पिहोवा/कुरुक्षेत्र, 29 अप्रैल। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह 30 अप्रैल को कुरुक्षेत्र दौरे पर पहुंचेंगे। थानेसर स्थित चुनावी कार्यालय और रादौर में जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने पिहोवा विधानसभा के गांवों में चुनावी यात्रा के दौरान दी। उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी का कुरुक्षेत्र से एक डरा हुआ प्रत्याशी चुनाव लड़ रहा है। बीजेपी को कोई प्रत्याशी नहीं…
Category: हरियाणा
हरियाणा में बदमाशों व अवैध गतिविधियों के खिलाफ चला अभियान
चंडीगढ़, 29 अप्रैल। हरियाणा पुलिस ने प्रदेश में बदमाशों, आपराधिक तत्वों व नशा तस्करों पर कार्रवाई करने हेतु ऑपरेशन आक्रमण – 9 चलाया। इस दौरान प्रदेशभर में 6161 पुलिसकर्मियों की 1309 टीमों का गठन किया गया एवं इस दौरान आईपीसी, एनडीपीएस, एक्साइज, जुआ अधिनियम और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत 478 मुकदमा दर्ज करके 881 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। ऑपरेशन आक्रमण के तहत नूह पुलिस ने लगभग 30 वर्ष से लूट के अभियोग में वांछित उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। हरियाणा…
जेजेपी को झटका, कांग्रेस में शामिल हुए जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह
चंडीगढ़, 29 अप्रैल। जननायक जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे सरदार निशान सिंह ने आज कांग्रेस का दामन थाम लिया। उन्होंने जेजेपी के सैंकड़ों पदाधिकारियों व वरिष्ठ नेताओं के साथ कांग्रेस ज्वाइन की। इस मौके पर उनके साथ हांसी से 3 बार विधायक रहे स्व. अमीरचंद मक्कड़ के पौत्र और जेजेपी के प्रत्याशी रहे राहुल मक्कड़, जेजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे सुरेंद्र लैगा, प्रदेश महासचिव रहे रमेश गोदारा ने भी कांग्रेस का दमन थामा। पूर्व विधायक रघु यादव के बेटे सृजन यादव और शाहबाद से जेजेपी विधायक रामकरण काला के…
हमने लड़कर बुढ़ापा पेंशन तीन हजार रुपए तक पहुंचाई – दुष्यंत चौटाला
चंडीगढ़, 29 अप्रैल। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि आज बीजेपी की 18 राज्यों में सरकार है लेकिन हरियाणा को छोड़कर किसी भी अन्य राज्य में 3000 रुपए बुढ़ापा पेंशन नहीं है। उन्होंने कहा कि जेजेपी की सरकार में हिस्सेदारी रहने की वजह से हमने लड़कर हरियाणा में चौ देवीलाल द्वारा शुरू की गई बुढ़ापा पेंशन को 3000 हजार रुपए तक पहुंचाया। सोमवार को दुष्यंत चौटाला हांसी और बवानी खेड़ा में हिसार से जेजेपी लोकसभा प्रत्याशी नैना चौटाला के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम…
मनोहर लाल ने हुड्डा के “घर“ किलोई में दी कांग्रेस को ललकार
रोहतक/जसिया, 28 अप्रैल। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 10 साल के शासन में हुए विकास कार्यों से कांग्रेस में बौखलाहट है। बौखलाई हुई कांग्रेस अब झूठे सपने बेचने का प्रयास कर रही है, लेकिन जनता कांग्रेस द्वारा दिखाए जा रहे झूठे सपनों पर कभी विश्वास नहीं करेगी। पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा ने 10 सालों में विकास के इतने काम किए हैं जितने कांग्रेस 55 सालों में भी नहीं कर पाई। मनोहर लाल रविवार को रोहतक लोकसभा के किलोई विधानसभा के गांव जसिया में…
बीजेपी ने भले ही सरकार के चेहरे बदले, लोगों ने सरकार बदलने का मन बनाया – हुड्डा
झज्जर, 28 अप्रैल। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने आज झज्जर हलके के कई गांवों में चुनाव प्रचार किया और छत्तीस बिरादरी का साथ, समर्थन, आशीर्वाद मांगते हुए अपने चुनाव की जिम्मेदारी भी गांव को सौंपी। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि लोगों में बीजेपी सरकार के प्रति भारी नाराजगी है। इसको देखकर ही बीजेपी ने चुनाव से ठीक पहले सीएम, डिप्टी सीएम और मंत्रियों के चेहरे बदल दिए। लेकिन बीजेपी ने भले ही सरकार के चेहरे बदल दिए, लोगों ने अब सरकार बदलने का मन बना लिया है। दीपेन्द्र हुड्डा ने जनता…
मनोहर लाल को जन्मदिन पर 21 हजार ब्राह्मण देंगे प्रचंड विजयश्री का आशीर्वाद
चंडीगढ़ 28 अप्रैल। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल के जन्मदिन पर 21 हजार ब्राह्मण उन्हें प्रचंड विजयश्री का आशीर्वाद देंगे। यह भव्य आयोजन भगवान परशुराम जयंती महोत्सव के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा व राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा की अगुवाई में 5 मई को करनाल की पुरानी सब्जी मंडी में होगा। इस भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर पंडित विनोद शर्मा व कार्तिकेय शर्मा लगातार प्रदेशभर में दौरा कर निमंत्रण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस आयोजन को लेकर प्रदेशभर…
समस्त भारतीय पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष नीलम अग्रवाल ने थामा कांग्रेस का दामन
चंडीगढ़, 28 अप्रैल। समस्त भारतीय पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष नीलम अग्रवाल ने अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ आज कांग्रेस का दामन थाम लिया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। हुड्डा और चौधरी उदयभान ने उनका पार्टी में स्वागत किया हुआ व पूरे मान-सम्मान का भरोसा दिलाया। आज अखिल भारतीय युवा कोली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष और संस्थापक इंजीनियर खेमचंद कोली ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही…
कांग्रेस में जॉइनिंग का सिलसिला जारी
चंडीगढ़, 27 अप्रैल। जैसे-जैसे वोटिंग का दिन नजदीक आ रहा है, हरियाणा कांग्रेस का कुनबा लगातार विस्तार लेता जा रहा है। इसी कड़ी में आज जजपा, इनेलो व अन्य दलों को छोड़कर करीब 50 नेताओं, पदाधिकारियों व सरपंचों ने कांग्रेस ज्वाइन की। पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा की मौजूदगी में सभी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जेजेपी युवा इकाई के प्रदेश प्रधान महासचिव रब्बू पंवार चरखी दादरी, जजपा के पूर्व हलका अध्यक्ष डॉ. विजय सांगवान, पूर्व…
केंद्र सरकार की कठपुतली की तरह काम कर रही ईडी – गुप्ता
कैथल, 27 अप्रैल। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर अवैध शराब घोटाले के मामले में हरियाणा की बीजेपी सरकार को घेरा। इसके पूर्व, उन्होंने कलायत विधानसभा के गांव एवं वार्ड में चुनावी यात्रा की। इस दौरान गांव काकौत के सरपंच नरेश और गांव की कमेटी आम आदमी पार्टी में शामिल हुई। इनमें राजेश, प्रवीण, तेजेन्द्रपाल, राकेश और गुरबचन श्योराण शामिल रहे। इस दौरान उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश (जेपी) के बेटे विकास…
