Lucknow News : कार्यकर्ता की मौत मामले की जांच के लिए कांग्रेस कार्यालय पहुंची पुलिस, केयरटेकर का दर्ज होगा बयान

Lucknow News

लखनऊ : कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत की जांच के लिए गुरुवार को पुलिस टीम कांग्रेस कार्यालय पहुंची। मामले में हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत की जांच के लिए गुरुवार सुबह पुलिस टीम कांग्रेस कार्यालय पहुंची। डीसीपी सेंट्रल रवीना त्यागी के मुताबिक, कांग्रेस कार्यालय के केयरटेकर के बयान दर्ज किए जाएंगे। सीसीटीवी फुटेज जब्त किए जाएंगे। विरोध प्रदर्शन का आह्वान करने वालों और इसमें शामिल लोगों से पूछताछ की जाएगी और सभी के बयान दर्ज किए जाएंगे। इससे पहले बुधवार देर रात…

Vice President and Farmer : मैं किसान का बेटा हूँ, कमजोरी नहीं दिखाऊंगा, लेकिन 750 किसानों की मौत पर मुंह नहीं खोलूंगा !

Vice President Jagdeep Dhakarh

नई दिल्ली : महामहिम उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव सदन में आते ही क्या महाशय को एहसास हुआ कि वे जाट हैं और किसान के बेटे हैं? लेकिन 13 महीने तक दिल्ली की सीमाओं पर किसान आंदोलन के दौरान सड़कों पर कीलें लगाई गईं, पुलिस की लाठियां और आंसू गैस के गोले दागे गए। गर्मी, सर्दी और बरसात में 750 से ज्यादा किसान मर गए, तब क्या उन्हें किसान याद नहीं आए? जब देश को गौरवान्वित करने वाली जाट समाज की महिला पहलवान बेटियां…

Akhilesh Yadav : सहारनपुर में बोले अखिलेश यादव, भाजपा सरकार खुदाई के नाम पर खत्म कर रही भाईचारा, जो संविधान को नहीं मानते भाजपा के लोग 

Akhilesh Yadav

सहारनपुर : पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव बुधवार को सहारनपुर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने यहां भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उत्तर प्रदेश में मस्जिदों में खुदाई के सवाल पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि खुदाई से भाईचारा खत्म हो रहा है। भाजपा सरकार जानबूझकर ऐसा कर रही है। आपको बता दें कि अखिलेश यादव लखनऊ से विमान द्वारा सरसवा एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वह सड़क मार्ग से अंबाला रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल…

Saharanpur CMO : हाईकोर्ट ने सीएमओ सहारनपुर पर लगाया एक लाख रुपये का जुर्माना, कोर्ट के आदेश की अनदेखी का आरोप

Saharanpur CMO

सहारनपुर : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आदेश के बाद भी अस्पताल का लाइसेंस रिन्यू न करने पर सहारनपुर के सीएमओ पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। कहा गया है कि सीएमओ आदेश और कानून की अनदेखी कर रहे हैं। यह आदेश न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल सिंह और न्यायमूर्ति दोनादी रमेश की खंडपीठ ने सहारनपुर के अनाया हेल्थ सेंटर व अन्य की याचिका पर दिया है। आपको बता दें कि डॉ. अंशुल गुप्ता ने सहारनपुर के बाजोरिया रोड पर एक भवन किराए पर लेकर अनाया हेल्थ सेंटर खोला था। लीज खत्म…

Sambhal News : जामा मस्जिद की संपत्ति है प्राचीन कुआं, कमेटी ने यूपी सरकार और नगर पालिका को भेजा नोटिस

Sambhal News

संभल : जामा मस्जिद कमेटी ने प्राचीन कुएं को सार्वजनिक करने के प्रयास के खिलाफ सिविल कोर्ट के माध्यम से प्रदेश सरकार और नगर पालिका को नोटिस भेजा है। कमेटी का कहना है कि यह कुआं जमा मस्जिद की पुरानी संपत्ति है। इसका इस्तेमाल केवल मुस्लिम समुदाय द्वारा इबादत के लिए होता रहा है। यह नोटिस सिविल प्रक्रिया संहिता की धारा 80 और नगर पालिका अधिनियम 1916 की धारा 326 के तहत है। आपको बता दें कि प्राचीन काल से ही मुस्लिम समुदाय के लोग इसके पानी से नमाज और वुजू कर…

Sambhal MP : कड़ी सुरक्षा के बीच सपा सांसद बर्क के घर  लगाया गया बिजली मीटर, पीएसी और आरएएफ की गश्त जारी

Ziaur Rahman Bark

संभल : सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर पर बिजली विभाग ने भारी फोर्स के बीच स्मार्ट मीटर लगाया। इससे पहले डीएम-एसपी की अगुवाई में चले अभियान में 49 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी गई थी। इसमें 1.30 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया था। आपको बता दें कि सपा के संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क के आवास पर स्मार्ट मीटर लगाने के लिए मंगलवार को फोर्स के साथ अफसर पहुंचे। एएसपी ने बताया कि एहतियात के तौर पर फोर्स तैनात कर दी गई है। पुराने मीटर को हटाकर स्मार्ट मीटर…

Badaun News : बदायूं के नीलकंठ महादेव मंदिर बनाम जामा मस्जिद मामले में हुई सुनवाई, 24 दिसंबर अगली तारीख

Badaun News

बदायूं : बदायूं के नीलकंठ महादेव मंदिर बनाम जामा मस्जिद मामले में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। इंतेजामिया कमेटी की ओर से दलील दी गई। मस्जिद पक्ष के अधिवक्ता ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए दलील दी कि इस मामले में सुनवाई नहीं होनी चाहिए। कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर-मस्जिद विवाद में कोई भी आदेश देने पर रोक लगा दी है। इस पर वादी पक्ष के अधिवक्ता ने अपनी दलीलें रखीं। अब मामले में अगली सुनवाई 24 दिसंबर को होगी। सुनवाई के दौरान कोर्ट परिसर…

Weather in UP : यूपी में कुछ दिन के लिए रुकेगी शीतलहर, अब कोहरा दिखायेगा कहर, जानिए मौसम का मिजाज ! 

Weather in UP

यूपी का मौसम : यूपी में आने वाले दिनों में शीतलहर से थोड़ी राहत मिलेगी। न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई है। हालांकि घना कोहरा छाया रहेगा। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में चल रही शीतलहर पर कुछ दिनों तक लगाम लगने वाली है। पूर्वी हवाओं के असर से पिछले 24 घंटों में राजधानी लखनऊ समेत यूपी के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राजधानी लखनऊ में रविवार रात न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री…

Varanasi News : घर में मिले शिवलिंग पर प्रवीण तोगड़िया का तंज, मंदिरों के साथ अब घरों में भी तलाशने पड़ेंगे शिवलिंग

Praveen Togdia

वाराणसी : सोमवार को काशी दौरे पर आए अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने भी बांग्लादेश और संभल मामले पर तल्ख टिप्पणी की। दशमी रामलीला मैदान के पास आयोजित प्रेस वार्ता में प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि भारत को भी इजरायल की तरह काम करना होगा। हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को देखते हुए वर्टिकल स्ट्राइक करनी होगी। अभी तक मंदिरों के नीचे शिवलिंग मिलते थे, अब घरों में भी शिवलिंग तलाशने होंगे। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दुनिया…

Jalaun News

बागपत : झूठी शान के चलते एक भाई ने अपनी बहन को चुनरी से गला घोंट कर मौत के घाट उतार दिया। युवती का एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जो उसके भाई और परिजनों को गुजर रहा था। परिजनों ने उसको समझाया लेकिन वह युवक को छोड़ने को तैयार नाह थी। जिससे पूरे गांव और समाज में उसकी बदनामी हो रही थी। पुलिस ने हत्यारोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि गांव निवाड़ा में नाबालिग बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज भाई…