महेंद्र भट्ट की ताजपोशी के बाद सत्ता परिवर्तन की सुगबुगाहट पर लगा विराम, उत्तराखंड में भाजपा अपनाएगी पुराना फार्मूला – Uttrakhand Politics

After Mahendra Bhatt's coronation Uttrakhand BJP

देहरादून : पार्टी हाईकमान ने महेंद्र भट्ट को दूसरी बार उत्तराखंड भाजपा की कमान सौंपी है। मंगलवार 1 जुलाई को महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। महेंद्र भट्ट की ताजपोशी के साथ ही उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन की सुगबुगाहट पर भी विराम लग गया है। दरअसल उत्तराखंड की राजनीति में क्षेत्रवाद और जातिवाद का समीकरण हमेशा से हावी रहा है। ऐसे में महेंद्र भट्ट के दोबारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद एक बार फिर से राजनीतिक क्षेत्रवाद और जातिवाद का समीकरण पूरा…

राष्ट्रपति ने आयुष विश्वविद्यालय का किया उद्घाटन, कहा- 2040 तक भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए हमें स्वस्थ रहना होगा – Gorakhpur News

Uttar Pradesh's first AYUSH University established

गोरखपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को पिपरी भटहट में महायोगी गोरखनाथ के नाम पर स्थापित उत्तर प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि यदि हमें वर्ष 2040 तक भारत को विश्व गुरु बनाना है तो इसके लिए हम सभी को स्वस्थ रहना होगा। स्वस्थ रहने में सबसे बड़ी मदद आयुष और योग पद्धति से मिलेगी। कभी एक्सपायर न होने वाली आयुष दवाएं हमें निरोगी काया देंगी। योग के जरिए हम अपने स्वस्थ शरीर पर अधिक नियंत्रण स्थापित कर…

महेंद्र भट्ट दूसरी बार बनेंगे उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, नामांकन में सीएम धामी समेत शामिल हुए कई दिग्गज – Uttrakhand BJP President

Uttrakhand BJP President

देहरादून : महेंद्र भट्ट फिर उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। दरअसल उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। ऐसे में महेंद्र भट्ट फिर निर्विरोध उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष बन जाएंगे। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के समय महेंद्र भट्ट के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। उम्मीद है कि कल यानी मंगलवार 1 जुलाई को भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी। नामांकन दाखिल करने के बाद महेंद्र भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की गौरवशाली सांगठनिक…

पूर्व मंत्री सुरेश राठौर पर बड़ी कार्रवाई, बीजेपी ने सुरेश राठौर को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला – Uttrakhand Politics

Uttrakhand Politics

देहरादून : उत्तराखंड बीजेपी ने ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को पार्टी से निकाल दिया है। बीजेपी ने सुरेश राठौर को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। कुछ दिन पहले ही बीजेपी ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को नोटिस जारी किया था, जिसमें उनके आचरण और पार्टी की छवि खराब करने के आरोपों पर उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा गया था। वहीं, आज बीजेपी ने बड़ा फैसला लेते हुए उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। आपको बता दें कि बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेश…

इटावा के यादव कथावाचक मामले में यूपी डीजीपी सख्त, पुलिस उपद्रवियों से कराएगी हिंसा में हुए नुकसान की भरपाई – Etawah News

Etawah News

इटावा : इटावा के दादरपुर गांव में यादव कथावाचक से अभद्रता के मामले को लेकर भड़की हिंसा को लेकर उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण ने सख्त कदम उठाया है। उन्होंने इटावा में जातीय तनाव के संदर्भ में नई कार्रवाई की है। घटना की शुरुआत 21 जून को दादरपुर गांव में जाति छिपाने के आरोप में कथावाचक मुकुट मणि यादव और संत सिंह यादव के जबरन सिर मुंडवाने से हुई थी। अफवाह फैलने पर प्रदर्शन हिंसक हो गया, जिसमें आगरा-कानपुर हाईवे पर पथराव और तोड़फोड़ की घटना हुई। डीजीपी ने…

महिला ने भाजपा विधायक के समलैंगिक संबंधों का दावा किया, 13 साल की बच्ची के शोषण का भी आरोप, गंगोह में सियासी भूचाल – Saharanpur Politics

Saharanpur News

सहारनपुर : गंगोह से भाजपा विधायक कीरत चौधरी पर न सिर्फ नाबालिग का शोषण करने बल्कि समलैंगिक संबंध बनाने का भी आरोप लगा है। ये आरोप किसी विपक्षी पार्टी ने नहीं बल्कि भाजपा की महिला नेता कोमल गुर्जर ने लगाए हैं। कोमल गुर्जर ने कहा कि वह समलैंगिक संबंधों के सबूत जल्द ही सबके सामने पेश करेंगी। कोमल गुर्जर ने भाजपा विधायक पर परिवार और बहनों पर झूठे मुकदमे दर्ज कराने और पुलिस द्वारा प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। कोमल ने शुक्रवार को गंगोह कस्बे में गुर्जर समाज…

हरक सिंह रावत से ईडी ने 4 घंटे पूछताछ की, सहसपुर जमीन खरीद पर पूछे सवाल, जानें हरक सिंह ने क्या कहा ? – Uttrakhand News

Uttrakhand News

देहरादून : पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के कई साल पुराने सहसपुर जमीन खरीद मामले को प्रवर्तन निदेशालय ने एक बार फिर जांच के दायरे में ले लिया है। इस मामले पर ईडी ने हरक सिंह से पूछताछ की है। वहीं दूसरी ओर हरक सिंह इसे राजनीतिक नुकसान पहुंचाने की नीयत से की गई कार्रवाई बता रहे हैं। सहसपुर जमीन खरीद मामले में एक बार फिर हरक सिंह रावत जांच के घेरे में हैं। इस बार प्रवर्तन निदेशालय ने जमीन खरीद से जुड़े मसले पर हरक सिंह से पूछताछ…

भाजपा विधायक कीरत सिंह के खिलाफ उतरा गुर्जर समाज, कोमल चौधरी ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने पंचायत में आए लोगों को खदेड़ा – Saharanpur News

Saharanpur News

सहारनपुर : सहारनपुर में भाजपा विधायक कीरत सिंह और महिला कार्यकर्ता कोमल गुर्जर के मामले में नया मोड़ आ गया है। भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई ने कोमल गुर्जर को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन्होंने उन पर जनप्रतिनिधि की छवि खराब करने का आरोप लगाया है। सहारनपुर में भाजपा विधायक कीरत सिंह के खिलाफ गुर्जर समाज के लोगों ने महापंचायत बुलाई थी। महिला का आरोप है कि गंगोह विधायक कीरत सिंह के इशारे पर उनके परिवार को परेशान किया जा रहा है। उनके खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज किए…

यादव कथावाचक की चोटी काटने से गुस्साए 2000 समर्थक सड़कों पर उतरे, पुलिस पर पथराव कर गाड़ियां तोड़ी, थाने का घेराव कर हंगामा किया – Etawah News

Etawah News 1

इटावा : यादव कथावाचक से मारपीट और अभद्रता के मामले में गुरुवार को इटावा में बवाल हो गया। गुरुवार को अहीर रेजीमेंट और यादव संगठन के करीब 2 हजार लोगों ने दो जगहों पर प्रदर्शन किया। पहला बकेवर थाने के सामने हुआ। कथावाचक के दो साथियों को छुड़ाने के लिए लोगों ने थाने का घेराव किया। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने पुलिस वाहन पर पथराव कर दिया, जिसमें एक वाहन का शीशा टूट गया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने 12 थानों की फोर्स बुलाई और…

आपातकाल के 50 साल, झूठे मुकदमों में जेल भेजे गए 90 हजार लोग, बंदियों के साथ हुआ जानवरों जैसा सलूक, सहारनपुर के लाज कृष्ण गांधी को घर से बुलाकर भेजा गया था जेल – Emergency Victim

Emergency Time Victim

सहारनपुर : 26 जून 1975 की तारीख को भले ही 50 साल पुरे हो चुके हों लेकिन इस दिन को याद कर हर कोई सिहर जाता है। 26 जून 1975 को तत्कालीन  इंदिरा गाँधी की सरकार ने देश में इमरजेंसी घोषित की थी। आधी रात को राष्ट्रपति से इमरजेंसी लेटर पर हस्ताक्षर कराए गए थे। इमरजेंसी लागू होते ही भाजपा और आरएसएस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के आदेश दे दिए गए। सरकार के निर्देश पर पुलिस और प्रशासन ने ताबड़तोड़ दबिश देकर देश भर में 90 हजार से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर…