चंडीगढ़, 9 फरवरी। फरीदाबाद में चल रहे 37वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला में शिल्पकार अपनी कृतियों से पर्यटकों का मन मोह रहे हैं। वहीं मेला क्षेत्र में विभिन्न प्रदेशों के ‘स्वयं सहायता समूह’ भी स्वावलंबन की सफलता की कहानी कह रहे हैं। शिल्प मेला परिसर में स्टॉल नंबर – 355 पर राजस्थान के ‘शिव शंकर स्वयं सहायता समूह’ द्वारा उत्तम किस्म के धनुष और बाण प्रदर्शित किए गए हैं। स्टॉल संचालक जितेंद्र ने बताया कि उनके समूह में 10 सदस्य हैं तथा उन्होंने लगभग 4 बार सरकारी योजनाओं के माध्यम…
Category: हरियाणा
सीएम ने यमुनानगर जिले में सड़कों के सुधार को दी मंजूरी
चंडीगढ़, 9 फरवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यमुनानगर जिले में 16 ओडीआर सड़कों की विशेष मरम्मत और सुधार के लिए प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट पर 24.02 करोड रुपये से ज्यादा की लागत आएगी। ये सडकें ग्रामीण क्षेत्रों के उत्पादों को बाजार केंद्रों, तहसील मुख्यालयों, ब्लॉक विकास मुख्यालयों, रेलवे स्टेशनों आदि तक पहुंच प्रदान करेंगी। इन सड़कों को अन्य जिला सड़कें (ओडीआर) के नाम में जाना जाता है। सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि इस परियोजना के तहत विशेष मरम्मत में यमुनानगर जिले में 0.360 किलोमीटर…
रेवाड़ी एम्स का बजट आवंटन बढ़ाए केंद्र – दीपेंद्र हुड्डा
चंडीगढ़, 9 फरवरी। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने आज राज्य सभा के शून्य काल में एम्स परियोजना के लिये हरियाणा में प्रस्तावित रेवाड़ी एम्स के लिये अंतरिम बजट में अपर्याप्त बजट आवंटन का मुद्दा उठाते हुए इसे बढ़ाने की मांग की। उन्होंने सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि 2015 में इसकी घोषणा की गई थी लेकिन, 9 साल की देरी के बाद इस वर्ष इसके लिए बजट आवंटित किया गया है। उन्होंने कहा कि जितना बजट इस वर्ष रेवाड़ी एम्स को दिया है उस हिसाब से रेवाड़ी एम्स की इमारत…
साइबर ठगी के केस बढने की जिम्मेदार गठबंधन सरकार- कुमारी सैलजा
चंडीगढ़, 09 फरवरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं उत्तराखंड की प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ रही साइबर ठगी के लिए भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार जिम्मेदार है। सरकार पोर्टलबाजी की जिद्द पर अड़ी है, जबकि फेल हो चुकी इसी पोर्टलबाजी के कारण लोगों का डाटा चोरी हो रहा है, जिससे अपराधी उनके बैंक खाते साफ कर रहे हैं। इसलिए ठगी के शिकार तमाम लोगों के नुकसान की भरपाई राज्य सरकार को करनी चाहिए। मीडिया को जारी बयान…
P.P.P. परियोजना दुनिया भर में अनूठी परियोजना – मनोहर लाल
चंडीगढ़, 8 फरवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) के माध्यम से प्रदेश के 2 करोड़ 80 लाख लोगों के डाटा का सफल विश्लेषण करने के बाद हम एक बेहतरीन परियोजना दुनिया के सामने रख सकेंगे। दुनिया भर में परिवार पहचान पत्र जैसी व्यवस्था कहीं भी नहीं है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी हरियाणा की इस अनूठी परियोजना का अध्ययन करने के लिए कहा है जिसके बाद कई राज्यों ने अपनी टीम हरियाणा में भेजी हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज पंचकूला में…
पीएम मोदी 16 को करेंगे देश के 22वें एम्स का शिलान्यास
चंडीगढ़, 8 फरवरी। हरियाणा के सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ.बनवारी लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को रेवाड़ी जिले के माजरा भालखी में देश के 22 वे एम्स का शिलान्यास करेंगे। सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी ने गुरुवार को रेवाड़ी के उपायुक्त राहुल हुड्डा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गांव माजरा-भालखी में बनने वाले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) साइट का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एम्स सहित अन्य कई विकास योजनाओं का शुभारंभ करने के साथ ही ‘विकसित भारत-विकसित हरियाणा’ शिलान्यास समारोह को…
मुख्यमंत्री ने गांवों से जुड़ी 10 नई परियोजनाओं को दी मंजूरी
चंडीगढ़, 8 फरवरी। हरियाणा सरकार ने 6 जिलों सिरसा, हिसार, पलवल, महेंद्रगढ़, झज्जर और रेवाड़ी में ग्रामीण संवर्धन जल आपूर्ति कार्यक्रम के तहत 56.36 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 10 नई परियोजनाएं लागू करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज यहां पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग द्वारा चलाए जाने वाली इन परियोजनाओं को प्रशासनिक मंजूरी दी।इस संबंध में राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि ग्रामीण संवर्धन जल आपूर्ति कार्यक्रम के तहत जिला हिसार के गांव नियाना, बरवाला में 2.95 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत पर जल…
अवैध खनन के विरूद्ध चला बड़ा अभियान, कई गाड़ियां जब्त
चंडीगढ़, 8 फरवरी। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि गत 7 फरवरी, 2024 को अवैध खनन के विरूद्ध हरियाणा राज्य एनफोर्समेंट ब्यूरो द्वारा एक अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत 120 स्थानों पर छापेमारी कर 748 वाहनों की जांच की गई जिसमें से 99 वाहनों को जब्त किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए विज ने बताया कि अवैध रूप से ले जा रहे मिट्टी, रेत तथा बजरी से भरे हुए कुल 99 वाहनों को जब्त किया। जिनमें 15 ट्रैक्टर-ट्राली, 39 हाइवा/डंपर, 3 जेसीबी/अन्य और…
मुख्यमंत्री ने किया भिवानी के नायब तहसीलदार और पटवारी को निलंबित
चंडीगढ़, 8 फरवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिला भिवानी की एक शिकायतकर्ता द्वारा संपत्ति का इंतकाल देरी से करने तथा गलत कार्यवाही रिपोर्ट प्रस्तुत करने के मामले में भिवानी के नायब तहसीलदार आलमगीर तथा पटवारी ललित कुमार को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए हैं। साथ ही दोनों के विरूद्ध नियम-7 के तहत कार्यवाही भी अमल में लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के ओएसडी भूपेश्वर दयाल ने बताया कि भिवानी की रहने वाली कमला देवी ने अपने पिता के देहांत के बाद उनकी रजिस्टर्ड वसीयतनामा…
हाईकोर्ट के जज से हो सहकारिता विभाग घोटाले की जांच – कुमारी सैलजा
चंडीगढ़, 08 फरवरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस कार्य समिति की सदस्य, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं उत्तराखंड की प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि सहकारिता विभाग के घोटाले की जांच पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराई जानी चाहिए। भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार की कोई भी एजेंसी इस घोटाले की जांच को अंजाम तक नहीं पहुंचा सकती। क्योंकि, इतना बड़ा घोटाला सत्ताधारियों के संरक्षण के बिना संभव नहीं हो सकता और अब तक विजिलेंस ने सत्ता में बैठे किसी भी शख्स का…
