कुरुक्षेत्र, 17 अप्रैल। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने बुधवार को थानेसर विधानसभा के सेक्टरों और कॉलोनियों में चुनावी यात्रा शुरू की। इससे पूर्व उन्होंने रामनवमी के अवसर पर आजाद नगर स्थित अपने घर और प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर कुरुक्षेत्र के अच्छे भविष्य और देश में सुख शांति की कामना की। इसके बाद डॉ. सुशील गुप्ता ने ई रिक्शा में बैठकर चुनाव प्रचार किया और कुरुक्षेत्र की जनता के हकों की आवाज उठाने का वादा…
Category: हरियाणा
साइबर फ्रॉड रोकने को पुलिस और बैंकों ने बनाई रणनीति
चंडीगढ़, 17 अप्रैल। साइबर अपराध नियंत्रण को लेकर देश भर के राज्यों में अग्रणी हरियाणा पुलिस दिन-प्रतिदिन साइबर सुरक्षा तंत्र को और सुदृढ़ करने को लेकर नित नए आयाम स्थापित कर रही है। विश्व के मानचित्र पर हरियाणा साइबर अपराध नियंत्रण को लेकर देश भर के राज्यों का प्रतिनिधित्व कर रहा है ताकि लोगों को अपनी जमा पूंजी साइबर अपराध में ना गंवानी पड़े। साइबर अपराध नियंत्रण को लेकर किए जा रहे अपने इन्हीं प्रयासों के चलते हरियाणा पुलिस सितंबर-2023 में जहां देशभर में 23वें स्थान पर थी वहीं मार्च-2024…
लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा कांग्रेस में हुई बंपर ज्वाइनिंग
चंडीगढ़, 17 अप्रैल। हरियाणा में कांग्रेस ने विरोधी दलों को झटका देते हुए पार्टी में बंपर ज्वाइनिंग करवाई है।2019 में कोसली विधानसभा क्षेत्र से JJP प्रत्याशी रहे रामफल कोसलिया, JJP के प्रदेश सचिव नरेश जून, कोसली से निर्दलीय प्रत्याशी रही विनोद कुमारी, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से कोसली प्रत्याशी रहे रामअवतार पचेरवाल कांग्रेस में शामिल हो गया है। इस दौरान बीजेपी, जेजेपी और इनेलो से भी दर्जनों लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सभी को कांग्रेस का पटका पहनाकर कांग्रेस में शामिल करवायाय़ कांग्रेस पार्टी में…
जन सेवा ही होता है राजनीति का सही मकसद – डॉ. अजय सिंह चौटाला
चंडीगढ़, 17 अप्रैल। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा है कि जनता की सेवा करना ही राजनीति का सही मकसद होता है। उन्होंने कहा कि जेजेपी ने जनता की ताकत से यह सार्थक करके दिखाया है कि कैसे जनता से किए वादों को पूरा किया जाता है। वे बुधवार को लोहारू में भिवानी-महेंद्रगढ़ से जेजेपी प्रत्याशी राव बहादुर सिंह के पक्ष में वोट की अपील कर रहे थे। अपनी कर्मभूमि भिवानी-महेंद्रगढ़ के लोगों ने जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष का जगह-जगह पर स्वागत किया। डॉ चौटाला…
शिकायतों को निपटारे के लिए सोशल मीडिया टीम गठित करने के निर्देश
चंडीगढ़, 16 अप्रैल। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने सभी उपायुक्तों-सह-जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपने-अपने जिलों में आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतों के निपटान के लिए सोशल मीडिया टीम गठित करें। अनुराग अग्रवाल आज यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी लोकसभा चुनाव प्रबन्धन को लेकर सभी उपायुक्तों-सह-जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिला उपायुक्तों से कहा कि वे प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों की वर्नेबल…
कृषि अधिकारियों ने किया गेंहू की फसल के कटाई प्रयोगों का निरिक्षण
पंचकूला, 16 अप्रैल। हरियाणा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त निदेशक (सांख्यिकी) डा. राजेन्द्र सिंह सोलंकी आज जिले के गांव में गेंहू की फसल के कटाई प्रयोगों का निरिक्षण करने पहुचें। सोलंकी ने जिले के सभी गांवों में फसल कटाई प्रयोगों का कार्य कर रहे कृषि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वर्तमान रबी सीजन में यह कार्य ध्यानपूर्वक करें, इन्ही के आधार पर प्रत्येक गांव की औसत पैदावार तय की जाएगी। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डा. सुरेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि फसल…
वीसी विजय वीर सिंह ने राज्यपाल से मुलाकात
चंडीगढ़, 16 अप्रैल। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से आज हरियाणा राजभवन में एपीजे सत्या विश्वविद्यालय, गुरूग्राम के कुलपति प्रो0.विजय वीर सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की तथा राज्यपाल को विश्वविद्यालय की नीतियों, गतिविधियों एवं उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर उनके साथ एपीजे सत्या समूह के महाप्रबंधक अमित कांसल भी मौजूद रहे। प्रो. विजय वीर सिंह ने राज्यपाल हरियाणा को आगामी 10 मई को आयोजित होने वाले तीसरे दीक्षांत समारोह के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने राज्यपाल हरियाणा को अवगत कराया कि उस दिन 1125 छात्रों…
दुष्यंत चौटाला ने किसानों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री पर साधा निशाना
चंडीगढ़, 16 अप्रैल। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि मौजूदा हरियाणा सरकार की किसानों के प्रति सोच पॉजिटिव नहीं है। उन्होंने कहा कि आज मंडियों में किसानों की हालत सबके सामने है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरसों में नमी के नाम पर 300 रुपए तक किसानों के काटे जा रहे है। उन्होंने कहा कि बहुत सारे खरीद केंद्रों पर अब तक गेहूं की खरीद शुरू नहीं होने से किसान परेशान है। पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि गेहूं का उठान नहीं…
यादविंद्रा गार्डन पिंजौर में बैसाखी पर ड्राइंग और रंगोली कंपटीशन आयोजित
पंचकूला, 15 अप्रैल। हरियाणा पर्यटन विकास निगम के पर्यटन स्थल यादविंद्रा गार्डन पिंजौर में बैसाखी का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर ड्राइंग और रंगोली कंपटीशन का आयोजन किया गयाजिसमे कालका, पिंजौर और पंचकूला शहर के कई स्कूलों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। वहीं मंच पर पर्यटकों को अपनी कला और हुनर दिखाने का भी मौका दिया गया, सभी ने मिलकर इसमें भाग लिया। मंच का संचालन कुलदीप कुमार ने किया। बच्चों ने मंच पर फ़िल्मी गीतों पर जमकर डांस किया। इसके अलावा गायक कलाकार कुलदीप कुमार ने…
मंत्री चौटाला ने ब्राह्मण समाज से मांगी माफी, विवाद खत्म
करनाल, 15 अप्रैल। हिसार से बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी रणजीत सिंह चौटाला के द्वारा ब्राह्मणों पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर उपजे विवाद का अंततः पटाक्षेप हो गया है। 31 मार्च को हिसार से बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी ‘रणजीत सिंह चौटाला’ ने ब्राह्मणों को लेकर विवादित टिप्पणी की थी जिसको लेकर काफ़ी लंबे समय से ब्राह्मण समाज में रणजीत सिंह चौटाला के खिलाफ आक्रोश व्याप्त था।ब्राह्मण समाज ने रणजीत सिंह चौटाला को जल्द से जल्द माफ़ी मांगने का अल्टीमेटम दिया था। ब्राह्मण समाज की नाराजगी को देखते हुए रणजीत…
