चंडीगढ़, 9 जनवरी। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि हरियाणा ही नहीं देशभर में कांग्रेस के हालात बदहाल है और यह जगजाहिर है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस में गुटबाजी चरम सीमा पर है। हरियाणा में एक एसआरके गुट और एक बाबू-बेटा ग्रुप बना हुआ है, ये दर्शाता है कि कांग्रेस का भविष्य अंधकार में है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यही कारण है कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में कांग्रेस का सफाया हुआ है और आने वाले समय में हरियाणा में भी कांग्रेस का यही हश्र…
Category: हरियाणा
एक्शन मोड में मंत्री अनिल विज, कई मामलों पर लिया संज्ञान
चंडीगढ़, 9 जनवरी। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने विवाहिता की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मारपीट करने वाले पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश पानीपत के एसपी को दिए। विज मंगलवार अंबाला में अपने आवास पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। पानीपत से आई विवाहिता ने गृह मंत्री अनिल विज को बताया कि 25 वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी और अब उसका पति उसके साथ तथा बेटे के साथ मारपीट करता है। उसे घर से…
किसानों को अब दिन के समय में मिलेगी ट्यूबवेलों पर बिजली
चंडीगढ़, 9 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में बढ़ रही ठंड और शीतलहर को देखते हुए सरकार ने रात के समय में अपने खेतों में सिंचाई करने वाले किसान भाईयों को बड़ी राहत देते हुए ट्यूबवेलों के लिए बिजली सप्लाई के शेड्यूल में बदलाव किया है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा विभाग ने कुल 19 सर्कलों के दो ग्रुप बनाए हैं। इनमें से 7 सर्कल नामतः करनाल, कैथल, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, सोनीपत और जींद में बिजली प्रातःकाल 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक मिलेगी।…
गांवों को शहरों की तरह किया जा रहा है डेवलप
चंडीगढ़ , 9 जनवरी। हरियाणा के गांवों को शहरों जैसा डेवलप किया जा रहा है। प्रदेश सरकार एक मजबूत व्यवस्था बनाकर यह काम कर रही है।यह जानकारी उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने टोहाना के गांव पिरथला में एक कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि गांवों के आधारभूत ढांचे के विकास के लिए अनेक परियोजनाएं लागू की गई है। 108 गांवों में सीवरेज प्रणाली विकसित की जा रही है और गांवों में एसटीपी का निर्माण किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री ने इस दौरान डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन भी किया जबकि…
सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता – राज्यपाल
चंडीगढ़, 8 जनवरी-हरियाणा के महामहीम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने स्थानीय दादा लखमी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स के विद्यार्थियों से विशेष संवाद करते हुए कहा कि जीवन में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। विद्यार्थी अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर दृढ़ निश्चय के साथ एकाग्रचित होकर कड़ी मेहनत कर इस लक्ष्य को प्राप्त करें। उन्होंने छात्रों को भारतीय संस्कृति, वेदों और उपनिषदों में निहित नैतिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि वे खुद को समाज के लिए उपयोगी बना सकें।महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय…
शराब फैक्ट्रियों, गोदामों की स्कैनिंग करें सुनिश्चित – दुष्यंत चौटाला
चंडीगढ़ , 8 जनवरी। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि शराब की फैक्टरी से लेकर गोदाम और दुकान तक इस प्रकार से स्कैनिंग की जानी चाहिए कि किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी की गुंजाईश न रहे। उन्होंने डिस्टलरीज और शराब ठेकेदारों पर लगाए गए जुर्माने की बकाया राशि को भी जल्द से जल्द वसूलने के निर्देश दिए।डिप्टी सीएम यहां आबकारी विभाग की शराब की ट्रैक एंड ट्रेस प्रक्रिया की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि आबकारी विभाग…
एक अदद छत का सपना पूरा करवा रही योजना
चंडीगढ़, 8 जनवरी। हरियाणा में डॉ. बीआर अंबेडकर नवीनीकरण आवास योजना के तहत एक अप्रैल 2023 से 31 दिसंबर 2023 के बीच 496 लाभपात्रों को तीन करोड़ 96 लाख 80 हजार रुपए की सहायता दी जा चुकी है। एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का उद्देश्य राज्य के गरीब परिवारों को उनकी मकान की मरम्मत हेतु आर्थिक मदद उपलब्ध करवाना है। इसके अंतर्गत जो भी नागरिक सरकार द्वारा मकान की मरम्मत के लिए प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता की राशि लेना चाहते हैं वे…
पूंजीगत निवेश 15 साल में सबसे निचले स्तर पर:कुमारी सैलजा
चंडीगढ़, 8 जनवरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, हरियाणा कांग्रेस कमेटी की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और उत्तराखंड की प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि देश में पूंजीगत निवेश (कैपेक्स) की स्थिति 15 साल में सबसे निचले स्तर पर है। साल 2023 की तीसरी तिमाही में सितंबर से दिसंबर के बीच केवल 462 नए प्रोजेक्ट्स के लिए निवेश आया। 15 साल में कभी एक तिमाही में इतने कम प्रोजेक्ट नहीं आए। प्रोजेक्ट्स की संख्या 35 हजार से अधिक होने के बावजूद केवल 361 प्रोजेक्ट ही पूरे हो…
हरियाणा पुलिस की नई युक्ति- खेल गतिविधियों से कर रही नशा मुक्ति
चंडीगढ़, 8 जनवरी। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए गावो में खेल प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जा रही है। हरियाणा पुलिस द्वारा शुरू की गई इस पहल से जुड़ते हुए युवा बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। इस पहल में पुलिसकर्मी, एक्स सर्विसमैन तथा खिलाड़ी युवाओं के पथ प्रदर्शक का कार्य करते हैं। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि खेल युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा में लगाने का सबसे सशक्त माध्यम है जिससे न केवल युवाओं का शारीरिक…
न टायर्ड हूँ न रिटायर, सत्ता परिवर्तन की लड़ाई मजबूती से लड़ूंगा – हुड्डा
चंडीगढ़, 7 जनवरी। कड़ाके की सर्दी में आज बरोदा हलके में आयोजित कांग्रेस की जनआक्रोश रैली में उमड़ी भारी भीड़ को देखकर उत्साहित नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने घोषणा की कि वे न तो टायर्ड हैं, न रिटायर, हरियाणा में सत्ता परिवर्तन की लड़ाई मजबूती से लड़ेंगे। इस कार्य के लिए उन्होंने जनता से साथ देने का आवाहन किया, जिसपर लोगों ने दोनों हाथ उठाकर पूरा साथ देने का भरोसा दिया। गांव बरोदा के राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में विधायक इंदुराज…
