टोहाना बॉर्डर पर तैनात एसआई विजय कुमार का हुआ निधन

चंडीगढ़, 21 फरवरी। किसान आंदोलन में टोहाना बाॅर्डर पर तैनात एक और पुलिसकर्मी एसआई विजय कुमार का देर शाम निधन हो गया। उनकी ड्यूटी किसान आंदोलन के दौरान टोहाना बॉर्डर व आस पास के क्षेत्र में लगाई गई थी। ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हुई। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि यह हमारे लिए अत्यंत दुखद है, हरियाणा पुलिस दुखः की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ है। किसान आंदोलन के…

शंभू बॉर्डर पर तैनात ईएसआई कौशल कुमार का हुआ निधन

चंडीगढ़, 20 फरवरी। किसान आंदोलन में शंभू बॉर्डर पर तैनात एक और पुलिसकर्मी ईएसआई  कौशल कुमार का आज निधन हो गया। ड्यूटी के दौरान आज अचानक  कौशल कुमार की तबीयत खराब हुई जिसके बाद उन्हें तुरंत अंबाला के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शान्ति की कामना की।   रिपोर्ट के अनुसार, ईएसआई कौशल कुमार की ड्यूटी किसान आंदोलन के दौरान घग्गर नदी के पास…

अमृत-2.0 के तहत 1727.36 करोड़ के 57 प्रोजैक्ट पर जल्द कार्य – संजीव कौशल

चंडीगढ़, 19 फरवरी। मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा कि अमृत-2.0 के तहत लगभग 1727.36 करोड़ रुपए के 57 प्रोजैक्ट पर कार्य किया जाना है जिसमें 1443.74 करोड़ रुपए के 48 वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट और 283.62 करोड़ रुपए की 9 सीवरेज योजनाएं है। इनमें से 22 प्रोजैक्ट पर जल्द ही कार्य आरम्भ किया जाएगा। मुख्य सचिव आज यहां अटल मिशन कायाकल्प के सफल क्रियान्वयन और अर्बन ट्रांसमिशन अमृत 2.0 के रोड़ मेप को लेकर स्टेट हाई पावर्ड स्टीयरिंग कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य…

गरीब लोगों के पुनर्वास के लिए जल्द तैयार की जाएगी योजना- मुख्यमंत्री

चंडीगढ़, 19 फरवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जिला पंचकूला के गांव खड़क मंगोली और राजीव व इंदिरा कॉलोनी में झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे गरीब लोगों के पुनर्वास के लिए जल्द ही एक व्यापक योजना तैयार की जाएगी। इसके लिए लगभग 7500 झुग्गियों को चिन्हित किया गया है, जिन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री आज जिला पंचकूला में गांव खड़क मंगोली में लोगों के पुनर्वास के लिए चिन्हित की गई भूमि का निरीक्षण करने उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस अवसर हरियाणा के विधानसभा…

हरियाणा पंजीकृत वाहन स्क्रैपेज और पुनर्चक्रण सुविधा प्रोत्साहन नीति-2024 होगी लागू

चंडीगढ़, 19 फरवरी। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदूषण में कमी लाने, ईंधन आयात बिल प्रतिस्थापन मांग को बढ़ावा देने के लाभों के अलावा हरियाणा में रिसाइक्लिंग के विकास के लिए हरियाणा पंजीकृत वाहन स्क्रैप एवं पुनर्चक्रण सुविधा प्रोत्साहन नीति-2024 लाई जाएगी। इस नीति का उद्देश्य पुनः: उपयोग, पुनर्चक्रण और पुनर्प्राप्ति के माध्यम से एंड-ऑफ-लाइफ वाहन (ईएलवी) सामग्री में अंतर्निहित मूल्य को पुनः प्राप्त करके एक चक्रीय अर्थव्यवस्था में परिवर्तन करना है। हरियाणा में अत्याधुनिक स्क्रैप  रीसाइक्लिंगसुविधा को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के ज्यादा से ज्यादा…

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी जेजेपी

चंडीगढ़, 17 फरवरी। जननायक जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव और संगठन मजबूती की दिशा में शनिवार को एक अहम बैठक की।डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में पार्टी पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। दो घंटे तक चली इस बैठक में लोकसभा चुनाव, संगठनात्मक नियुक्तियों समेत कई विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।बैठक में जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, वरिष्ठ नेता डॉ केसी बांगड़, राजेंद्र लितानी, राज्य मंत्री अनूप धानक सहित चेयरमैन, विधायक, पूर्व विधायक, सभी जिला अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी-प्रदेशाध्यक्ष आदि…

हरियाणा में लिंगानुपात में हुआ बड़ा सुधार

चंडीगढ़, 17 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा साल 2015 में पानीपत से शुरू किए गए राष्ट्रव्यापी अभियान को हरियाणा ने सरकारी प्रयासों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों व खाप पंचायतों के सहयोग से सफल बनाया है, जिसके फलस्वरूप प्रदेश का लिंगानुपात सुधरकर 1000 लडक़ों के पीछे 916 लड़कियों का दर्ज किया गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की एसीएस डॉ. जी. अनुपमा ने चंडीगढ़ में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (बी3पी) पर राज्य स्तरीय हितधारकों की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा की आयुक्त एवं…

छात्रों ने किया कमाल, माउंट रेहनोक फतेह कर बनाया बड़ा रिकॉर्ड

चंडीगढ़, 17 फरवरी। हरियाणा के सरकारी स्कूलों के छात्रों के एक पर्वतारोही दल ने सिक्कम की दुर्गम व विशाल माउंट रेहनोक पर ध्वज लहराकर विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज कर लिया है।पर्वतारोही दल ने इसके लिए बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स किया था और 16500 फीट ऊंचे रेहनोक शिखर को सबसे तेज गति से सफलतापूर्वक फतेह किया। दल में कुल 51 सदस्य शामिल थे जिनमें हरियाणा के सरकारी स्कूलों के ग्यारहवीं के 22 लड़के और 22 लड़कियां,  3 पुरुष एवं 3 महिला शिक्षक और 1 कॉन्टिनजेन्ट लीडर) शामिल रहे।इस कार्यक्रम का आयोजन…

रेवाड़ी एम्स से हरियाणा के साथ-साथ राजस्थान को भी होगा लाभ – दुष्यंत चौटाला

चंडीगढ़, 16 फरवरी। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदेश को 9770 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात देने पर उनका आभार जताया हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि जिला रेवाड़ी के माजरा मुस्तिल भालखी गांव में लगभग 1650 करोड़ रुपये की लागत से एम्स बनने पर हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा होगा और  इससे जहां हरियाणा के लोगों को लाभ होगा, वहीं पड़ोसी राज्य राजस्थान को नजदीक होने के कारण फायदा होगा। शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला रेवाड़ी में एम्स सहित विभिन्न…

प्रधानमंत्री ने मनोहर सरकार की थपथपाई पीठ

चंडीगढ़, 16 फरवरी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रेवाड़ी की वीर धरा पर हरियाणा की जनता से आने वाले वर्षों में भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए अपना सहयोग देने का आह्वान किया। उन्होंने हरियाणा को अद्भुत संभावनाओं का राज्य बताते हुए कहा कि हरियाणा निवेश के लिए उत्तम राज्य के रूप में उभर रहा है और निवेश बढ़ने से नौकरियों के अवसरों में भी वृद्धि होगी। डबल ईंजन की सरकार विकसित हरियाणा बनाने में जुटी है, जिससे आज की युवा पीढ़ी…