Jhansi News : बीजेपी में फिर दिखी दरार, आरोपों से इस्तीफे के ऐलान तक की झड़ी, कोई बोला- ‘मैं किसी से नहीं डरता, किसी की चापलूसी नहीं करूंगा’

BJP Reservation Formula

झांसी : भाजपा में बड़े नेताओं के बीच चल रही खींचतान के बाद अब पदाधिकारियों के बीच भी दरार साफ नजर आ रही है। सोमवार को दो पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर नगर मंडल अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। आरोप लगाया कि मंडल अध्यक्ष सक्रिय सदस्यता फार्म जमा नहीं करने दे रहे हैं। एक पदाधिकारी ने मोर्चे से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। मामला क्षेत्रीय पदाधिकारियों तक पहुंचा तो फार्म जमा करने का आश्वासन देकर पद से हटा दिया गया। भाजपा में दो जनप्रतिनिधियों के बीच…

BJP Reservation Formula : 2027 से पहले यूपी में भाजपा सरकार लागू करेगी कोटा में कोटा?

BJP Reservation Formula

बीजेपी का आरक्षण फार्मूला : उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव के मध्य नजर भाजपा आरक्षण में आरक्षण के फार्मूले को तैयार करने में जुटी हुई है। यूपी में सामाजिक न्याय समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है उसी के आधार पर एससी, एसटी और पिछड़ी जातियों को बांटने की तैयारी है। दरअसल इसी फार्मूले पर हरियाणा में जिस प्रकार से भाजपा ने सफलता पाई और वह पार्टी में पिछड़े और अति पिछड़े को वापस लाने में कामयाब हुई। बाकी राज्यों में भी उसके हौसले बुलंद दिखाई देते हैं।…

Kisan Sarkar : किसान सरकार बनाने के लिए सियासी जमीन तलाशने निकले किसान नेता सरदार वी.एम, सिंह, बोले अगले चुनाव में किसान लड़ेंगे चुनाव  

Kisan Sarkar

सहारनपुर : राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने आज सहारनपुर के नंदी गांव में किसान पंचायत में शिरकत की। जहां उन्होंने किसानों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों को एकजुट होकर अपनी समस्याओं के लिए संघर्ष करना होगा। सरदार वीएम सिंह ने दावा किया कि 2027 और 2029 में किसान सरकार बनाएंगे। यानि अब किसान राजनितिक पार्टियों के सामने अपने प्रत्याशी उतार कर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। किसानों की सरकार होगी तो किसानों की समस्याओं का समाधान भी आसानी…

Priyanka Gandhi Nomination : प्रियंका ने दाखिल किया नामांकन, सोनिया गांधी के साथ राहुल और कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे भी रहे साथ

Priyanka Gandhi Nomination

वायनाड लो.स. उपचुनाव : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ उनकी मां सोनिया गांधी, भाई राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कई अन्य नेता मौजूद रहे। इससे पहले उन्होंने स्थानीय नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद उन्होंने अपने भाई राहुल गांधी के साथ रोड शो किया। आपको बता दें कि वायनाड उपचुनाव में प्रियंका गांधी का मुकाबला भाजपा उम्मीदवार नव्या हरिदास से होने…

UP By Election : इंडिया गठबंधन ने कांग्रेस प्रत्याशी पर जताई सहमति, सपा के मुजतबा सिद्दीकी के के दिया नामांकन

UP By Election

यूपी उपचुनाव : उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव चल रहा है। जहां अखिलेश यादव का कहना है कि INDIA गठबंधन एक साथ आकर उपचुनाव लड़ेगा वहीं इसी बीच कांग्रेस और सपा नेताओं में तालमेल खत्म होती नजर आ रही है। मामला फूलपुर विधानसभा का है जहां उपचुनाव के लिए फूलपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के नाम पर सहमति बनी है। बावजूद इसके इस सीट पर उपचुनाव के लिए सपा प्रत्याशी मुजतबा सिद्दीकी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वह बड़ी संख्या में सपा…

UP Politics : बोटी-बोटी वाले बयान को लेकर सांसद इमरान मसूद के खिलाफ आरोप तय, खतरे में इमरान मसूद की सांसदी

Imran Masood Searching Political Ground

सहारनपुर : 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान बोटी-बोटी करने वाले बयान को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। ग्रामीणों के बयान होने के बाद सांसद इमरान मसूद के खिलाफ आरोप तय है। जिसके चलते सांसद इमरान मसूद और समर्थकों में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि इमरान मसूद अपने इस बयान को लेकर कई बार माफी भी मांग चुके हैं बावजूद इसके 12 साल बाद चुनाव जीते इमरान मसूद की सांसदी पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। आपको बता दें कि 2024 के…

UP By Election : मैनपुरी में बोले सपा प्रमुख अखिलेश यादव, बहराइच में भाजपा ने जानबूझकर कराए दंगे

Akhilesh Yadav Mainpuri

मैनपुरी : उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का आगाज हो चुका है। सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा के साथ नामांकन  गए हैं। मैनपुरी की करहल विधानसभा क्षेत्र से तेज प्रताप यादव ने अपना नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन में पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा को घेरा। अखिलेश यादव ने कहा कि तेज प्रताप यादव भारी बहुमत से जीतेंगे। मैनपुरी की जनता ने हमेशा सपा और नेताजी का साथ दिया है। उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने बहराइच में जानबूझकर दंगे…

UP News : सीएम योगी ने कहा- यूपी में असीमित संभावनाएं, एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का सपना होगा पूरा

CM Yogi

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश को एक ट्रिलियन इकॉनमी वाला राज्य बनाने के संकल्प को पूरा करने की दिशा में चल रहे प्रयासों, अब तक के परिणामों और भविष्य की नीति पर चर्चा की। बैठक में विभिन्न मंत्री, शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारी, सलाहकार, विशेषज्ञ मौजूद थे। बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी 10 सेक्टरों में चल रहे कार्यों की समीक्षा की। परामर्शदात्री एजेंसी डेलॉइट इंडिया ने प्रदेश के आर्थिक परिवेश की वर्तमान स्थिति और संभावित भविष्य के परिणामों, उद्योग जगत की…

Haryana CM : नायब सैनी ने दूसरी बार हरियाणा सीएम पद की ली शपथ, अनिल विज़ समेत 13 मंत्रियों ने ली शपथ, जानिये नायब सरकार में किसको मिला मौका 

हरियाणा : हरियाणा में भाजपा ने तीसरी बार सरकार बनाई है। पंचकूला में आयोजित भव्य समारोह में नायब सैनी ने सीएम पद की शपथ ली। नायब सैनी के साथ 13 मंत्रियों ने भी पद की शपथ ली। जिनमें अंबाला से सात बार के विधायक अनिल विज, राव नरबीर सिंह, इसराना से विधायक कृष्ण लाल पंवार समेत 6 विधायकों ने केबिनेट और 7 विधायकों ने राज्य मंत्री पद की शपथ रहन की है। अनिल विज- 71 वर्षीय अनिल विज सातवीं बार अंबाला कैंट से विधायक बने हैं। उन्हें अनुभवी और जुझारू…

Haryana Election : हरियाणा में हुई शर्मनाक हार के बाद बोली बसपा सुप्रीमो मायावती, अब नहीं होगा किसी के साथ गठबंधन 

BSP In UP

हरियाणा चुनाव रिजल्ट : हरियाणा विधानसभा चुनाव में इनेलो के साथ बसपा के गठबंधन की विफलता के कड़वे अनुभव के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने घोषणा की है कि आगामी चुनाव में बसपा किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि यूपी समेत अन्य राज्यों के चुनाव में बसपा के वोट गठबंधन दल को ट्रांसफर हुए, लेकिन बसपा को अपना वोट ट्रांसफर न कर पाने के कारण पार्टी कैडर को अपेक्षित चुनाव परिणाम न मिलने से होने वाली निराशा और आंदोलन के नुकसान से बचाना जरूरी है। इस संदर्भ…