सोनीपत/चंडीगढ़, 11 फरवरी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता रविवार को ओचंदी बॉर्डर पर आयोजित किसान महापंचायत में पहुंचे। उन्होंने कहा किसानों के खेतों में बिजली के खंबे लगाने और बिजली के तार ले जाने की पॉलिसी अंग्रेजों के समय से चल रही है। वहीं किसानों को इसके बदले में कुछ नहीं मिलता। इसके बाद बोला जाता है कि दोनों तक 60 फुट जगह में कुछ नहीं बनेगा। इससे उनकी 120 फुट जमीन बेकार चली जाती है। इसमें आधे किले से ज्यादा जमीन बेकार चली जाती है।…
Category: हरियाणा
जेजेपी ने खोले लोकसभा चुनाव कार्यालय
चंडीगढ़, 11 फरवरी। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के तहत जननायक जनता पार्टी ने फतेहाबाद, उचाना, नारनौल और दादरी में भी चुनावी कार्यालयों का उद्घाटन कर दिया है। रविवार को फतेहाबाद में कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली, उचाना में विधायक नैना सिंह चौटाला, नारनौल में चेयरमैन एवं विधायक रामकरण काला और दादरी में पूर्व विधायक एवं चेयरमैन राजदीप फौगाट जेजेपी लोकसभा चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन करने पहुंचे। इस दौरान वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं इससे पहले शनिवार को जेजेपी ने…
लोगों ने जो ताकत दी है उससे हरियाणा में सरकार बदल देंगे – भूपेंद्र हुड्डा
होडल, 11 फरवरी। विपक्ष के नेता व व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि लोगों ने जो ताकत दी है उससे हम हरियाणा में सरकार बदलने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा के बारे में किसी को कुछ बताने की जरूरत नहीं है। लोग खुद भुगतभोगी हैं और परेशानी झेल रहे हैं। ऐसा कोई दिन नहीं बीतता जब कत्ल न हो, लूट, फिरौती की धमकी न मिलती हो। केंद्र सरकार के आंकड़े बता रहे कि पिछले 9 साल में हरियाणा सबसे असुरक्षित प्रदेश बन गया है।…
दूसरे राज्य भी पीपीपी कार्यक्रम का कर रहे अनुसरण – मुख्यमंत्री
चंडीगढ़, 11 फरवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मौजूदा सरकार जातिगत राजनीति से उपर उठकर गरीबों, युवाओं, महिलाओं और किसानों की भलाई के लिए कार्य कर रही है। उन्होने कहा कि इनके कल्याण से ही देश एक विकसित राष्ट्र बनेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज पंचकूला के सेक्टर 15 स्थित जैन भवन में प्रबुद्ध नागरिकों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता भी मौजूद थे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने कल्याणी माता मंदिर में माथा टेक आशीर्वाद लिया और मंदिर के मुख्य द्वार की…
इनेलो ने दिया आप व बीजेपी को झटका
चंडीगढ़, 10 फरवरी। आम आदमी पार्टी के अनुसूचित जाति सेल के उत्तरी जोन हरियाणा के वरिष्ठ उप-प्रधान एडवोकेट विक्की मच्छल और एससी सेल के कुरुक्षेत्र के जिला अध्यक्ष राजपाल अपने सैकड़ों साथियों के साथ आम आदमी पार्टी को अलविदा कह इनेलो प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने नेतृत्व में उनके चंडीगढ़ स्थित आवास पर शनिवार को इनेलो में शामिल हुए। इनके साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी इनेलो पार्टी का दामन थामा। इनेलो के एससी सेल के प्रदेश महासचिव उमेश रिंडल और बीसी सेल के हल्का इंद्री के प्रधान समय सिंह…
MSP के मुद्दे पर “आप” का खट्टर सरकार पर निशाना
चंडीगढ़, 10 फरवरी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि एमएसपी के मुद्दे को लेकर किसानों के दिल्ली कूच को कुचलने की तैयारी खट्टर सरकार ने कर ली है। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार सभी को है। खट्टर सरकार की किसानों के ऊपर तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जब जब किसानों ने अपने हकों के लिए आवाज उठाई है, केंद्र सरकार और खट्टर सरकार ने लाठियों के दम पर किसानों की आवाज को दबाने का काम किया है। एक बार फिर खट्टर सरकार…
किसान संगठनों का दिल्ली कूच – पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
चंडीगढ़ 10 फरवरी। किसान संगठनों द्वारा 13 फरवरी को दिल्ली कूच के आह्वान के चलते हरियाणा पुलिस ने यात्रियों की सुविधा को लेकर एहतियात के तौर पर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। हरियाणा पुलिस ने इस दौरान लोगों से 13 फरवरी को प्रदेश के मुख्य मार्ग का उपयोग अति आवश्यक स्थिति में ही करने की सलाह दी है। हरियाणा से पंजाब की ओर जाने वाले सभी मुख्य मार्गों पर यातायात के बाधित रहने की संभावना है। अतः आमजन से अपील की गई है कि वे पंजाब की ओर यात्रा अति…
देश में कास्ट बेस्ड राजनीति नहीं होनी चाहिए, यह हानिकारक – मनोहर लाल
चंडीगढ़,10 फरवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी से नई दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात कर उन्हें सर्वोच्च उपाधि भारत रत्न मिलने पर बधाई दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आडवाणी को हरियाणा में चलाई जा रही योजनाओं व कार्यों की जानकारी देते हुए नौ सालों की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक भी भेंट की। लाल कृष्ण आडवाणी ने हरियाणा में किये जा रहे कार्यों पर प्रसन्नता जताई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी…
NAAC A++मिलना कुरुक्षेत्र विविके इतिहास में बड़ी उपलब्धिः बंडारू दत्तात्रेय
चंडीगढ़, 10 फरवरी। हरियाणा के राज्यपाल एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) की ओर से जो रेटिंग जारी की गई है, जिसमें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को A++ग्रेड दिया गया है। इसी के साथ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय देश के शीर्ष संस्थानों में शामिल हो गया है जो हरियाणा की 21 सरकारी विश्वविद्यालयों की सूची में पहला विश्वविद्यालय बना है जिसे नैक द्वारा ए-प्लस-प्लस ग्रेड प्रदान किया गया है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इतिहास में…
CM तीनों विभूतियों को भारत रत्न से सम्मानित करने के फैसले पर खुश
चंडीगढ़, 9 फरवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आज उनके लिए बहुत ही प्रसन्नता का विषय है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री श्री पी.वी. नरसिम्हा राव और कृषि वैज्ञानिक डॉ एम. एस. स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री आज नई दिल्ली में मीडिया कर्मियों बात कर रहे थे। मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट (अब एक्स) करके देश की जनता को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, कृषि वैज्ञानिक डॉ एम.…
