चंडीगढ़, 14 जनवरी। करनाल के गांव कैलाश में नेशनल लेवल का हॉकी स्टेडियम बनकर तैयार हो गया है और जल्द ही यहां खिलाड़ियों की रौकन भी आ जाएगी। करनाल दौरे पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस स्टेडियम का मुआयना किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने खुलासा किया कि स्टेडियम का लोकार्पण जल्द ही होगा। उन्होंने हॉकी खिलाड़ियों को नए स्टेडियम के बनने की शुभकामनाएं एवं बधाई दी और कहा कि इस स्टेडियम में खिलाड़ी बेहतरीन तरीके से अभ्यास करके राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेलों में प्रदेश…
Category: हरियाणा
सीएम ने रखी करनाल में वकीलों के नए चैंबर कॉम्प्लेक्स की आधारशिला
चंडीगढ़, 14 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को करनाल में वकीलों के लिए नए चैंबर कॉम्पलेक्स की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने इस कॉम्पलेक्स के फंड में अपनी ओर से 31 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की 1 एकड़ जमीन अधिवक्ताओं के नए चेंबर बनाए जाने के लिए सरकार की ओर से दी गई है। यहां 260 चैंबर बनेंगे। इससे काफी अधिवक्ताओं को तो लाभ मिलेगा ही साथ में आम जनता को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने इस…
हरियाणा में कबूतरबाजों को रहने नहीं दिया जाएगा – विज
चंडीगढ़, 13 जनवरी। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा में कबूतरबाजों को रहने नहीं दिया जाएगा, जिसकी भी कबूतरबाजी के मामलों में संलिप्तता पाई गई, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कबूतरबाजी के मामले में एसआईटी द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है और अब तक 500 से अधिक ऐसे आरोपियों को पकडऩे में कामयाबी भी मिली है। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज आज अंबाला में अपने निवास स्थान पर प्रदेश के कौने-कौने से आए लोगों…
अच्छे ठेकेदार भी तैयार करेगी सरकार – मनोहर लाल
चंडीगढ़, 13 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि प्रदेश में आने वाले दिनों में विकास के एक लाख कार्य और होने वाले हैं। इन्हें जब पोर्टल पर डालते हैं तो कार्य करने के लिये ठेकेदार नहीं मिलते। काम ज्यादा हो गये, ठेकेदार कम हैं। यूनिवर्सिटी से बात करके सिविल इंजीनियरिंग पास करने वाले 15 हजार युवाओं को ट्रेनिंग देकर अच्छे ठेकेदार तैयार किये जायेंगे। इससे विकास कार्यों में तेजी आएगी। मुख्यमंत्री आज करनाल के वार्ड एक की बसंत विहार कॉलोनी में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में…
डिप्टी सीएम ने सिरसा को दिया मेडिकल कॉलेज का बड़ा तोहफा
चंडीगढ़, 13 जनवरी। जननायक जनता पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने सिरसा के बाबा सरसाई नाथ सरकारी मेडिकल कॉलेज के निर्माण में तेजी लाने के लिए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम के प्रयासों से सिरसा में 22 एकड़ में बनने वाले गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के निर्माण से क्षेत्र वासियों व सिरसा के साथ लगते क्षेत्र के लोगों के लिए मेडिकल सुविधा और स्वास्थ्य शिक्षा में बढ़ोत्तरी होगी। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज बनने के बाद यहां के…
पुलिस ने बनाई नशा मुक्ति को लेकर मेडिकल एसोसिएशन व स्टोर संचालकों के साथ रणनीति
चंडीगढ़ 13 जनवरी। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि हरियाणा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में मेडिकल एसोसिएशन तथा मेडिकल स्टोर संचालक की भूमिका महत्वपूर्ण है इसलिए वे हरियाणा पुलिस से कंधे से कंधा मिलाकर काम करें और नशा मुक्त समाज बनाने में सहयोग करें। वे आज जिला सिरसा के बरनाला रोड स्थित पंचायत भवन में मेडिकल स्टोर संचालकों व उनके प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नशा एक सामाजिक समस्या है, इसके समाधान के लिए हम सभी…
कालका कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया युवा दिवस
पंचकुला, 12 जनवरी। राजकीय महाविद्यालय कालका की प्राचार्या प्रोमिला मलिक के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रीय युवा दिवस पूर्ण उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। प्राचार्या प्रोमिला मलिक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद की जयंती और उनके अनमोल विचारों को याद करने और उनसे प्रेरणा लेने के लिए मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद युवाओं को जीवन में बेहतर करने और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते थे। वह कहते थे कि युवा देश का भविष्य हैं और आगे चलकर देश को संभालेंगे।…
अंबाला कैंट में 14 जनवरी को धूमधाम से निकाली जाएगी “श्री राम यात्रा” : विज
चंडीगढ़, 12 जनवरी। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य के मद्देनजर अम्बाला छावनी में आगामी 14 जनवरी को भव्य “श्रीराम यात्रा” का आयोजन किया जाएगा। श्री विज शुक्रवार दोपहर “श्रीराम यात्रा” की तैयारियों को लेकर अंबाला में अपने आवास पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 14 जनवरी को श्रीराम यात्रा प्रात: 11 बजे सुभाष पार्क से पैदल निकाली जाएगी जोकि अंबाला छावनी के प्रमुख बाजारों से होती हुई वापस सुभाष…
60,000 युवाओं को जल्द ही मिलेगा रोजगार
चंडीगढ़, 12 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ‘मिशन 60000’ की घोषणा करते हुए कहा कि आगामी समय में 1.80 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों के 60,000 युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेंगे । इसके अलावा, 60,000 ग्रुप सी और डी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आगामी कुछ माह में पूरी होगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज कुरुक्षेत्र में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राज्य स्तरीय विवेकानंद युवा महासम्मेलन को सम्बोधित करते हुए यह घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मिशन…
एक भी भर्ती ठीक से नहीं करवा पा रही सरकार : ढांडा
चंडीगढ़, 12 जनवरी। आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने हरियाणा में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर खट्टर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में एक भी भर्ती सही से नहीं हो पा रही है। इस बार हाईकोर्ट ने भी 816 शिक्षकों की भर्ती को लेकर एचएसएससी को फटकार लगाई है और भर्ती प्रक्रिया सही से न करने को लेकर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। इससे पता चलता है कि हरियाणा सरकार सुनियोजित तरीके से युवाओं को बर्बाद करने की साजिश रच रही…
