स्मार्ट सिटी के नगर निगम में अधिकारी ने व्यापारियों से की बदसलूकी, जेल भेजने की धमकी देकर कार्यालय से बाहर निकाला, व्यापारियों ने किया हंगामा – Saharanpur News

Saharanpur News

सहारनपुर : स्मार्ट सिटी सहारनपुर में उस समय हंगामा मच गया जब अपर नगर आयुक्त से मिलने आए व्यापारियों ने बदसलूकी का आरोप लगाते हुए धरना शुरू कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही व्यापारियों ने दुकानों के शटर गिराने शुरू कर दिए। देखते ही देखते पूरा बाजार बंद हो गया। व्यापारियों का आरोप है कि अपर नगर आयुक्त ने न केवल उन्हें कार्यालय से बाहर जाने को कहा, बल्कि जेल भेजने की धमकी भी दी। मामला इतना बढ़ गया कि शहर के हजारों व्यापारी नगर निगम पहुँच गए। नगर…

योगी की मंत्री प्रतिभा शुक्ला थाने में धरने पर बैठीं, कहा- जब तक थाना प्रभारी पर कार्रवाई तक नहीं जाऊँगी – Kanpur Dehat

Minister Pratibha Shukla

कानपुर देहात : जिले में खाकी वर्दी वालों का दबदबा इतना बढ़ गया है कि योगी की मंत्री की भी नहीं सुनी जा रही है। महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला गुरुवार को अकबरपुर कोतवाली के थाना प्रभारी के खिलाफ अपने कार्यकर्ताओं के साथ थाने के बाहर धरने पर बैठ गईं। राज्य मंत्री के धरने पर बैठने की सूचना पर लखनऊ तक पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एसपी अरविंद मिश्रा, डिप्टी एसपी राजेश पांडेय समेत कई अन्य अधिकारी मौके पर पहुँचे और राज्य मंत्री को…

हिंदू रीति-रिवाजों में होगा बदलाव, दिन में होंगे विवाह समारोह, मंदिर के गर्भगृह में केवल पुजारी ही जा सकेंगे, अंतिम संस्कार भोज में केवल 13 लोगों को भोजन कराया जाएगा

Vidhvat Parishad Varanasi

वाराणसी : सनातन धर्म में कई तरह की भ्रांतियाँ फैली हुई हैं। इन्हें दूर करने के लिए ऋषि-मुनि और बुद्धिजीवी मंथन करते रहते हैं। इस वर्ष के महाकुंभ में भी यह मंथन हुआ। सनातन धर्म को लेकर फैली भ्रांतियों को लेकर हिंदू आचार संहिता में बदलाव की आवश्यकता थी, लेकिन इसे जारी नहीं किया जा सका। अब वाराणसी में संतों की सहमति के बाद काशी विद्वत परिषद अक्टूबर में हिंदू आचार संहिता जारी करने की तैयारी कर रही है। काशी विद्वत परिषद के महामंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी के अनुसार, हिंदू…

कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित होटल मालिकों को दिखाना होगा लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का निर्देश – Suprim Court On Kawad Road

Justice BR Gavai will be the next Chief Justice

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित सभी होटल मालिकों को वैधानिक आवश्यकताओं के अनुसार अपने लाइसेंस और पंजीकरण प्रमाण पत्र प्रदर्शित करने का निर्देश दिया। शीर्ष अदालत ने कहा कि उपभोक्ता ही राजा है और उपभोक्ता के पास यह जानने का विकल्प होना चाहिए कि कोई होटल पूरी तरह से शाकाहारी व्यंजन बेच रहा है या नहीं। न्यायमूर्ति एम.एम. सुंदरेश और न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह की पीठ ने मामले की सुनवाई की। इस दौरान एक याचिकाकर्ता की ओर…

राकेश टिकैत का बड़ा आरोप, कहा- धनखड़ किसानों की बात करते थे, इसलिए उन्हें इस्तीफा देने पर मजबूर किया गया – Rakesh Tikait

Rakesh Tikait On Jagdeep Dhankarh

मुजफ्फरनगर : मुजफ्फरनगर में  भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने बड़ा दावा किया है कि उपाध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने अपनी मर्जी से इस्तीफा नहीं दिया, बल्कि उन्हें जबरन हटाया गया क्योंकि वह गाँव, गरीब और किसान की बात करते थे। राकेश टिकैत ने कहा कि उपाध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने इस्तीफा नहीं दिया, बल्कि पूंजीपतियों की सरकार ने उन्हें इस्तीफा दिलवाया है। धनखड़ हमेशा गाँव, गरीब और किसान की बात करते थे। इस बार भी यही उम्मीद है कि बिहार के किसी व्यक्ति का यही हश्र होगा।…

2 अगस्त को पीएम मोदी का वाराणसी दौरा, 1000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात, निगम के हाईटेक मिनी हाउस का करेंगे शिलान्यास – Varanasi News

2 अगस्त को पीएम मोदी का वाराणसी दौरा, 1000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात, निगम के हाईटेक मिनी हाउस का करेंगे शिलान्यास

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को एक बार फिर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ सकते हैं। इसके लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। बनारस शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर सेवापुरी इलाके में जनसभा की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय से हरी झंडी मिलने के साथ ही लोकार्पण और शिलान्यास वाली परियोजनाओं की सूची पीएमओ को भेज दी गई है। अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी 1000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात दे सकते हैं। पीएम मोदी द्वारा दी जाने वाली ज्यादातर…

सीएम योगी ने कहा, कृषि के माध्यम से साकार होगा 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का सपना – CM Yogi News

CM Yogi And Surya Pratap Shahi

लखनऊ : उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद (यूपीसीएआर) ने लखनऊ स्थित भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान परिसर में अपना 36वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर आयोजित कृषि वैज्ञानिक पुरस्कार समारोह एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘विकसित कृषि-विकसित उत्तर प्रदेश’ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने की। इसके अलावा, कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह, राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, प्रमुख सचिव रवींद्र, यूपीसीएआर के अध्यक्ष कैप्टन (सेवानिवृत्त) विकास गुप्ता, विभिन्न कृषि विश्वविद्यालयों के…

मैच हारने पर नहीं दिए 50 रूपये, दोस्तों ने घिनौनी करतूत का वीडियो बनाकर एक महीने तक किया बलैकमेल – Saharanpur News

UP Crime News

सहारनपुर : सहारनपुर के थाना रामपुर मनिहारान इलाके में कक्षा 10 वी के छात्र को क्रिकेट मैच हारना महंगा पड़ गया। मैच में 50 रूपये का दांव हारने पर उसके दोस्तों ने न सिर्फ उसके साथ सामूहिक कुकर्म किया बल्कि वीडियो बनाकर ब्लैक मेल करते रहे। इतना ही नहीं जब छात्र ने उनका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी तक दे डाली। दोस्तों की करतूत से परेशान छात्र के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ…

महाशिवरात्रि पर होगा बाबा का जलाभिषेक, जानें शुभ मुहूर्त और जलाभिषेक की सही विधि, भगवान शिव को भांग-धतूरा चढ़ाने का महत्व – Maha Shivratri Festival

Maha Shivratri Festival

सहारनपुर : बुधवार को महाशिवरात्रि पर्व मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। शिव भक्त कांवड़िये हर की पौड़ी हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल भरकर अपने गंतव्यों की ओर जा रहे हैं। शिव भक्त महाशिवरात्रि पर्व पर अपने आराध्य नाथो के नाथ भोलेनाथ का पवित्र गंगाजल से जलाभिषेक करेंगे। इस बार जलाभिषेक के लिए नक्षत्रों के अनुसार महासंयोग बन रहा है। जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त ब्रह्म मुहूर्त में है। जलाभिषेक का समय बुधवार सुबह 4:40 बजे से शुरू हो रहा है। जो मध्यरात्रि के बाद 2:28 बजे तक रहेगा। बता दें…

बिजली विभाग की बैठक में अधिकारियों पर भड़के भाजपा विधायक, नोटों की गड्डी रखकर बोले- कुछ तो शर्म करो…. – BJP MLA in Action Mode

BJP MLA in Action Mode

सहारनपुर : इन दिनों भाजपा के नगर विधायक राजीव गुंबर एक्शन मोड़ में नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि बिजली विभाग बैठक में अधिकारियों पर भड़क गए। विधायक गलत तरीके से लगाए गए बिजली के खंभों को हटाने को लेकर न सिर्फ जमकर खरीखोटी सुनाई बल्कि अधिकारियों के सामने 50,000 रुपये की गड्डी रख कर यह कह डाला कि कुछ तो शर्म करो। भरी बैठक में नोटों की गड्डी देख अधिकारियों के होश उड़ गए। सभी अधिकारी बगले झांकने लगे। आपको बता दें कि सहारनपुर नगर विधायक राजीव…