बरेली : अभिनेत्री सपना सिंह के बेटे की बरेली में हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। सपना का बेटा सागर पढ़ाई के लिए कभी मुंबई तो कभी बरेली में अपने नाना-नानी के घर मां के पास रहता था। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक माता-पिता से दूरी और नाना-नानी के घर लाड़-प्यार के चलते सागर गलत संगत में पड़ गया था। अभिनेत्री सपना के बेटे सागर की मौत इस बात का ताजा उदाहरण है कि युवा पीढ़ी किस तरह माता-पिता की निगरानी से दूर नशे के…
Category: उत्तर प्रदेश
Actor Mushtaq Khan : फिल्म अभिनेता मुश्ताक खान अपहरण मामले में एफआईआर दर्ज, मेरठ हाइवे से किया गया अभिनेता मुश्ताक खान का अपहरण
बिजनौर : हास्य कलाकार सुनील पाल के अपहरण की साजिश का अभी भंडाफोड़ भी नहीं हुआ था कि एक और अभिनेता के अपहरण और फिरौती का मामला सामने आया है। बिजनौर पुलिस ने अभिनेता मुश्ताक खान के इवेंट मैनेजर की शिकायत पर एफआईआर संख्या 1138/24 धारा 140(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। आपको बता दें कि बिजनौर पुलिस के अनुसार बिजनौर में दर्ज इस मामले में अभिनेता मुश्ताक खान को मेरठ निवासी राहुल सैनी नामक व्यक्ति ने वरिष्ठ लोगों के सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए बुलाया…
Saharanpur News : नवजात शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी कमी, जिलाधिकारी ने बेहतर स्वास्थ्य के लिए शुरू की मुहिम
सहारनपुर : जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं जिला महिला चिकित्सालय को एमएनसीयू (मदर न्यूबोर्न केयर यूनिट) से संतृप्त कराए जाने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सभी चिकित्सा अधीक्षकों और सीएमओ के साथ बैठ कर खाका तैयार किया गया। जिलाधिकारी मनीष बंसल द्वारा जनपद में शिशु मृत्यु दर को कम करने और शिशु स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए मुहिम प्रारंभ की गई है। जिसके तहत ज़िले के सभी सीएचसी और ज़िला महिला चिकित्सालय में एमएनसीयू और…
Saharanpur News : केरल से सहारनपुर पहुंची प्रेमिका ने रुकवाया निकाह, पुलिस ने दूल्हे और पिता को किया गिरफ्तार
सहारनपुर : सहारनपुर के थाना गगलहेड़ी इलाके में हो शादी में उस वक्त हंगामा हो गया जब निकाह कबूल करने से पहले दूल्हे की प्रेमिका मौके पर पहुंच गई। केरल निवासी प्रेमिका ने सीधे शादी समारोह में पहुंच कर फोटो दिखाते हुए अपनी प्रेम कहानी सुनाई तो सबके होश उड़ गए। प्रेमिका ने बताया कि दुल्हा बना दिलबहार केरल में रहकर फर्नीचर का काम करता है और सात साल से उसके साथ संबध हैं। उसने उससे शादी का वादा किया था लेकिन अब किसी ओर युवती से शादी करने पहुंच…
Cyber Crime : आयुष्मान योजना का भुगतान कराने के नाम पर डॉक्टर से ठगी, लखनऊ में बैठे 90 लाख ठगने वाले 3 जालसाज गिरफ्तार
सहारनपुर : एक ओर जहां गरीब असाहय परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए केंद्र सरकार आयुष्मान कार्ड मुहैया करा रही है वहीं साइबर ठगों ने आयुष्मान कार्ड के भुगतान के नाम पर डॉक्टरों को ठगना शुरू आकर दिया है। ताज़ा मामला जनपद सहारनपुर का है जहां आयुष्मान योजना के तहत इलाज का बिल पास कराने के नाम पर एक डॉक्टर से 90 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। डॉक्टर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर साइबर थाने की पुलिस ने लखनऊ से तीन जालसाजों को गिरफ्तार किया है।…
Jamiyat President : जमीयत अध्यक्ष ने पश्चिम प्रदेश का किया समर्थन, मदनी बोले-विकास के लिए प्रदेश का बंटवारा जरुरी
सहारनपुर : पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष अरशद मदनी से उनके आवास पर मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने मौलाना मदनी से कहा कि उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य होने के बावजूद गरीबी, महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, अव्यवस्था और गुंडागर्दी की चपेट में है। उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता के विकास के लिए उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटकर अलग पश्चिम प्रदेश बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि गन्ने…
Jaunpur News : अपने पूर्वजों की तलाश में जुटे इस गांव के मुसलमान, हिन्दू होने का कर रहे दावा
जौनपुर : एक ओर जहां मस्जिदों में मंदिर मिलने के बाद सर्वे अभियान शुरू हो गया है वहीं जौनपुर जिले के एक गांव में मुस्लिम समुदाय से जुड़े कुछ लोगों ने न सिर्फ खुद को हिन्दू मान लिया है बल्कि अपने पूर्वजों के तलाश में जुट गए है। कुछ मुस्लिम परिवार के लोगों ने अपने पूर्वजों के हिन्दू होने का दावा करते हुए अपने नाम के आगे दुबे,तिवारी सर नेम लगाना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं यहां के मुस्लिम अब गायों की सेवा करना भी शुरू कर दिए है।…
Gorakhpur News : सीएम सिटी गोरखपुर में वैज्ञानिक की पत्नी की हत्या से फैली सनसनी, बंद मकान की रसोई में पड़ा मिला शव, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
गोरखपुर : भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र बेंगलुरु में सहायक वैज्ञानिक की पत्नी का शव मिलने से गोरखपुर में सनसनी फैल गई। वैज्ञानिक काम के लिए चेन्नई गए हुए थे। सहायक वैज्ञानिक की पत्नी का सड़ा-गला शव गोरखपुर के सुशांत सिटी स्थित घर में मिला। शव किचन में फर्श पर पड़ा मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम की पहली जांच में मृतका के सिर में चोट के निशान मिले हैं। जिससे परिजनों ने ह्त्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि…
Meerapur MLA : रालोद विधायक मिथलेश पाल की बढ़ी मुश्किलें, 5 साल पुराने मामले में दोषी करार
मुजफ्फरनगर : मीरापुर से राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की नवनिर्वाचित विधायक मिथलेश पाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पांच साल पुराने मामले में विधायक मिथलेश पाल समेत 14 अन्य के खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट में आरोप तय कर दिए गए हैं। इनके खिलाफ दंगा भड़काने और बंधक बनाने समेत अन्य धाराओं में आरोप तय किए गए हैं। यातायात बाधित करने के एक मामले में विधायक मिथलेश पाल समेत 14 अन्य लोग शुक्रवार को विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख 03 जनवरी…
Audi Accident : तेज रफ़्तार ऑडी ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, आगे चल रही बाइक सवार दो की दर्दनाक मौत, चार गंभीर घायल
सहारनपुर : सहारनपुर के थाना सरसावा इलाके में तेज रफ्तार ऑडी कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज चला रहा है। वहीं दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आपको बता दें कि रविवार की देर रात सहारनपुर के थाना सरसावा इलाके में अंबाला की ओर…
