NEET UG 2024 पेपर लीक विवाद: सुप्रीम कोर्ट में क्या हुआ? (18 जुलाई 2024)

NEET-UG 2024

NEET UG 2024 : सुप्रीम कोर्ट 40 से अधिक याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है, जिनमें NEET UG 2024 परीक्षा से संबंधित याचिकाएं भी शामिल हैं। सीबीआई ने कथित पेपर लीक और अनियमितताओं की जांच के संबंध में दूसरी स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की है। याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि बड़े पैमाने पर पेपर लीक हुआ था और परीक्षा रद्द कर दोबारा आयोजित की जानी चाहिए। एनटीए ने इन आरोपों का खंडन किया है और कहा है कि परीक्षा में कोई गड़बड़ी नहीं हुई थी। सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए और याचिकाकर्ताओं से…

Gonda Train Accident : चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस: गोंडा में ट्रेन हादसा, 3 की मौत, 14 घायल

Gonda Train Accident

गोंडा ट्रेन हादसा : 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 14 डिब्बे गोंडा जिले के गोंडा-मनकापुर रेलखंड के बीच पटरी से उतर गए। हादसा मोतीगंज थाना क्षेत्र के पिकौरा गांव के पास हुआ। दोपहर 2:30 बजे के करीब दो डिब्बे बेपटरी हुए, जिसके बाद 12 अन्य डिब्बे भी पलट गए। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। 14 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है और राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश…

Kawad Yatra : शांतिपूर्ण कावड़ यात्रा को सम्पन्न कराने के यूपी पुलिस का फरमान, अखिलेश यादव ने किया ट्वीट 

Kawad Yatra

सहारनपुर : आगामी 22 जुलाई से पवित्र महीना सावन शुरू हो रहा है। सावन महीना शुरू होते कावड़ यात्रा भी शुरू होने जा रही है। कावड़ यात्रा को लेकर जहां प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं वहीं मुजफ्फरनगर के बाद सहारनपुर पुलिस कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए अनोखा फरमान जारी किया है। पुलिस ने अपने फरमान में कहा है कि सभी दुकानदार अपनी दुकान के बाहर अपना वास्तविक नाम जरूर लिखें। जिससे शिव भक्त कावड़िये न सिर्फ गुमराह होकर मांसाहारी ढाबे पर चले जाते हैं…

कांवड़ यात्रा 2024 : गाजियाबाद में 26 जुलाई से लागू होने वाले हल्के वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान:

Kawad Yatra

गाजियाबाद में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान 26 जुलाई रात 12 बजे से लागू: हल्के वाहनों का आवागमन बंद: गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पाइपलाइन मार्ग यह डायवर्जन 5 अगस्त रात 8 बजे तक लागू रहेगा। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले वाहनों को अनुमति के साथ प्रतिबंधित मार्गों पर जाने दिया जाएगा। 28 जुलाई रात 12 बजे से: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से दुहाई कट पर वाहन नहीं उतर सकेंगे। उन्हें डासना कट पर उतरकर एनएच-9 से होकर आगे जाना होगा। मेरठ रोड (एनएच-34) पर मेरठ जाने वाली लेन खुली रहेगी, लेकिन 28…

Tariffe Hike : 30 करोड़ मोबाइल यूजर्स पर महंगे रिचार्ज का बोझ: क्या है समाधान?

New Tariff Plan

महंगे रिचार्ज प्लान : 30 करोड़ फीचर फोन यूजर्स को महंगे स्मार्टफोन रिचार्ज प्लान खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है, जिनमें डेटा भी शामिल है, जिसकी उन्हें आवश्यकता नहीं है। इन यूजर्स के लिए, विशेष रूप से बुजुर्गों के लिए, लंबी वैलिडिटी वाले और कम कॉल दर वाले प्लान की आवश्यकता होती है। टेलीकॉम कंपनियों ने डेटा-केंद्रित रिचार्ज प्लान पेश किए हैं, जिसके कारण फीचर फोन यूजर्स को नुकसान हो रहा है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) और सेलुलर ऑपरेटर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) इस मुद्दे पर चुप हैं।…

Uttrakhand News : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के ब्यान पर बद्रीनाथ-केदारनाथ समिति अध्यक्ष ने तोड़ी चुप्पी, बोले 228 किलो सोना गायब होने के सबूत है तो कोर्ट में दायर करें याचिका

Uttrakhand News

बद्रीनाथ-केदारनाथ : बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने 17 जुलाई को ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के आरोपों का जवाब दिया।जिन्होंने दावा किया था कि केदारनाथ मंदिर से 228 किलो सोना चोरी हो गया था। अजेंद्र अजय ने कहा कि केदारनाथ धाम में सोना गायब होने को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने शंकराचार्य से तथ्य प्रस्तुत करने का आग्रह किया। अजेंद्र अजय ने कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को बयानबाजी करने के बजाय सक्षम प्राधिकारी के पास जाकर जांच की मांग करनी चाहिए या फिर…

Kisan Andolan : शंभू बॉर्डर खोलने की डेडलाइन खत्म होते ही दिल्ली कूच करेंगे किसान, 15 अगस्त को देश भर में निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च

Kisan Protest

किसान आंदोलन : मांगों के लिए दिल्ली कूच करने वाले पंजाब के किसान संगठनों को हरियाणा में शंभू बॉर्डर पर रोक दिया गया था। पांच माह से किसान शंभू बॉर्डर पर ही डेरा जमाए थे। हाईकोर्ट ने एक सप्ताह में रास्ता खुलवाने का आदेश दिया था लेकिन अभी तक रास्ता खोला नहीं गया है। पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर को खोलने के हाईकोर्ट के आदेश की डेडलाइन आज खत्म हो रही है। अभी तक बॉर्डर को खोलने की कोई पहल सरकार की तरफ से नहीं की गई है। हाईकोर्ट के आदेश…

BJP Troubles : यूपी बीजेपी में घमासान : जेपी नड्डा से मिलने दिल्ली पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 

BJP Troubles

दिल्ली : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दिल्ली पहुंच गए हैं, जहां उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात होने की संभावना है। लोकसभा चुनाव में भाजपा के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद ऐसी चर्चा है कि उत्तर प्रदेश में पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं है। यूपी बीजेपी अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह के भी आज दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष नड्डा से मुलाकात करने की संभावना है। यह घटनाक्रम लखनऊ में उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यकारी समिति की बैठक के ठीक दो दिन बाद आया है। ये भी…

Dehradun News : पटेलनगर में साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, युवती को अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर की थी दो लाख रुपये की मांग

Hardwar News

देहरादून : साइबर अपराधियों ने एक युवती को शर्मसार करने और पैसे ठगने की योजना बनाई। उन्होंने पहले युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें बनाईं और फिर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने तस्वीरें हटाने के लिए दो लाख रुपये की मांग की। डरी-सहमी युवती ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पटेलनगर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता का बयान: शिमला बाईपास क्षेत्र की रहने वाली युवती ने बताया कि 18 जून को उसके फेसबुक अकाउंट पर ‘अमित बाबा’ नामक…

Saharanpur News : डॉ. वीरेन्द्र आज़म को ‘कथा रंग सारथी सम्मान, ‘से. रा. यात्री स्मृति कथा रंग कहानी महोत्सव एवं अलंकरण समारोह’ में दिया गया सम्मान

Saharanpur News

सहारनपुर : सहारनपुर के साहित्यकार डॉ. वीरेन्द्र आजम को गाजियाबाद की प्रख्यात संस्था ‘कथा रंग’ द्वारा ‘कथा रंग सारथी सम्मान’ देकर सम्मानित किया गया है। यह सम्मान देश की प्रतिष्ठित लेखिका ममता कालिया की अध्यक्षता और साहित्यकार कमलेश भट्ट कमल के संचालन में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया। 32 उपन्यासों, 40 कथा संग्रहों के रचयिता कथा पुरुष से. रा. यात्री की स्मृति में गाजियाबाद में ‘से. रा. यात्री स्मृति कथा रंग कहानी महोत्सव एवं अलंकरण समारोह’ आयोजित किया गया था। से रा यात्री के सुपुत्र आलोक यात्री…