मंत्री बलकार सिंह ने विधायकों की मौजूदगी में किया परियोजनाओं पर मंथन

चंडीगढ़, 1 फरवरी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य भर में चल रहे अलग-अलग प्रोजेक्टों को समय पर मुकम्मल करेगी। यह खुलासा स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने करते हुए हुए बताया कि राज्य सरकार समूचे प्रोजेक्टों को समय पर मुकम्मल करने के लिए वचनबद्ध है।  आज अलग-अलग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के विधायकों और सीनियर विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में म्युनिसिपल कौंसिल/ नगर पंचायत गड़शंकर, गढ़दीवाला, हरियाणा, मुकेरियाँ, दसूहा, उड़मुड़ टांडा, तलवाड़ा, शाम चौरासी, महिलपुर, नवांशहर, बंगा, राहों और बलाचौर के अधिकारियों के साथ की जायज़ा…

आंगनवाड़ी वर्करों और हैल्परों के भत्ते के लिए फंड जारी

चंडीगढ़, 1 फरवरी। पंजाब सरकार ने आंगनवाड़ी वर्करों और हैल्परों को भत्ते की अदायगी के लिए 46.89 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी है।  यह जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब की जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों की भलाई के लिए यत्न जारी रखेगी।  मंत्री ने बताया कि आई. सी. डी. एस स्कीम के अधीन आंगनवाड़ी वर्करों और हैल्परों को नवंबर 2023 से जनवरी 2024 तक के भत्ते की अदायगी के लिए 46.89 करोड़ की राशि जारी…

नागरिक सेवाएं लागू करने के मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं – मान

चंडीगढ़, 31 जनवरी। नागरिक सेवाओं को लागू करने के मामले में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह बात पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रदेशभर के जिला उपायुक्तों के साथ एक मीटिंग के दौरान कही। मीटिंग में मान ने सिलसिलेवार राज्य में लागू नागरिक सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना का मंतव्य 43 नागरिक सेवाओं को लोगों के घर-घर तक पहुंचाना है। मान ने डिप्टी कमिश्नरों को कहा कि लोगों की भलाई के लिए इस योजना को मिशनरी उत्साह से लागू करना…

अटल भूजल योजना में शामिल होने के लिए पंजाब ने बढ़ाया दबाव

चंडीगढ़, 31 जनवरी। पंजाब के जल संसाधन और भूमि एवं जल संरक्षण मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ा माजरा ने केंद्र सरकार को फिर अपील की है कि वह भूजल के निरंतर घटने के कारण चिंताजनक स्थिति की ओर बढ़ रहे पंजाब राज्य को अटल-भू जल योजना में शामिल करे। उन्होंने अफ़सोस जताया कि राज्य सरकार द्वारा निरंतर पत्र-व्यवहार करने के बावजूद केंद्र सरकार के कान पर जूँ नहीं सरक रही। पंजाब सिविल सचिवालय स्थित अपने दफ़्तर में राज्य में भूजल के कम हो रहे स्तर को रोकने और पानी को…

कर्मचारियों के मुद्दे- कैबिनेट सब कमेटी ने किया यूनियनों के साथ मंथन

चंडीगढ़, 31 जनवरी। पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा और प्रवासी मामलों संबंधी मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल पर आधारित कैबिनेट सब कमेटी ने आज स्कूल शिक्षा विभाग से जुड़ी अलग-अलग यूनियनों के साथ बैठक कर कर्मचारियों मुद्दों पर मंथन किया। यहां पंजाब सिविल सचिवालय में हुई इन बैठकों के दौरान कैबिनेट सब-कमेटी ने मुड़ बहाल कच्चे अध्यापक यूनियन, ओवरएज बेरोजगार यूनियन, अनएडेड स्टाफ फ्रंट, बी.एड. टैट पास बेरोजग़ार अध्यापक यूनियन और दफ़्तरी कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग तौर पर बैठक करते हुए उनकी मांगों आदि पर…

विकास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी – स्थानीय निकाय मंत्री

चंडीगढ़, 29 जनवरी। पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने निकायों में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।बलकार सिंह यहां नगर निगम आयुक्तों, नगर परिषदों के अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान लोक संपर्क मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और विधायक मौजूद रहे।मंत्री ने इस दौरान बन रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए जगहों की उपलब्धता संबंधी, ट्रांच-3 अमृत और एम.डी.एफ/पी.आई.डी.बी. के अधीन चल रहे विकास प्रोजेक्टों के अलावा 24&7 नहरी जल…

जतिंदर सिंह औलख ने पंजाब लोक सेवा आयोग चेयरमैन पद की ली शपथ

चंडीगढ़, 29 जनवरी। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने पंजाब लोक सेवा आयोग के नवनियुक्त चेयरमैन जतिंदर सिंह औलख और पंजाब राज्य सूचना आयोग के नवनियुक्त राज्य मुख्य सूचना कमिश्नर इंदर पाल सिंह को पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई।   यहां पंजाब राज भवन में मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही चलाई। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, ब्रम शंकर जिम्पा और गुरमीत सिंह खुड्डियां, मुख्यमंत्री के विशेष मुख्य सचिव वीके सिंह, डीजीपी गौरव यादव, मुख्यमंत्री के डायरेक्टर मीडिया बलतेज सिंह पन्नू, पंजाब लोक…

सड़क सुरक्षा फोर्स की हाईटेक गाड़ियां करेंगी सड़कों की निगरानी

जालंधर, 27 जनवरी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य में अपनी किस्म की पहली सडक़ सुरक्षा फोर्स की शुरुआत की, जो लोगों की कीमती जान बचाने के लिए 5500 किलोमीटर सड़कों की निगरानी करेंगी।   सड़क सुरक्षा फोर्स को सड़कों की कुशलता से निगरानी करने के लिए पहले पड़ाव में 144 हाईटेक वाहन दिए गए हैं। इन वाहनों में 116 टोयोटा हिलक्स और 28 महिन्द्रा स्कॉर्पियो शामिल हैं और सड़कों की निगरानी के लिए यह वाहन हर 30 किलोमीटर के फासले के साथ तैनात किए जाएंगे। इन वाहनों…

पंजाब राजभवन में हुआ ’एट होम’ समारोह का आयोजन

चंडीगढ़, 26 जनवरी। पंजाब के राज्यपाल और प्रशासक, केंद्र शासित प्रदेश, चंडीगढ़, बनवारी लाल पुरोहित की मेजबानी में शुक्रवार को भारत के गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंजाब राजभवन, चंडीगढ़ के लॉन में ‘एट होम’ समारोह का आयोजन हुआ। इस समारोह की शुरुआत शाम लगभग 4.00 बजे राज्यपाल के आगमन के साथ हुई। इस दौरान पुलिस बैंड द्वारा राज्यपाल का औपचारिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर पंजाब राजभवन को बहुत ही आकर्षक और शानदार ढंग से सजाया गया था जहां समाज के विभिन्न क्षेत्रों व वर्गों से आमंत्रित प्रतिष्ठित…

आंगनवाड़ी केंद्रों को पौष्टिक भोजन सप्लाई करने के लिए फंड जारी

चंडीगढ़, 25 जनवरी। आंगनवाड़ी केंद्र द्वारा सप्लाई किए जाने वाले पौष्टिक भोजन के लिए पंजाब सरकार ने 33.65 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी है।   इस संबंध में सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों में लाभार्थियों को मुहैया की जा रही वस्तुओं की सप्लाई मार्कफेड के द्वारा की जा रही है। सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन प्रोग्राम योजना के अंतर्गत चालू वित्तीय वर्ष के दौरान मार्कफेड द्वारा की जा रही सप्लाई का अब तक का भुगतान कर दिया गया है। इसी…