CM Kejriwal : दिल्ली शराब नीति मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल को फिर मिली जमानत, जानिये कब कब क्या हुई कार्यवाई ?

CM Arvind Kejriwal

नई दिल्ली : हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के लिए राहत भरी खबर आई है। दिल्ली शराब निति मामले में जेल में बंद सीएम अरविन्द केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने न सिर्फ गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली सीबीआई की विशेष याचिका को खारिज कर दिया है बल्कि दो-न्यायाधीशों की पीठ का नेतृत्व कर रहे न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने सीएम केजरीवाल की जमानत के आदेश दे दिए हैं। हालांकि कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को “मामले की योग्यता पर सार्वजनिक…

Saharanpur News : हाईकोर्ट ने बीजेपी विधायक की फर्म के बिलों पर लगाई रोक, स्वास्थ्य विभाग के निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार करने का आरोप

Saharanpur News

सहारनपुर : एक ओर जहां सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने के दावे कर रहे हैं वहीं सीएम योगी के विधायक ही उनके दावों को पलीता लगाने में लगे हैं। ताज़ा मामला जनपद सहारनपुर का है जहां रामपुर मनिहारान से बीजेपी विधायक देवेंद्र निम पर स्वास्थ्य विभाग में निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। प्रयागराज हाईकोर्ट ने जनहित याचिका का संज्ञान लेकर स्वास्थ्य विभाग में निर्माण कार्य करने वाली फर्म के भुगतान पर रोक दी है। कार्यदायी यह फर्म बीजेपी के विधायक देवेंद्र निम…

Rahul Comment On Sikkh : राहुल गांधी की सिक्खों के कही ऐसी बात कि सोनिया गांधी के घर के बाहर शुरू हो गया विरोध प्रदर्शन

Protest On Rahul Coment

दिल्ली : राहुल गांधी की टिप्पणियों ने घरेलू स्तर पर हंगामा खड़ा कर दिया है। भाजपा ने उन पर विदेश में आदतन देश विरोधी टिप्पणियां करने का आरोप लगाया है। भाजपा समर्थित एक सिख समूह देश में समुदाय द्वारा प्राप्त धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिका में राहुल गांधी की टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए दिल्ली में कांग्रेस की सोनिया गांधी के आवास तक विरोध मार्च निकाला है। प्रदर्शन कारियों का कहना है कि वे कांग्रेस शासन के मुकाबले भाजपा सरकार में अधिक सुरक्षित हैं, वे मांग कर रहे हैं कि राहुल…

Rahul Gandhi : राहुल गांधी ने लोकतंत्र पर हमले का लगाया आरोप, भाजपा ने किया पलटवार

Rahul Gandhi

नई दिल्ली : भारत के लोकतंत्र, चीन के साथ सीमा विवाद और अल्पसंख्यकों से संबंधित मुद्दों पर संयुक्त राज्य अमेरिका में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणियों ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को दावों का जवाब देने के लिए प्रेरित किया है। राहुल गांधी ने अपनी हालिया अमेरिका यात्रा के दौरान भारत के लोकतांत्रिक ढांचे के बारे में चिंता जताई और दावा किया कि लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। वहीं भाजपा नेता किरण रिजिजू ने कहा कि “हां, लोकतंत्र पर हमला हुआ था, लेकिन वह 1975 में आपातकाल के दौरान…

Farmer Panchayat : सरकार की नीतियों के खिलाफ जंतर मंतर पर किसानों की महापंचायत, किसानों की भूमि सुधार अधिनियम में संशोधन की मांग!

Kisan Protest

किसान महापंचायत : दिल्ली के 360 गाँवों के किसान अपनी समस्याओं को लेकर एकजुट होते नज़र आ रहे है। आगामी 15 सितंबर को जंतर-मंतर पर होने वाली महापंचायत को लेकर किसानों मे काफी जोश देखने को मिल रहा है। क्योंकि पिछले कई सालों से दिल्ली देहात के लोग काफ़ी परेशान चल रहे हैं। दिल्ली के जंतर मंतर पर हो रही किसानों की इस महापंचायत की तैयारियों को लेकर पालम गांव 360 के प्रधान चौधरी सुरेन्द्र सोलंकी का कहना है कि दिल्ली के गाँवों के हालत बद से बदतर होती जा…

Congress-AAP Alliance : प्रदेश अध्यक्ष AAP का बड़ा ब्यान कांग्रेस से नहीं होगा गठबंधन, हरियाणा में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP

Congress-AAP Alliance

हरियाणा चुनाव : हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव को लेकर सभी पार्टियां दमख़म दिखा रही हैं। हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच कडा मुकाबला देखा जा रहा है। इसी बीच आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के साथ गठबंधन होने की संभावनाएं भी कम हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने सोमवार को प्रदेश की सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही है। हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी। ये भी पढ़िए …  पूर्व…

Saharanpur BSP : राजेश प्रधान बने बसपा के मंडल प्रभारी, बोले- बहन जी के निर्देशों का करूंगा पालन 

Saharanpur BSP

सहारनपुर : लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद बहुजन समाज पार्टी में उथल-पुथल शुरू हो गई है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी पदाधिकारियों में फेर बदल शुरू कर दिया है। मायावती के निदेश पर सहारनपुर मंडल के प्रभारी को भी बदला गया है। सहारनपुर मंडल के बसपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी सतपाल पीपला गांव रंडौल के ग्राम प्रधान राजेश कुमार को सहारनपुर मंडल प्रभारी नियुक्त किया है। मंडल प्रभारी बनाये जाने पर राजेश समर्थकों में जश्न का माहौल है। ये भी देखिये …  हाथी के साथी…

Haryana Chunav : पूर्व WFI प्रमुख के विनेश फोगाट पर ‘धोखाधड़ी’ वाले बयान पर बजरंग पुनिया ने बृज भूषण सिंह पर पलटवार किया

Vinesh Phogat

नई दिल्ली : पिछले साल बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता पहलवान और कांग्रेस नेता बजरंग पुनिया ने शनिवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण सिंह की आलोचना की। क्योंकि पूर्व भाजपा सांसद ने कहा था कि विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक के लिए “अयोग्य होने के योग्य” थीं। ये भी पढ़िए …  पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को चुनौती देंगी गैंगस्टर की पत्नी, भाजपा ने गैंगस्टर की पत्नी…

Haryana Election : पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को चुनौती देंगी गैंगस्टर की पत्नी, भाजपा ने गैंगस्टर की पत्नी और पुलिसकर्मी की बेटी पर लगाया दांव

Haryana Election

हरियाणा चुनाव : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर रही हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ रोहतक की गढ़ी सांपला-किलोई विधानसभा सीट पर जहां कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा चुनाव लड़ रहे हैं वहीं सत्तारूढ़ भाजपा ने हुड्डा के गढ़ में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ मंजू हुड्डा को चुनाव मैदान में उतारा है। मंजू हुड्डा कांग्रेस के मजबूत नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। मंजू हुड्डा एक गैंगस्टर की पत्नी और पूर्व वरिष्ठ पुलिसकर्मी की बेटी…

Saharanpur News : PWD और पार्षदों के विवाद ने पकड़ा तूल, 9 ठेकेदारों समेत 29 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 43 पार्षदों पर PWD ने कराया था मुकदमा 

Saharanpur News

सहारनपुर : सहारनपुर में PWD और नगर निगम पार्षदों के बीच हुआ विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। PWD की ओर से पार्षदों के खिलाफ कराये गए मुकदमे के 9 दिन बाद पार्षदों की तहरीर पर कार्यवाई की गई है। थाना जनकपुरी में अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र सिंह और 9 ठेकेदारों समेत 29 लोगों के खिलाफ SC-ST का मुकदमा दर्ज हुआ है। मामला लखनऊ पहुँचने के बाद यह कार्यवाई की गई। भाजपा संगठन के आदेश के बाद मंत्री ओर जनप्रतिनिधियों की बैठक में अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाई का फैसला लिया गया…