपर सेल बताया है, जबकि इमरान मसूद ने राजीव राय के साथ मिलकर पूरी समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। इमरान मसूद ने कहा कि समाजवादी पार्टी सिर्फ मुसलमानों के वोट चाहती है, उनके हित नहीं। समाजवादी पार्टी चुनाव में अपनी हार के लिए भी मुसलमानों को जिम्मेदार ठहरा रही है। लेकिन जब मुसलमानों की आवाज उठाने की बात आती है तो चुप हो जाती…

बरेली कोर्ट ने सेना के जवान को उम्रकैद की सजा सुनाई, वह सेना के हवलदार की पत्नी की हत्या का दोषी था – Bareilly News

Bareilly News

बरेली : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय विजेंद्र त्रिपाठी की अदालत ने सरकारी आवास में हवलदार की पत्नी की हत्या के मामले में सेना के जवान को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने दोषी जवान को उम्रकैद की सजा सुनाई है। 22 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। दोषी सेना के जवान को शक था कि उसकी पत्नी का हवलदार से अवैध संबंध है। इसी बात को लेकर उसके और हवलदार की पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। इसमें सेना के जवान ने धारदार हथियार से हमला कर…

लखनऊ में शिक्षक ने वकील, पत्रकार समेत 16 लोगों पर दर्ज कराया केस, रंगदारी और बदनामी का आरोप – Lucknow News

Lucknow News

लखनऊ : बाजारखाला इलाके में एक शिक्षक ने एक वकील और तथाकथित पत्रकारों समेत कुल 16 लोगों पर ब्लैकमेलिंग, धमकी और बदनामी का गंभीर आरोप लगाया है। शिक्षक की शिकायत पर पुलिस ने इन सभी 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता डॉ. मिर्जा मोहम्मद अबू तैय्यब के मुताबिक, चेक पोस्ट के पास उनकी करीब 1450 वर्ग फीट की प्रॉपर्टी है। इसका आधा हिस्सा उनके मामा की बेटी का है। इस प्रॉपर्टी पर वैध तरीके से निर्माण कार्य चल रहा है। डॉ. तैय्यब का आरोप है कि…

संत रविदास की भावना को पीएम मोदी ने किया साकार, शुक्रतीर्थ की पावन धरा पर बोले सीएम योगी – CM Yogi Visit Muzaffarnagar

CM Yogi Visit Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को शुकतीर्थ पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि मध्यकाल में जब देश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा था, तब संत रविदास के रूप में प्रकाश की किरण उभरी। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार किया और समाज को नई चेतना देने का काम किया। पिछली सरकारों पर आरोप लगाते हुए सीएम योगी ने कहा कि पिछली सरकारों ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को सम्मान नहीं दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लंदन में वह छात्रावास भी खरीद लिया है, जहां बाबा साहब ने…

ख़ुदकुशी करना इस्लाम में हराम, देवबंदी उलेमा का फरमान – Deoband Ulema

Deoband News

देवबंद : उत्तर प्रदेश के ज़िला देवरिया से बकरीद के दिन सामने आई एक दर्दनाक और सनसनीखेज़ घटना ने सभी को झकझोर दिया है। एक बुज़ुर्ग शख़्स ने बकरीद की कुर्बानी के दिन खुद को ही कुर्बान कर दिया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है कि “इंसान जिस बकरे को बेटे की तरह पालता है, उसकी कुर्बानी देता है, वह भी तो एक जानदार है… मैं अपनी कुर्बानी खुद अल्लाह और रसूल के नाम पर कर रहा हूं… किसी ने मुझे क़त्ल नहीं किया।”…

सहारनपुर में सेना के अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने खेतों में उतारा हेलीकॉप्टर, ग्रामीण सहमे – Saharanpur News

सहारनपुर में सेना के अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने खेतों में उतारा हेलीकॉप्टर, ग्रामीण सहमे

सहारनपुर : थाना चिलकाना क्षेत्र में सेना के अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। तकनीकी खराबी के चलते पायलट ने खाली खेतों में सुरक्षित लैंडिंग कराई। दोनों पायलट पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलते ही सेना और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर ‘लादेन किलर’ के नाम से भी मशहूर है। एसपी ग्रामीण सागर जैन ने बताया कि वायुसेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। सेना के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ है।…

मायावती ने बैलेट पेपर से बसपा की वापसी का दावा किया, कहा- जातिवादी पार्टियों के बहकावे में न आएं, चंद्रशेखर को भी आड़े हाथों लिया – BSP President Mayawati

SC On Bulldozer

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पार्टी मुख्यालय से बयान जारी किया है। मायावती ने गुरुवार को लखनऊ में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पर बिना नाम लिए हमला बोला। उन्होंने अपने वोट बैंक को समझाने की कोशिश की है कि वे बहकावे में न आएं। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि एक तरफ ऐसी पार्टियों के लोग कार्यक्रमों में यह कहते पाए जाते हैं कि वे कांशीराम और मायावती के अंबेडकरवादी मिशन को आगे…

यूपी में कल से बादल छंट जाएंगे, अब आसमान से सूरज दिखाएगा अपनी ताकत, जानें कितने डिग्री तक बढ़ेगा तापमान – Weather Update

Weather News

लखनऊ : यूपी में पिछले कई दिनों से बादल छाए हुए हैं। कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी तो कई जिलों में तेज बारिश हुई है। जिससे तापमान में गिरावट होने से गर्मी से राहत मिली है। लेकिन गुरुवार से एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। अब तक हो रही बूंदाबांदी थम जाएगी। पछुआ हवाओं के चलते अगले पांच दिनों में तापमान में 5 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। यानी सूर्यदेव आसमान से अपनी आंखें दिखाने वाले हैं। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में पिछले कई…

यमुना नदी में नहाते वक्त 6 बहने डूबीं, तीन सगी बहनों समेत 6 की मौत – Six Girls Died In Agra

6 sisters drowned while bathing in Yamuna river at Agra

आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां यमुना नदी में नहाते समय छह लड़कियां डूब गईं है। चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक ही परिवार की छह लड़कियों की मौत से पूरा इलाका दहल गया। मरने वाली लड़कियों में तीन सगी बहनें थीं। जानकारी के मुताबिक मरने वाली लड़कियों में से एक की शादी तय थी। उसकी शादी देवोत्थान पर होनी थी। इसकी तैयारियां चल रही थीं,…