Saharanpur News : केरल से सहारनपुर पहुंची प्रेमिका ने रुकवाया निकाह, पुलिस ने दूल्हे और पिता को किया गिरफ्तार

Saharanpur News

सहारनपुर : सहारनपुर के थाना गगलहेड़ी इलाके में हो शादी में उस वक्त हंगामा हो गया जब निकाह कबूल करने से पहले दूल्हे की प्रेमिका मौके पर पहुंच गई। केरल निवासी प्रेमिका ने सीधे शादी समारोह में पहुंच कर फोटो दिखाते हुए अपनी प्रेम कहानी सुनाई तो सबके होश उड़ गए। प्रेमिका ने बताया कि दुल्हा बना दिलबहार केरल में रहकर फर्नीचर का काम करता है और सात साल से उसके साथ संबध हैं। उसने उससे शादी का वादा किया था लेकिन अब किसी ओर युवती से शादी करने पहुंच…

Cyber Crime : आयुष्मान योजना का भुगतान कराने के नाम पर डॉक्टर से ठगी, लखनऊ में बैठे 90 लाख ठगने वाले 3 जालसाज गिरफ्तार

Ayushman was cheated in the name of payment

सहारनपुर : एक ओर जहां गरीब असाहय परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए केंद्र सरकार आयुष्मान कार्ड मुहैया करा रही है वहीं साइबर ठगों ने आयुष्मान कार्ड के भुगतान के नाम पर डॉक्टरों को ठगना शुरू आकर दिया है। ताज़ा मामला जनपद सहारनपुर का है जहां आयुष्मान योजना के तहत इलाज का बिल पास कराने के नाम पर एक डॉक्टर से 90 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। डॉक्टर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर साइबर थाने की पुलिस ने लखनऊ से तीन जालसाजों को गिरफ्तार किया है।…

Jamiyat President : जमीयत अध्यक्ष ने पश्चिम प्रदेश का किया समर्थन, मदनी बोले-विकास के लिए प्रदेश का बंटवारा जरुरी 

Jamiyat President

सहारनपुर : पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष अरशद मदनी से उनके आवास पर मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने मौलाना मदनी से कहा कि उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य होने के बावजूद गरीबी, महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, अव्यवस्था और गुंडागर्दी की चपेट में है। उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता के विकास के लिए उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटकर अलग पश्चिम प्रदेश बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि गन्ने…

Audi Accident : तेज रफ़्तार ऑडी ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, आगे चल रही बाइक सवार दो की दर्दनाक मौत, चार गंभीर घायल

Audi Car Accident In Saharanpur

सहारनपुर : सहारनपुर के थाना सरसावा इलाके में तेज रफ्तार ऑडी कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज चला रहा है। वहीं दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आपको बता दें कि रविवार की देर रात सहारनपुर के थाना सरसावा इलाके में अंबाला की ओर…

Saharanpur News : शादी में गई थी पत्नी और बेटी, घर में अकेले बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, खून बिखरा देख मच गया कोहराम 

Saharanpur News

सहारनपुर : शुक्रवार की सुबह थाना बड़गांव इलाके के खरंजा अहमदपुर में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब बुजुर्ग मानसिंह का शव घर में चारपाई पर पड़ा मिला। शव खून से लथपथ था और उसकी किसी ने पीट – पीट कर ह्त्या कर दी। घटना के वक्त मृतक मानसिंह की पत्नी और बेटी शादी समारोह में गई हुई थी। घर में अकेले मानसिंह ही सोये हुए थे। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल शुरू…

News Impact : NEWS 14 TODAY की खबर का हुआ असर, टायर जलाकर प्रदूषण फैलाने वाली अवैध फैक्टरी सील, NEWS 14 TODAY  की खबर का लिया गया संज्ञान

NGT & Pollution Saharanpur

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक बार फिर NEWS 14 TODAY की खबर का जोरदार असर हुआ है। जिला प्रशासन ने NEWS 14 TODAY की खबर का संज्ञान लिया है। टायर जलाकर प्रदूषण फैलाने वाली अवैध फैक्ट्रियों पर कार्यवाई की गई है। प्रदूषण विभाग ने एक फैक्टरी को सील कर दिया है। जबकि कई फैक्टरियों को हिदायत देकर छोड़ दिया। हालाँकि जिस वक्त प्रदूषण विभाग की टीम ने फैक्टरियों में छापेमारी की उस वक्त फैक्टरी में बड़े पैमाने पर पुराने टायर जलाये जा रहे थे। जिससे आसपास के…

Saharanpur Crime : गाली देने पर दोस्त को उतार दिया मौत के घाट, गुस्सा ठंडा होने तक घोंपता रहा चाकू, अब कर रहा पछतावा 

Saharanpur News

सहारनपुर : पुलिस ने गोविंदपुर गांव में हुए विनोद हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में ह्त्या आरोपी ने बताया कि शराब के नशे में गाली देने पर उसने सब्जी काटने वाले चाकू से विनोद पर हमला कर दिया। घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। आपको बता दें कि जल जीवन मिशन के तहत सरसावा क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में ओवरहेड टैंक का निर्माण…

Saharanpur News : शादी के 7 साल बाद महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म, चंद घंटो में गम में तब्दील हुई खुशियां, दो बच्चों की मौत 

कभी ख़ुशी, कभी गम

कभी ख़ुशी-कभी गम : कहावत है कि जब “ऊपर वाला देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है” ऐसा ही कुछ हुआ है सहारनपुर के सुमित सैनी के घर में हुआ है। जहां शादी के सात साल बाद घर में किलकारियां गुंजी हैं। सुमित सैनी की पत्नी ने एक दो नहीं बल्कि चार बच्चों को जन्म दिया है। नवजात शिशुओं में दो लड़कियां और दो लड़के शामिल हैं। लेकिन 7 साल बाद चार बच्चों की चार गुना खुशियां चंद घंटों बाद आधी हो गईं, यानी एक लड़की और एक लड़के…

Bheem Army : भीम आर्मी का बड़ा ब्यान, महासचिव बोले- मंदिर तोड़कर देखो मिल जाएंगे बौद्ध स्तूप, सेना के जवानों को मरवाकर भाजपा ने जीता चुनाव

Bheem Army

सहारनपुर : संभल हिंसा को लेकर भीम आर्मी का बड़ा ब्यान आया है। भीम आर्मी राष्ट्रिय महासचिव प्रवीण कुमार ने कहा कि जिस तरह मस्जिदों में मन्दिर ढूंढे जा रहे हैं ऐसे में अगर मंदिरो को तोड़ कर देखा जाए तो बौद्ध स्तूप मिल जाएंगे। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए यहां तक कह डाला कि भाजपा ने सेना के जवानों को मरवा कर चुनाव जीता है। संभल में मारे गए लोगों को इंसाफ न मिले यूपी सरकार प्रतिनिधिमंडल को जाने नहीं दे रही है। हाथरस में यदि न जाते…

Deoband : मौलाना अरशद मदनी का बड़ा ब्यान, बोले- धार्मिक स्थलों पर निचली अदालतों के फैसलों से पैदा हो रहा है डर का माहौल

Deoband News

देवबंद : जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि निचली अदालतें हमारे धार्मिक स्थलों को लेकर ऐसे फैसले दे रही हैं। जिससे देश में विघटन और भय का माहौल पैदा हो रहा है। यह बेहद निराशाजनक है। मौलाना अरशद मदनी ने रविवार को जारी बयान में कहा कि ऐसे फैसलों की आड़ में सांप्रदायिक तत्व ही नहीं बल्कि कानून के रक्षक भी मुसलमानों के साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार कर रहे हैं। मौलाना अरशद मदनी ने अपना पक्ष रखने का मौका भी नहीं दिया जा रहा है।…