चंडीगढ़, 28 जनवरी। फील्ड में उतरे पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि ये लड़ाई चुनावी नहीं बल्कि हरियाणा को बचाने की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर हरियाणा को फिर से नंबर 1 बनाएंगे।हुड्डा बादली हलके के गांव माछरौली में आयोजित जन आक्रोश रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, रोजगार देने में, बेहतर कानून-व्यवस्था में नंबर 1 था वो आज महंगाई, अपराध, बेरोजगारी में नंबर 1 पर पहुंच गया। ये सरकार…
Category: हरियाणा
पानीपत को मिला न्यू ईयर गिफ्ट, इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा शुरू
चंडीगढ़, 28 जनवरी। ऐतिहासिक नगरी पानीपत के साथ आज उस समय एक और सुखद अध्याय जुड़ गया, जब मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पानीपत के नए बस स्टैंड सिवाह से इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य न सिर्फ प्रदेश के लोगों को सुगम परिवहन सुविधा का लाभ पहुंचाना है, बल्कि पर्यावरण प्रदूषण को भी कम करना है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पानीपत में पहले सात दिन इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा मुफ्त करने की घोषणा की, ताकि लोग अपनी कार व निजी वाहनों को छोड़ सार्वजनिक…
विज ने सैकड़ों फरियादियों की निपटाई समस्याएं
चंडीगढ़, 28 जनवरी। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने युवक की मशीन में दबी अंगुलियों का ईलाज कराने के बजाए काटने के आरोपों पर अम्बाला के एसपी को मामले में जांच के निर्देश दिए। विज आज अंबाला में अपने आवास पर प्रदेश के कोने-कोने से आए सैकड़ों लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। अंबाला कैंट बीडी फ्लोर मील क्षेत्र के रहने वाले परिवार ने अपने शिकायत देते हुए बताया कि उनका बेटा एक फैक्टरी में काम करता है। कुछ दिन पूर्व उनके बेटे की फैक्टरी में…
दुराचार मामला – विज ने लगाई गोहाना डीएसपी को फटकार
चंडीगढ़, 27 जनवरी। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दुराचार पीड़िता की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए गोहाना डीएसपी को फटकार लगाई और दर्ज मामले में कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए। इसी तरह, दुराचार के अन्य मामले में भिवानी के एसपी को भी मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए वह बोले कि “महिला अपराधों में किसी प्रकार की कोताही को बर्दाश्त नहीं करेंगे”। विज आज अंबाला में अपने आवास पर प्रदेश के कोने-कोने से आए सैकड़ों लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे।…
संगठन मजबूती के लिए जेजेपी बूथ योद्धाओं का अहम रोल – डिप्टी सीएम
चंडीगढ़, 27 जनवरी। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी के बूथ योद्धा संगठन के आंख और कान होते हैं और उन्हें पार्टी की रीढ़ की हड्डी माना जाता है, जिस पर पार्टी की तमाम योजनाएं और सफलताएं टिकी हैं। वे सिरसा में जेजेपी बूथ योद्धाओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। दुष्यंत चौटाला ने बूथ योद्धाओं में नया जोश का संचार करते हुए कहा कि वे पूरी तरह से आगामी समय में आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों पर फोकस करें। उन्होंने आगामी चुनावों के दृष्टिगत…
उत्कृष्ट सेवाओं के लिए भाई गुरविंदर सिंह पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित
चंडीगढ़, 27 जनवरी। कौन कहता है कि आसमान में छेद नहीं हो सकता। एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारो। इन पंक्तियों को सार्थक कर रहे हैं हरियाणा के सिरसा के 55 वर्षीय भाई गुरविंदर सिंह। गुरविंदर सिंह को चलने के लिए दूसरों की मदद की जरूरत पड़ती है, लेकिन मानव कल्याण की भावना इस कद्र है कि वे बेघर, निराश्रित व असहाय लोगों का सहरा बने हुए हैं। व्हील चेयर पर घुमने वाले गुरविंदर को सिरसा का बच्चा-बच्चा जानता है। उन्होंने गरीब परिवारों के बच्चों के लिए स्कूल खोला…
CM पानीपत में इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा का करेंगे शुभारम्भ
चंडीगढ़, 27 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 28 जनवरी को पानीपत से इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा का शुभारम्भ करेंगे। इस पहल का उद्देश्य न केवल नौ शहरों के निवासियों को सुगम परिवहन का लाभ पहुंचाना है, बल्कि शून्य प्रदूषण सुनिश्चित करके पर्यावरणीय स्थिरता में भी योगदान देना है। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा 29 जनवरी को जगाधरी, यमुनानगर से सिटी बस सेवा का उद्घाटन करेंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पानीपत और जगाधरी में लॉन्च के बाद, सरकार प्रदेश के पंचकुला, अंबाला, सोनीपत, रेवाड़ी, करनाल, रोहतक और हिसार सहित कुल साथ सात अतिरिक्त शहरों` में इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा शुरू करेगी।…
हरियाणा के सभी जिलों में 127 श्रमिक कैंटीन शुरू
चंडीगढ़, 27 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा श्रमिकों को सस्ती दरों पर भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई ”अंत्योदय आहार योजना” के तहत श्रम विभाग ने प्रदेश में 127 श्रमिक कैंटीन का सफल संचालन शुरू कर दिया है। इन कैंटीन पर केवल 10 रुपये में भोजन मिलेगा। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इन 127 कैंटीनों में से 52 बेस कैंटीन हैं, जिनमें रसोई की व्यवस्था है। जहां भोजन पकाया जाता है और भोजन परोसा भी जाता है। शेष 75 कैंटीन केंद्रीय रसोई में…
गणतंत्र दिवस पर मिली हरियाणा की जनता को मनोहर सौगात
चंडीगढ़, 26 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज जिला करनाल में 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत 1 फरवरी, 2024 से 11 शहरों में प्लॉट के आवंटन हेतु पोर्टल खोला जाएगा, जिसमें 30 वर्ग गज का प्लॉट दिया जाएगा। आवेदनकर्ता मामूली राशि जमा करवा कर इसमें भागीदारी कर सकेंगे। ऐसे लोगों को बैंकों से ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा और केंद्र व राज्य सरकार की ओर से भी सहयोग किया जाएगा, ताकि…
दिल्ली के कर्तव्य पथ पर समृद्ध और विकसित हरियाणा की दिखी नई पहचान
चंडीगढ़, 26 जनवरी। योजानओं को क्रांतिकारी रूप से जमीनी स्तर पर लागू कर समृद्ध व विकसित प्रदेश बनने की हरियाणा की नई पहचान दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में दिखी। कर्तव्य पथ पर परेड के दौरान झांकी से हरियाणा में हुए बदलाव के बहुआयामी प्रयासों को दिखाया गया है। ‘मेरा परिवार मेरी पहचान’ के थीम पर बनाई गई झांकी में हर परिवार का डाटा एकत्रित कर सरकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाने, प्रदेश में डिजिटलाइजेशन से हो रहे बदलावों का देश व दुनिया के सामने सजीव चित्रण किया गया।…
