एचसीएस (कार्यकारी शाखा) की परीक्षा की तैयारी पूरी

चंडीगढ़, 1 फरवरी। हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा कि एचसीएस (कार्यकारी शाखा) एवं एलाइड सर्विसेज की प्रारम्भिक परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी को दो चरणों में किया जाएगा। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है।         मुख्य सचिव आज एचसीएस (कार्यकारी शाखा) एवं एलाईड सर्विसेज परीक्षा को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन के चेयरमैन आलोक वर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव आनन्द मोहन शरण, प्रधान सचिव परिवहन विभाग नवदीप सिंह विर्क, एचपीएससी के सचिव मुकेश आहुजा, सदस्य…

मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना पंजीकरण पोर्टल लॉन्च

चंडीगढ़ 1 फरवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पात्र लोगों को रियायती दरों पर आवास उपलब्ध करवाने के लिए ’मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना’ के तहत आवेदन करने वाले लाभार्थियों के लिए आज मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना पंजीकरण पोर्टल का शुभांरभ किया।         योजना के तहत अपना प्लाट सुरक्षित करने के लिए यह पोर्टल आज यानि 1 फरवरी से लाइव होगा। पात्र आवेदक आज से ही हाउसिंग फाॅर आल  विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण कर सकते हैं। शुरुआती चरण में 14 शहरों में 10,542 प्लाट पात्र लोगों को दिए जाएगें। लगभग 15 दिनों में यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।         मुख्यमंत्री ने अधिकारियों…

अंत्योदय परिवारों का सहारा बनी की ‘दयालु योजना’

चंडीगढ़ 1 फरवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज अंत्योदय परिवारों को सामाजिक-वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना (दयालु) के तहत 2180 लाभार्थियों को 84.01 करोड़ की राशि सीधे उनके बैंक खातों में पहुंचाई।         दयालू योजना को देश की अनूठी योजना बताते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि इससे पहले भी वर्तमान सरकार द्वारा 2145 लाभपात्रों के बैंक खातों मंे 82.12 करोड रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है। आज प्रदान की गई राशि को मिलाकर अब तक कुल…

मनोहर सौगात- 17 जिलों की 264 कॉलोनियां हुई रेगुलर

चंडीगढ़ 1 फरवरी। हरियाणा में संस्थागत शहरी विकास और नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के दृष्टिगत अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने की कड़ी में आज एक बार फिर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 17 जिलों की 264 अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित किया। इनमें नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग की 91 तथा शहरी स्थानीय विभाग की 173 कॉलोनियां शामिल हैं।         मुख्यमंत्री ने बताया कि इससे पहले भी मौजूदा सरकार ने प्रदेश में अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित किया है। आज की 264 कॉलोनियों का मिलाकर अब यह संख्या 2101 हो जाएगी। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह भी मौजूद थे। वहीं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री…

पुलिसकर्मियों व उनके बच्चों के वेलफेयर पर वर्कशॉप आयोजित

चंडीगढ़ 1 फरवरी । पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर की अध्यक्षता में पुलिसकर्मियों तथा उनके बच्चों के कल्याण के उद्देश्य से आज हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए कपूर ने पुलिसकर्मियों से सीधा संवाद किया और उनके कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यशाला में वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा सभी जिलों से आए वेलफेयर इंस्पेक्टरों ने भी भाग लिया। इस मौके पर डीजीपी ने कहा कि हरियाणा पुलिस द्वारा पुलिसकर्मियों के…

सिख गुरु परंपराओं व उनकी स्मृतियों को संजोने के लिए पीपली में बनेगा भव्य स्मारक

चंडीगढ़, 31 जनवरी। सिख गुरु परंपराओं व उनकी स्मृतियों को संजोने की दिशा में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि जिला कुरुक्षेत्र में पीपली के नजदीक एक भव्य स्मारक बनाया जाएगा, जिसमें सभी सिख गुरुओं की हरियाणा में जो भी निशानियां व स्मृतियां हैं, उन्हें इस स्मारक में संरक्षित किया जाएगा, ताकि भावी पीढ़ी गुरुओं के जीवन में मानवता की सेवा का अमर संदेश की प्रेरणा ले सकें। यह संग्रहालय निश्चित ही एक पर्यटन का केन्द्र बनेगा।         मुख्यमंत्री आज जिला कुरुक्षेत्र में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राज्य सरकार द्वारा…

हरियाणा में आयुष योग निरीक्षकों की भर्ती जल्द – विज

चंडीगढ़, 31 जनवरी। हरियाणा के गृह, स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री अनिल विज ने कहा कि सार्वजनिक हित को देखते हुए जल्द ही 22 आयुष योग निरीक्षकों/कोच की भर्ती हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से की जाएगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपनी मंजूरी दे दी है। विज ने बताया कि 22 आयुष योग निरीक्षकों/कोचों के पदों को मंजूरी मिल चुकी है और इनकी नियुक्ति के नियमों को आयुष विभाग द्वारा हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग को भी भिजवा दिए गए हैं परंतु जनहित को ध्यान को रखते हुए इन पदों पर हरियाणा कौशल…

मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया नैतिकता का का मूल मंत्र

चंडीगढ़, 31 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि नैतिकता का सबसे बड़ा गुण संवेदनशीलता भी है इसीलिए हम सभी को समाज के अभावग्रस्त और पीड़ित लोगों के प्रति संवेदनशीलता रखते हुए काम करना होगा ताकि हम स्वयं को एक आदर्श के रूप में स्थापित कर सकें।         मुख्यमंत्री बुधवार को हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में हिपा द्वारा प्रदेश के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के लिए आयोजित नैतिकता शिविर को बतौर मुख्य अतिथि  के तौर पर संबोधित कर…

केवल 100 रुपए में मिलेगा नैनो तरल यूरिया, यहां करें एप्लाई

चंडीगढ़, 31 जनवरी।  कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल कम करने और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा लगभग एक लाख एकड़ भूमि पर स्प्रे करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस योजना के तहत सरकार किसानों को आधी कीमत पर नैनो तरल यूरिया प्रदान करेगी। इसका लाभ लेने के लिए सभी जिलो के किसान 15 फरवरी तक पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि भिवानी, फतेहाबाद, हिसार, करनाल व सिरसा में 7000-7000 एकड़ भूमि पर…

परिवर्तन की शुरुआत हमेशा हरियाणा से हुई है – दीपेंद्र हुड्डा

चंडीगढ़, 31 जनवरी। कड़ाके की ठंड और भारी बारिश के बीच खेड़ीचोपटा में ‘घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस’ अभियान के तहत आयोजित कांग्रेस की जन-आक्रोश रैली में पहुंचे सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा बहादुर लोगों की धरती है और इतिहास गवाह है कि परिवर्तन की शुरुआत हमेशा हरियाणा से हुई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली किसकी है इसका निर्णय भी यहीं से हुआ है चाहे महाभारत हो या पानीपत की लड़ाई रही हो। उन्होंने कहा कि झूठ बोलकर जनता से वोट लेने वालों के दिन अब लद गए…