सरकार ने धरातल पर काम करके दिखाया- विज

चंडीगढ़, 25 जनवरी। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा ऐसी अनेकों योजनाएं क्रियान्वित की हुई हैं, जिससे जरूरतमंद लोगों को लाभ मिल रहा है। इसी कड़ी में मच्छौंडा गांव और अम्बाला छावनी के कोने-कोने में विकास करवाए गए हैं। विज आज अंबाला कैंट के मच्छौंडा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत क्षेत्रवासियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान “हमारा संकल्प विकसित भारत” की शपथ दिलवाते हुए…

राज्यपाल ने दिल्ली में प्रधानमंत्री संग्रहालय देखा

नई दिल्ली, 25 जनवरी– हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने गुरुवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री संग्रहालय का दौरा किया। यहां डिजिटल रूप से संजोये गए तथ्यों को देखकर वे बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने कहा कि इस संग्रहालय में देश के 75 वर्ष के इतिहास को मात्र दो से तीन घण्टे में देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों को चाहिए कि वे अपने विद्यार्थियों को इस संग्रहालय का भ्रमण अवश्य करवाएं, इसमें विद्यार्थियों के लिए बहुत ही उपयोगी और ज्ञानवर्धक जानकारियां हैं। दत्तात्रेय दिल्ली में प्रधानमंत्री संग्रहालय के…

2 अधिकारी राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित, 1 को गैलेंट्री मेडल तथा 6 अन्य को पुलिस पदक

चंडीगढ, 25 जनवरी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा के 2 पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जा रहा है जबकि 1 पुलिस अधिकारी को गैलेंट्री मेडल तथा 6 अन्य पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया जाएगा। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मुख्यालय में कार्यरत पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) सजंय कुमार तथा दक्षिणी हरियाणा के रेवाड़ी रेंज में कार्यरत पुलिस महानिरीक्षक राजेन्द्र कुमार को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित…

मुख्यमंत्री प्रदेशवासियों को देंगे विकास परियोजनाओं की सौगात

चंडीगढ़, 22 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेशवासियों को विकास परियोजनाओं की सौगात देने जा रहे हैं। 24 जनवरी को जिला हिसार से मुख्यमंत्री वर्चुअली लगभग 2100 करोड़ रुपये से अधिक की 153 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। ये परियोजनाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और सिंचाई एवं जल प्रबंधन पर केंद्रित हैं। इन परियोजनाओं में 1374 करोड़ रुपये की 78 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 741 करोड़ रुपये की 75 परियोजनाओं का उद्घाटन शामिल है। मुख्यमंत्री द्वारा 10 बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया जाएगा। शेष परियोजनाओं का उद्घाटन…

विकसित भारत संकल्प यात्रा में लाभार्थी को मौके पर मिल रहा योजना का लाभ – विज

चंडीगढ़, 21 जनवरी। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत रविवार को जिला अंबाला में सेवा समिति चौक पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कई लोगों व बुजुर्गों के राशन कार्ड मौके पर ही बनाए गए, जिससे वह गदगद हो गए। कार्ड बनने पर लाभार्थी सीधा कार्यक्रम के मंच पर पहुंचे और उन्होंने गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज का धन्यवाद जताया। विज ने इस दौरान कहा कि यह “मोदी की गारंटी वाली गाड़ी है”, जो लाभार्थी सरकारी योजनाओं से किसी कारणवश वंचित रह गए हैं, उनके मौके पर ही आयुष्मान…

राममय माहौल के बीच आम आदमी पार्टी का सुंदरकांड पाठ

चंडीगढ़, 21 जनवरी। आम आदमी पार्टी ने रविवार को अयोध्या में भगवान श्रीराम लल्ला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रविवार को एक साथ हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। इस दौरान चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता और वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा शामिल हुए। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री बलबीर सैनी और प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्र राठी भी मौजूद रहे।वहीं सभी जिला मुख्यालयों पर हुए कार्यक्रमों में आम जनता से लेकर सभी पार्टियों से जुड़े लोग कार्यक्रमों में…

बेरोजगार युवाओं के साथ भद्दा मजाक कर रही सरकार – हुड्डा

चंडीगढ़, 21 जनवरी। पूर्व मुख्यमंत्री व विपश्क्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भगवान् श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र की इसी पावन धरती से कर्म करने का उपदेश दिया था। जो व्यक्ति, जो देश-प्रदेश इन उपदेशों का अनुसरण करेगा वह निश्चित ही तरक्की करेगा। उन्होंने कहा कि 9 साल पहले का हरियाणा और आज का हरियाणा कहां से कहां पहुंच गया। विकास के हर पैमाने पर नंबर 1 रहा प्रदेश आज बेरोजगारी, महंगाई, कानून-व्यवस्था, खेल-खिलाड़ियों के अपमान में सबसे अव्वल राज्यों में गिना जाता है। हुड्डा ने आरोप लगाया कि रिकार्ड बेरोजगारी…

देश में दीपावली जैसा महोत्सव, प्रदेशवासी 9 फरवरी को कर सकेंगे श्री रामलला के दर्शन – मनोहर लाल

चंडीगढ़, 21 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम के विराजमान होने से देश और दुनिया के करोड़ों लोगों के मन की बात पूरी होगी। इस दिन का इंतजार पिछले 500 सालों से किया जा रहा था। इस इंतजार की घड़ियां 22 जनवरी, 2024 को भगवान श्री राम के घर पहुंचने पर पूरी हो जाएंगी। इस कार्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बधाई के पात्र है। उनके प्रयासों से ही करोड़ों लोगों की मनोकामना पूर्ण हो पाई है। मुख्यमंत्री रविवार को जिला कुरुक्षेत्र…

विंग्स इंडिया 2024 इवेंट में हरियाणा को मिली 3 सौगात

चंडीगढ़, 20 जनवरी। हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा हैदाराबाद में आयोजित विंग्स इंडिया 2024 इवेंट में हरियाणा प्रदेश को तीन बड़ी सौगात मिली है। उन्होंने कहा कि सिविल एविएशन से हिसार एयरपोर्ट को ऑपरेशनल व मैनेजमेंट अपूर्वल से मिल चुका है। हिसार एयरपोर्ट की एटीसी कंट्रोल, रडार व अन्य तकनीकी उपकरणों के ऑपरेशन की दिशा में सिविल एविएशन अथॉरिटी  ऑफ इंडिया के साथ एमओयू साईन हो चुका है। फरवरी से उनकी टीम महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डा हिसार में कार्यभार संभालेंगी और इसके उपरांत…

अंत्योदय की भावना के साथ विकास के लिए कार्य किए – सीएम

चंडीगढ़, 20 जनवरी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राम व राष्ट्र पर्यायवाची शब्द है और राम के बिना राष्ट्र की कल्पना नहीं की जा सकती। मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को मानव रचना विश्वविद्यालय फरीदाबाद में एक संवाद कार्यक्रम में सवालों के जवाब दे रहे थे।         इस अवसर उन्होंने कहा कि 22 जनवरी का दिन लोगों के सैकड़ों वर्षों के संघर्ष व आस्था की जीत का दिन है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की जनता से आह्वान किया कि 22 जनवरी को प्रत्येक व्यक्ति अपने घर में दीप अवश्य जलाए।…