UPPSC No Normalization : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा प्रस्तावित पीसीएस प्रारंभिक और आरओ-एआरओ प्रारंभिक परीक्षा दो दिन में कराए जाने के विरोध में प्रतियोगी छात्रों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। आंदोलन की तैयारियों को देखते हुए जिला प्रशासन और आयोग प्रशासन में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। जिसे देखते हुए सोमवार सुबह से ही भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। आयोग की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है और पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया…
Category: देश
UP News : पुरुष दर्जी नहीं ले सकेंगे महिलाओं के कपड़ों का नाप, जिम में भी रखनी होंगी महिला ट्रेनर, महिला आयोग का अहम् प्रस्ताव
UP महिला आयोग : उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को रोकने और उन्हें बुरे स्पर्श से बचाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने एक प्रस्ताव दिया है। इसके तहत अब राज्य में पुरुष दर्जी महिलाओं के कपड़े सिलने के लिए उनका नाप नहीं ले सकेंगे। इसके लिए महिला दर्जी रखनी होंगी। वहीं, जिम में भी महिलाओं के लिए अलग से महिला ट्रेनर रखने का प्रस्ताव दिया गया है। यूपी में राज्य महिला आयोग ने महिलाओं की सुरक्षा और रोजगार के लिए कई अहम प्रस्ताव…
CJI DY Chandrachud : आज रिटायर हो रहे हैं CJI डीवाई चंद्रचूड़, 10 फैसलों के लिए बनाया इतिहास, हमेशा याद रखेगा देश
CJI चंद्रचूड़ रिटायरमेंट : देश के सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस यानी सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ का कार्यकाल आज खत्म हो रहा है। देश के अगले सीजेआई जस्टिस संजीव खन्नाको बनाया जा रहा है। भले ही उनका कार्यकाल करीब दो साल का रहा है लेकिन डीवाई चंद्रचूड़ का कार्यकाल काफी दिलचस्प रहा है। आज अपने आखिरी कार्यदिवस पर सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अल्पसंख्यक दर्जे पर फैसला सुनाया और यूनिवर्सिटी का अल्पसंख्यक दर्जा बरकरार रखा। दो साल के कार्यकाल में डीआई चंद्रचूड़ ने 10 ऐतिहासिक फैसले…
Dr. Mohan Bhagwat : RSS प्रमुख बोले- संतों और सनातन धर्म की बाधाएं दूर करने के लिए संघ डंडा लेकर तैयार, हमारा देश सर्वोपरि
मोहन भागवत : आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने कहा है कि कुछ लोग निहित स्वार्थों के चलते उभरते भारत को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। सत्य भारत वह है, जो कभी दबता नहीं। यह हर संकट को पार कर आगे बढ़ता रहेगा। संघ के स्वयंसेवक डंडा लेकर सनातन और संतों के कार्य में आने वाली बाधाओं को दूर करेंगे। धर्मनगरी के दास हनुमान मंदिर परिसर में चल रहे युग तुलसी पं. रामकिंकर उपाध्याय जन्म शताब्दी कार्यक्रम में बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने देश…
Supreme Court : यूपी मदरसा कानून पर ‘सुप्रीम कोर्ट’ की मुहर, CJI की अध्यक्षता वाली बेंच ने पलटा इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला
सुप्रीम कोर्ट : 22 मार्च के अपने फैसले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस कानून को असंवैधानिक और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत के खिलाफ बताया था। हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देश दिया था कि वह मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों को नियमित स्कूलों में दाखिला दे। मदरसों में पढ़ने वाले 17 लाख से ज्यादा छात्रों को राहत देते हुए CJI की अध्यक्षता वाली बेंच ने 5 अप्रैल को हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने ‘उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम 2004’ की संवैधानिक वैधता को…
PM Modi & CJI : गणेश चतुर्थी पर CJI के घर आये थे पीएम मोदी, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने रिटायरमेंट से पहले दी प्रतिक्रिया
CJI डीवाई चंद्रचूड़ : भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उनके घर पर गणेश चतुर्थी पूजा में शामिल होने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उनके घर एक निजी कार्यक्रम में आए थे। यह कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं था। उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि इस मुलाकात में कुछ भी गलत नहीं है क्योंकि यह न्यायपालिका और कार्यपालिका के बीच एक सामान्य मुलाकात है, भले ही यह सामाजिक स्तर पर हो।” मुख्य न्यायाधीश डीवीआई चंद्रचूड़ 10 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे। वे भारत के…
Air Force plane crashed : आगरा में वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और सह-पायलट ने कूदकर बचाई जान
विमान दुर्घटनाग्रस्त : आगरा में सोमवार को वायुसेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट और सह-पायलट ने कूदकर अपनी जान बचाई। फिलहाल इस घटना को लेकर वायुसेना की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। दुर्घटना के बाद पायलट और उसके साथी दो किलोमीटर दूर मिल गए। गनीमत रही कि पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को कागारौल के सोनीगा गांव के पास खाली खेतों में उतार दिया। अगर विमान आबादी वाले इलाके में दुर्घटनाग्रस्त होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। दो किलोमीटर दूर मिला पायलट बताया…
Attack On Vande Bharat train : चंद्रशेखर आजाद कर रहे थे सफर, वंदेभारत ट्रेन पर हुई पत्थरबाजी, भीम आर्मी सांसद कार्यवाई की कर रहे मांग
सहारनपुर : आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने फेसबुक पेज पर रविवार सुबह दिल्ली कानपुर दौरे के दौरान वंदे भारत ट्रेन पर हुए पथराव की जानकारी साझा की है। उन्होंने रेल यात्रियों की सुरक्षा पर चिंता जताते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से उचित कदम उठाने की मांग की है। आजाद समाज पार्टी अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद के नाम से बनाए गए फेसबुक पेज पर पोस्ट की गई है। इसमें लिखा है कि आज सुबह मैं वंदे भारत ट्रेन से दिल्ली से…
Ayodhya Diwali : रामलला प्राण प्रतिष्ठा के बाद फिर बनेंगे कई रिकॉर्ड, 1100 पुजारियों द्वारा महाआरती के साथ जलेंगे 25 लाख दिये
अयोध्या दीपोत्सव 2024 : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहले दीपोत्सव पर अयोध्या एक नहीं बल्कि तीन नए विश्व रिकॉर्ड बनाएगी। एक साथ 25 लाख दीये जलाने का नया रिकॉर्ड बनेगा। इसके साथ ही इस बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दो नए अध्याय जुड़ेंगे। पहली बार दीपोत्सव की शाम सरयू तट पर 1100 पुजारियों द्वारा एक साथ महाआरती की जाएगी। इस महाआरती में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। इस महाआरती का पहला रिहर्सल सोमवार रात सरयू तट पर किया गया। इसके अलावा तीसरा विश्व रिकॉर्ड ग्रीन…
Jaat Politics : जाट समझ चुके हैं कि अगर बांटोगे तो कट जाओगे, इसी रणनीति से जवाब देंगे!
जाट राजनीती : पिछले दस सालों में किसान समुदाय, खास तौर पर जाट, भाजपा, संघ और तथाकथित उच्च जाति हिंदू समाज की भयंकर साजिश का शिकार हुए हैं। भाजपा ने केंद्र में सरकार बनते ही सबसे पहला काम 2015 में योजनाबद्ध तरीके से जाट आरक्षण को खत्म करने का किया, फिर प्रधानमंत्री ने जाटों को अपने आवास पर बुलाकर आरक्षण देने का झूठा आश्वासन दिया जो कभी पूरा नहीं हुआ, जिससे लाखों जाट युवाओं का भविष्य बर्बाद हो गया। 2016 के जाट आरक्षण आंदोलन में हरियाणा सरकार ने दो दर्जन…
