सीएम ने विकसित भारत संकल्प यात्रा में भागीदारी करने वाले लोगों से किया संवाद 

चंडीगढ़, 7 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आज देश व प्रदेश में पात्र नागरिकों को सरकारी योजनाओं व सुविधाओं का लाभ स्वतः उनके घर द्वार पर मिल रहा है। पूर्व की सरकारों की भांति लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा आम जनता की तकलीफों को दूर करने और समाज में अंतिम पायदान पर खड़े अंतिम व्यक्ति की जरूरत को पूरा करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। इस दिशा में देशभर में…

नड्डा और मनोहर लाल के रोड -शो में उमड़ा जनसैलाब

चंडीगढ़, 6 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अगुवाई में आज यहां पंचकूला में एक रोड-शो का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अलावा, प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी भी साथ थे। रोड-शो के दौरान भारी संख्या में लोग शामिल हुए और अपने नेताओं का लोगों ने पुष्प-वर्षा के साथ स्वागत किया। यह रोड -शो पंचकूला के रेड-बिशप पर्यटन केंद्र के सामने से शुरू होकर बैलाविस्टा चौक पर संपन्न हुआ। रोड-शो  के दौरान एक खुली गाडी में भाजपा के…

विज के दरबार में फरियादियों का हुजूम

चंडीगढ़, 6 जनवरी। हमेशा की तरह इस बार भी हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के अंबाला आवास पर फरियादियों का हुजूम नजर आया। कड़ाके की सर्दी के बावजूद प्रदेश के कोने-कोने से लोग न्याय की उम्मीद लिए विज से मिले। विज ने भी कुछ मामलों में तुरंत एक्शन लिया तो कुछ में जांच के आदेश दिए। गृह मंत्री के सामने आज कबूतरबाजी के कई मामले आए जिन पर कार्रवाई के लिए उन्होंने कबूतरबाजी के लिए गठित एसआईटी को कार्रवाई के निर्देश दिए। कैथल से आए फरियादी ने गृह मंत्री…

नड्डा के रोड शो लेकर महिला मोर्चा की बैठक

चंडीगढ़,5 जनवरी। हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी तथा प्रदेश मोर्चा प्रभारी संतोष यादव की अध्यक्षता में महिला मोर्चा पदाधिकारियों की एक वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया। महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी मालती अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया की बैठक में प्रभारी संतोष यादव तथा प्रदेशाध्यक्ष सुनीता दांगी द्वारा आगामी कार्य योजनाओं पर मंथन हुआ। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष सुनीता दांगी ने उपस्थित पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हरियाणा प्रवास की जानकारी दी तथा छह जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी…

पंचायतों को विकास के लिए मिलेगा पैसा

चंडीगढ़, 5 जनवरी। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि हरियाणा सरकार ग्रामीण विकास पर विशेष फोकस कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए प्रति व्यक्ति दो हजार रुपए प्रति वर्ष पंचायत के खाते में भेजे जाएंगे और ग्राम पंचायतें अपने हिसाब से गांवों का विकास करवा सकेगी। वे महेंद्रगढ़ जिले के दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन विभिन्न गांवों में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले दिन उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने गांव उन्हानी में अपने समर्थक किसान परिवार…

ट्रेनी आईएएस अफसरों ने राज्यपाल से की मुलाकात

चंडीगढ़, 5 जनवरी। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से आज राजभवन हरियाणा में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (मसूरी) से देशभर में विन्टर स्टडी टूर पर निकले प्रशिक्षु भारतीय प्रशासनिक सेवाओं के 18 अधिकारियों ने औपचारिक मुलाकात की। राज्यपाल ने इन सभी अधिकारियों से एक-एक करके बातचीत करते हुए उनके प्रशिक्षण, लक्ष्य व अनुभवों के बारे में भी विस्तार से जानकारी हासिल की। बंडारू दत्तात्रेय ने सभी प्रशिक्षु भारतीय प्रशासनिक सेवाओं के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं के लिए लाखों उम्मीदवार कोशिश करते…

गर्मजोशी से हो रहा है विकसित भारत संकल्प यात्रा का स्वागत

चंडीगढ़, 4 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत संकल्प यात्रा यानी (मोदी की गारंटी की गाड़ी) का कड़कड़ाती ठंड के बीच हरियाणा के लोग गर्मजोशी से स्वागत कर रहे हैं। यात्रा के दौरान प्रदेश सरकार लोगों की न सिर्फ भावनाओं का सम्मान कर रही है, बल्कि उनकी समस्याओं का भी मौके पर ही समाधान करा रही है। लोगों को केंद्र व हरियाणा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के तरीके भी बताए जा रहे हैं। यहीं नहीं यात्रा के दौरान सांसद,…

अफ्रीकी देशों में हरियाणा तलाशेगा कृषि की संभावनाएं

चंडीगढ़, 3 जनवरी। हरियाणा सरकार प्रदेश के किसानोंको अफ्रीकी देशों में भेजकर व्यापक कृषि क्षमताओं का लाभ उठाने की योजना बना रही है। इस महत्वाकांक्षी प्रयास का उद्देश्य हरियाणा के मेहनती कृषक समुदाय को नए अवसर प्रदान करना है। अफ्रीकी राष्ट्र के राजदूत के साथ चर्चा के बादराज्य सरकार एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने की प्रक्रिया में है और इस सहयोग को औपचारिक रूप देने के लिए शीघ्र ही एमओयू का आदान-प्रदान किया जाएगा। एमओयू के बाद हरियाणा सरकार द्वारा इच्छुक किसानों को इस अनूठे अवसर का लाभ…

ग्रामीण परिवारों को मनोहर सौगात, पेयजल बकाया शुल्क माफ

चंडीगढ़, 3 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में ग्रामीण परिवारों को बड़ी राहत प्रदान करने के उद्देश्य से एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। इस निर्णय के तहत सरचार्ज और ब्याज सहित बकाया पानी के शुल्क की 374.28 करोड़ रुपये की माफी को मंजूरी दे दी है। प्रदेश सरकार के इस कदम से राज्य भर में सामान्य श्रेणियों और अनुसूचित जाति के करोड़ों पेयजल उपभोक्ताओं को लाभ होगा। इस आशय की घोषणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महेंद्रगढ़ जिले के अटेली मंडी में आयोजित…

हरियाणा में बदलाव महारैली करेंगे अरविंद केजरीवाल

गुरुग्राम/ चंडीगढ़, 03 जनवरी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता और वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने संयुक्त प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि 28 जनवरी को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 28 जनवरी को हरियाणा आएंगे और बदलाव महारैली करेंगे। इस बदलाव महारैली की तैयारी के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डॉ. संदीप पाठक और हरियाणा का नेतृत्व 4 जनवरी से ही लोकसभा और जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। ने कहा कि डॉ. संदीप पाठक…