चंडीगढ़, 18 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अधिकारी जन संवाद पोर्टल पर अपलोड हुए सभी प्रकार के विकासात्मक कार्यों को प्रतिदिन देखें और एक लक्ष्य निर्धारित करते हुए इन्हें जल्द से जल्द पूरा करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करें। अधिकारी विकास कार्यों की प्लानिंग जितनी ज्यादा करेंगें उतना ही प्रदेश की जनता को फायदा होगा। प्रदेश सरकार की मंशा है कि जन संवाद कार्यक्रम के दौरान नागरिकों द्वारा उठाए जा रही सभी मांगों व शिकायतों को प्राथमिकता देते हुए इन्हें पूरा किया जाए। मनोहर लाल आज…
Category: हरियाणा
किसानों को 1 करोड़ रुपए से अधिक राशि जारी करने के आदेश
चंडीगढ़, 18 जनवरी। पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि संगरूर क्षेत्र के गन्ना किसानों के बैंक खातों में सोमवार तक गन्ने की बकाया राशि 1.05 करोड़ रुपए डाली जाए। इसके अलावा उन्होंने डिप्टी कमिश्नर संगरूर को इस महीने के अंत तक भगवानपुरा शुगर मिल से किसानों को बकाया राशि (लगभग 6.95 करोड़ रुपए) जारी करवाने के लिए भी कहा। कृषि मंत्री ने यह निर्देश गुरूवार को संगरूर जि़ला प्रशासन, मैसर्ज भगवानपुरा शुगर मिल, धूरी के प्रबंधकों और…
हरियाणा ने तय किया पानी बचत का लक्ष्य
चंडीगढ़, 18 जनवरी। हरियाणा में पानी की उपलब्धता व मांग के अंतर को कम करने के उद्देश्य से जल संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए शुरू की गई द्विवार्षिक जल संसाधन कार्य योजना (2023-2025) के अब धरातल पर सकारात्मक परिणाम दिखने लगे है। कार्य योजना के तहत दिसंबर 2023 तक 2,60,498 करोड़ लीटर पानी की बचत का लक्ष्य था, जिसका 95 प्रतिशत यानी 2,48,702 करोड़ लीटर पानी की बचत के लक्ष्य को पूरा कर लिया गया है। यह जानकारी आज यहां मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में…
गृह मंत्री ने अलग-अलग मामलों में S.I.T. गठित करने के दिए निर्देश
चंडीगढ़, 17 जनवरी। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अलग-अलग मामलों में एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए है।वे अंबाला में प्रदेशभर से आए फरियादियों की सुनवाई कर रहे थे।इस दौरान करनाल से मां-बेटा ने गृह मंत्री को बताया कि उसके नाना की प्रॉपर्टी है। उस प्रॉपर्टी पर कुछ बदमाश प्रवृति के लोगों ने कब्जा कर लिया है। यही नहीं, उल्टा उनके खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है। इस मामले में गृह मंत्री अनिल विज ने एसपी, करनाल को एसआईटी गठित कर जांच कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार,…
दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण से निपटने की दिशा में हरियाणा का बड़ा कदम
चंडीगढ़, 17 जनवरी। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण से निपटने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने वर्ष 2024-25 के लिए राज्य की कार्य योजना की जानकारी दी। यह योजना राज्य के बस बेड़े को इलेक्ट्रिक, सीएनजी और बीएस-VI डीजल बस सहित स्वच्छ विकल्पों में बदलने पर केंद्रित है। दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में वायु गुणवत्ता प्रबंधन पर केंद्रीय कैबिनेट सचिव द्वारा बुलाई गई वीडियो कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के बाद उन्होंने यह जानकारी साझा की। योजना में बीएस-III/IV डीजल बसों शामिल…
गुरु गोबिंद सिंह जयंती – सीएम ने गुरुद्वारा लखनौर साहिब में टेका मत्था
चंडीगढ़, 17 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर बुधवार को जिला अंबाला में गुरुद्वारा लखनौर साहिब में मत्था टेक कर गुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त किया और देश व प्रदेशवासियों की समृद्धि, भलाई व खुशहाली के लिए अरदास की। मुख्यमंत्री ने साध संगत को गुरु गोबिन्द सिंह जी के प्रकाशोत्सव की लख-लख बधाई देते हुए कहा कि आज सारे देश में गुरु गोबिन्द सिंह जी का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। गुरुद्वारा लखनौर साहिब जोकि गुरु गोबिंद सिंह जी…
मंत्री ने एक झटके में कर दिया कई शिकायतों का समाधान
चंडीगढ़, 16 जनवरी। हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने वर्ष-2024 की जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति सोनीपत की पहली मासिक बैठक में 14 में से 11 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया। मूलचंद शर्मा आज जिला सोनीपत में आयोजित जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सिंचाई, जन स्वास्थ्य, बिजली, शहरी स्थानीय निकाय विभाग, राजस्व सहित कई अन्य विभागों की समस्याओं सुनी। एक शिकायत के दौरान उन्होंने सेक्टर-23 की अवैध कालोनी व निर्माण को लेकर…
सीएम ने दिया राज्य सरकार की सभी नीतियों के लिए एक वैकल्पिक व्यवस्था का सुझाव
चंडीगढ़, 16 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी विभागों से कल्याणकारी योजनाओं तक निर्बाध पहुंच और सेवा वितरण में उत्कृष्टता के लिए मुख्य सचिवों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान स्थापित किये गए सभी प्रस्तावों को अक्षरश: लागू करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज तीसरे मुख्य सचिवों सम्मेलन के दौरान विभिन्न विषयों, विचार-विमर्श और लिए गए निर्णयों पर प्रस्तुतिकरण के संबंध में आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के सभी विभाग जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने, अत्याधुनिक…
बाढड़ा के 9 गांवों के व्यायामशालाओं का होगा कायाकल्प
चरखी दादरी, 16 जनवरी। हरियाणा सरकार ने बाढ़डा विधानसभा क्षेत्र के 9 गांवों में व्यायामशालाओं के नवीनीकरण को मंजूरी दे दी है। नवीनीकरण के लिए एक करोड़ 61 लाख 31 हजार रुपए बजट भी मंजूर हो गया है। उल्लेखनीय है कि इस योजना को सिरे चढ़ाने के लिए गठबंधन सरकार में सहयोगी जेजेपी की विधायक नैना सिंह चौटाला लगातार प्रयास कर रही थीं। विधायक नैना चौटाला ने बताया की बाढड़ा हल्का में गांव स्तर पर खेल सुविधाएं बढाने के लिए प्रदेश सरकार ने जनहितकारी कदम उठाया हैं। उन्होनें बताया की…
सरकारी विभागों की भूमि पर शॉप व मकान पर काबिज लोगों को राहत की तैयारी
चंडीगढ़, 16 जनवरी। हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 20 साल से सरकारी विभागों, बोर्डों, नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका की भूमि पर बनी दुकानों व मकानों पर काबिज लोगों को मुख्यमंत्री शहरी निकाय स्वामित्व योजना के तहत मालिकाना हक प्रदान करने के आवेदनों पर तत्परता से कार्य करें। कौशल यहां इस संबंध में बुलाई गई समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव को अवगत कराया गया कि योजना के तहत हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, सिंचाई…
