सहारनपुर : फतवों की नगरी देवबंद में उस वक्त हड़कंप मच गया जब NIA (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) की टीम ने छापेमारी की है। NIA और आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर बिहार के एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। देवबंद में देर रात हुई छापेमारी से हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक़ विदेशी फंडिंग के मामले में NIA की टीम ने युवक को हिरासत में लिया है, जिसे वह अपने साथ ले गई है। पकड़ा गया युवक बिहार जनपद कटिहार का रहने वाला…
Category: सहारनपुर
Saharanpur News : मामा के साथ मिलकर भाई ने दिव्यांग भाई की कर दी हत्या, बोले नशे की लत से थे परेशान
सहारनपुर : सहारनपुर के कुतुबशेर थाना इलाके में रिश्तों को शर्मसार करने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां सगे भाई और मामा ने दिनव्यांग युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं पुलिस से बचने के लिए युवक का शव कब्रिस्तान के फेंक दिया। युवक का शव कब्रिस्तान के पास मिला तो परिकजनों में कोहराम मच गया। आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की तो जांच की सुई भाई और मामा पर अटक गई। पुलिस ने मृतक के भाई और…
Saharanpur News : 33 साल बाद भी नहीं नहीं मिले सहारनपुर के जवान चंद्रबोस, पत्नी और बेटी कर रही बेसब्री से इन्तजार
सहारनपुर : 1968 में वायुसेना के विमान हादसे के बाद लापता हुए मलखान सिंह का पार्थिव शरीर 56 साल बाद मिलने के बाद जहां परिवार में ख़ुशी और गम दोनों माहौल देखने को मिल रहे हैं। मलखान सिंह का अंतिम संस्कार परिजनों के हाथो होने के बाद जहां परिजनों ने ख़ुशी जाहिर की वहीं सहारनपुर में एक ऐसा परिवार भी है जो 33 साल से सेना में भर्ती हुए जवान का बेसब्री से इन्तजार कर रहा है। एक पत्नी अपने पति और बेटी अपने पिता के लौटने राह देख रहे…
Saharanpur News : पैतृक गांव पहुंचा 1968 में शहीद हुए मलखान का शव, पोते गौतम ने मुखाग्नि देकर किया अंतिम संस्कार
सहारनपुर : भारतीय सेना को हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे पर मंगलवार को 4 भारतीय जवानों के शव मिले हैं। हैरत की बात ये है कि ये शव उन शहीदों के हैं जो 1968 में हुए विमान हादसे में मारे गए थे। बर्फीले पहाड़ो से 56 साल बाद निकले शवों में एक शव सहारनपुर के जवान मलखान सिंह का भी था। बर्फ में दबे रहने से शवों को किसी तरह का कोई नुक्सान नहीं पहुंचा। बुधवार को सैन्य अधिकारी मलखान सिंह के पार्थिव शरीर को लेकर पैतृक गांव फतेहपुर पहुंचे…
Saharanpur News : 56 साल बाद बर्फ में दबा मिला एयरफोर्स जवान का शव, वायुसेना का विमान क्रेश के बाद लापता थे मलखान सिंह
सहारनपुर : 1968 में सियाचिन ग्लेशियर के पास भारतीय वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में भारतीय सेना के 100 जवान शहीद हुए थे। शहीदों की लिस्ट में सहारनपुर के मलखान सिंह भी शामिल थे। मंगलवार को गांव पहुंचे सेना के जवानों ने बताया मलखान सिंह का शव मिलने की सूचना दी तो एक बार फिर परिवार में मातम जैसा माहौल पसर गया। परिवार के लोगों में पुरानी यादें ताज़ा हो गई। सैन्य अधिकारियों के मुतक़ाबिक शहीद मलखान सिंह का पार्थिव शरीर तीन अक्तूबर को पैतृक गांव पहुंचेगा।…
Saharanpur : 56 साल बाद पैतृक गांव पहुंचा शहीद मलखान सिंह का शव, कहीं खुशी कहीं गम का बना माहौल
सहारनपुर : सन 1968 में क्रेश हुए वायुसेना विमान हादसे में शहीद हुए मलखान सिंह का पार्थिव शव 56 साल बाद उनके पैतृक गांव फतेहपुर पहुंच गया है। जहां राष्ट्रीय सम्मान के साथ अतिंम संस्कार किया जाएगा। सैन्य अधिकारी मलखान सिंह के पार्थिव शव को लेकर जैसे ही पैतृक गांव पंहुचा तो परिजनों समेत ग्रामीणों की आंखे नम हो गई। एक ओर जहां 56 साल बाद शव मिलने से परिजनों में गम का माहौल बना हुआ है वहीं लापता शव घर पहुंचने पर खुशी भी देखी जा रही है। यानी…
Saharanpur : भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई आवाज, भाजपा विधायक पर लगाए आरोप
सहारनपुर : सहारनपुर में भाजपा विधायक व याचिकाकर्ता का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सरकारी अस्पताल के निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करने वाले अशोक पुंडीर के खिलाफ 27 सितंबर को धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था। राजपूत सभा, भाकियू, भीम आर्मी व भारतीय मानवाधिकार जागरूकता संगठन के पदाधिकारी एसएसपी से मिले। आरोप लगाया कि दबाव बनाने के लिए भाजपा विधायक ने फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है। एसएसपी ने मुकदमा निरस्त कराने का आश्वासन दिया है। सोमवार को राजपूत सभा, भाकियू, भीम…
Saharanpur News : पति से परेशान महिला ने उठाया दिलचस्प कदम, वर्दी पहन कर बन गई फर्जी पुलिसकर्मी, ऐसे हुआ खुलासा
सहारनपुर : सहारनपुर के थाना देवबंद इलाके में पति से परेशान महिला ने दिलचस्प कदम उठाया है। अपने पति की मारपीट की हरकतों से तंग आकर महिला न सिर्फ फर्जी पुलिस कर्मी बन गई बल्कि खाकी वर्दी पहन ली। पुलिस की वर्दी पहन कर महिला ने जहां अपने पति पर पुलिसगिरी दिखाई वहीँ अन्य लोगों पर भी रौब गालिब कर रही थी। हैरत की बात तो ये है कि पति को दिखाने के लिए वर्दी पहनकर राधा वल्लभ मंदिर पहुँच गई जहां उसने पूजा पाठ की। लेकिन उसकी पुलिसगिरी की…
Saharanpur News : जांच से पहले लीपापोती में जुटी आरोपी फर्म, सीएमएस ने ने DG स्वास्थ्य को लिखा पत्र
सहारनपुर : सहारनपुर के स्वास्थ्य विभाग में कार्यदायी संस्था “मैमर्स पदमलता निम” कांट्रेक्टर द्वारा किये गए निर्माण कार्यों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद जहां फर्म का भुगतान रोका गया वहीं मामले की जांच चल रही है। बावजूद इसके कार्यदायी फर्म ने जांच होने से पहले ही दीवारों की रंगाई-पुताई कर निर्माण कार्यों में लीपापोती शुरू कर दी है। जांच के दायरे में आये कार्यों को निपटाया जा रहा है। हैरत की बात ये है कि पिछले साल के कार्यदेश निपटने के बाद दोबारा पुताई…
Saharanpur News : महिला अस्पताल की बिल्डिंग से गिरा सफाईकर्मी, मौके पर दर्दनाक मौत, अस्पताल ने छुपाया मामला
सहारनपुर : सहारनपुर के जिला महिला अस्पताल से दर्दनाक तस्वीरें सामने आई हैं। महिला अस्पताल की बिल्डिंग से गिरकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक अस्पताल में संविदा पर सफाईकर्मी था। सफाईकर्मी के नीचे गिरते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। आनन फानन में अस्पताल में मौजूद भीड़ और सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुँच गए। मौके पर पहुंची भीड़ ने घायल कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक़ मृतक के भाई…
