हरियाणा में नौ एयर रूट्स किए चिन्हित

चंडीगढ़ , 6 फरवरी। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि नागरिक उड्डययन विभाग ने पिछले चार वर्षों में प्रगति की ऊंची उड़ान भरते हुए कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।  उन्होंने प्रदेश के प्रमुख प्रोजेक्ट हिसार एविएशन हब के बारे में यहां जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दिनों हैदराबाद में एविएशन से संबंधित “विंग्स इंडिया-2024” एक सम्मेलन हुआ था जिसमे तीन एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं। इनमें पहला एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के साथ हुआ है। इस समझौते के तहत एयरपोर्ट पर इक्विपमेंट मैनेजमेंट, फंक्शनिंग और टेक्निकल…

नए थर्मल पावर प्लांट काम जल्द होगा शुरू – मुख्यमंत्री

चंडीगढ़, 6 फरवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई हाई पावर वर्कर्स परचेज कमेटी (एचपीजीसीएल) की बैठक में 800 मेगावाट यूनिट की क्षमता का नए लगने वाले दीनबंधु छोटू राम थर्मल पावर प्लांट (यमुनानगर) को बनाने के लिए टेंडर का काम भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) को 6900 करोड रूपये में देने की अनुमति दी गई है। बीएचईएल इस कार्य को 57 महीने की समयावधि  में पूरा करेगी। बैठक में बिजली मंत्री रणजीत सिंह भी मौजूद रहे। इस प्लांट में अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल यूनिट लगेगी जबकि अभी…

देश में पहली बार हुआ राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरणों का राष्ट्रीय सम्मेलन

चंडीगढ़, 5 फरवरी। पुलिस की कार्यप्रणाली और आचरण के विरूद्ध जनता द्वारा की जाने वाली शिकायतों के समाधान हेतु राज्यों में गठित पुलिस शिकायत प्राधिकरणों की कार्यप्रणाली में एकरूपता लाने के उद्देश्य से आज हरियाणा पुलिस शिकायत प्राधिकरण द्वारा सभी राज्यों की पुलिस शिकायत प्राधिकरणों के राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन देश में पहली बार आयोजित किया गया है, जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्राधिकरणों को और सुदृढ़ करने,…

HERC अध्यक्ष शर्मा ने की सीएम से शिष्टाचार भेंट

चंडीगढ़, 5 फरवरी। हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) के नवनियुक्त अध्यक्ष नन्द लाल शर्मा ने सोमवार को चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कैसे हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं को और अधिक बेहतर सेवा दे सकते हैं, उनकी बेहतरी के लिए और क्या कर सकते हैं तथा ग्रीन एनर्जी को और अधिक बढ़ावा देने के लिए कैसे व्यवस्था का निर्माण किया जा सकता है, इन सब विषयों पर चर्चा हुई। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने लक्ष्य रखा हुआ है…

मुख्य सचिव का शहरी नियोजन के कायापलट का आह्वान

चंडीगढ़, 5 फरवरी। हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने आज शहरी विकास के लिए राज्य के दृष्टिकोण में आमूल-चूल परिवर्तन की आवश्यकता पर बल देते हुए हितधारकों से नवोन्वेषी समाधान अपनाने और बदलते डाइनेमिक्स के अनुरूप ढलने का आग्रह किया। साथ ही, ऐसे कई प्रमुख क्षेत्रों की भी पहचान की, जिन पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है। संजीव कौशल आज केंद्रीय आवास और शहरी मामले मंत्रालय की उच्च स्तरीय समिति और हरियाणा के नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग द्वारा शहरी नियोजन पर आयोजित हरियाणा कॉन्क्लेव का उद्घाटन करने…

‘यूखनी यइम्मा-यइम्मा’ गीत पर झूमे टुनिशियाई कलाकार

चंडीगढ़, 5 फरवरी। हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे 37वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला की मुख्य चौपाल पर देश-विदेश के विभिन्न कलाकारों की महफ़िल जम रही है। देशी – विदेशी कलाकारों ने अपने-अपने देश की वेशभूषा, संस्कृति, अपना रहन-सहन, खुशहाली और सुंदरता को गीत, संगीत एवं नृत्य के जरिए से पर्यटकों के सामने प्रस्तुत किया। गुजरात के पोरबंदर जिला से आए आवण रास मंडल ने मनिहारा रास की मनमोहक प्रस्तुति दी। किर्गिस्तान के कलाकारों ने अपने हाथों से बनाए गए वाद्य यंत्रों की धुनों पर नृत्य कर पर्यटकों का मन…

बच्चों में किताबी ज्ञान के साथ संस्कार होने बहुत जरूरी -राज्यपाल

चंडीगढ़, 5 फरवरी। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में संस्कार बहुत जरूरी हैं। बच्चों में संस्कार स्कूली शिक्षा के दौरान ही लाए जाते हैं। संस्कारों के बिना शिक्षा अधूरी है। उन्होंने कहा कि बच्चों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देना है बल्कि उनको एक अच्छा इंसान भी बनाना है। राज्यपाल दत्तात्रेय सोमवार को सिवानी स्थित श्री महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल के 12 वें वार्षिकोत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। समारोह में स्कूल के 150 से…

बीपीएल कार्ड होल्डर को मिलेगा सूरजमुखी का तेल

चंडीगढ़, 5 फरवरी। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने घोषणा की कि एक अप्रैल 2024 से प्रदेश के बीपीएल कार्ड धारकों को डिमांड पर सूरजमुखी का तेल भी उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा बीपीएल कार्ड धारकों के हित में उठाए गए क़दमों की यहां जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में आमदनी की लिमिट बढ़ाने के बाद भी करीब 57 लाख नए लाभार्थी बीपीएल के दायरे में आए हैं। डिप्टी सीएम , जिनके पास खाद्य ,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का प्रभार भी है , ने बताया…

जल्द बनेगा “फाटक-मुक्त हरियाणा”

चंडीगढ़, 5 फ़रवरी। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार पिछले सवा चार साल से सड़क तंत्र को मजबूत करने में लगी गई है , इस दौरान 15,005 किलोमीटर लम्बाई की सड़कों की मरम्मत की गई और मजबूतीकरण किया गया तथा 1,550 किलोमीटर नया सड़क नेटवर्क तैयार किया गया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत लगभग 2,500 किलोमीटर ग्रामीण सड़क का आधारभूत ढांचा बेहतर किया गया। इसी प्रकार 1,360 किलोमीटर लम्बाई की सड़क का नाबार्ड के फण्ड से सुधारीकरण किया गया। कुल मिलाकर 20,399…

सरकार बनने पर पलवल व गुड़गांव तक ले जाएंगे मेट्रो – हुड्डा

चंडीगढ़, 4 फरवरी। तिगांव में आयोजित जनआक्रोश रैली से पहले आज सुबह से हो रही बारिश और कड़ाके की सर्दी के बावजूद लोगों की भारी हाजिरी को देखकर गदगद हुए हुड्डा ने कहा कि ये साफ संकेत है कि हरियाणा में आने वाली सरकार कांग्रेस पार्टी की होगी। फरीदाबाद से उठी बदलाव की आवाज पूरे प्रदेश में जाएगी।रैली को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ. उदयभान, सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने भी संबोधित किया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि फरीदाबाद शहर को पूर्व प्रधानमंत्री नेहरु जी ने ये सोचकर बसाया…