चंडीगढ़, 3 मई। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा है कि जेजेपी देश की संसद में जनता की आवाज को बुलंद करेगी। उन्होंने कहा कि जेजेपी जनता के मुद्दों को लेकर लोकसभा चुनाव में उतरी है, जबकि भाजपा 400 पार का झूठा सपना देख रही है जो कि कभी साकार नहीं होगा। जेजेपी प्रत्याशी का नामांकन भरवाने के उपरांत अजय चौटाला पत्रकारों से रूबरू थे। शुक्रवार को जेजेपी के तीन लोकसभा उम्मीदवारों ने अपना नामांकन भरा। सिरसा में डॉ अजय सिंह चौटाला व जेजेपी…
Category: हरियाणा
हरियाणा रोडवेज की बसें कर रही मतदान के लिए मोटिवेट
चंडीगढ़, 2 मई हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव के मद्देनजर हरियाणा राज्य परिवहन मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने और अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूक करने में अहम भूमिका निभा रहा है। हरियाणा राज्य परिवहन की विभिन्न जिलों के डिपो से निकलने वाली बसें न केवल हरियाणा राज्य बल्कि देश के अन्य राज्यों के मतदाताओं को भी जागरूक करने में मददगार बन रही हैं। सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा द्वारा हरियाणा राज्य परिवहन की बसों पर मतदाता जागरूकता प्रचार सामग्री लगाई गई है जो मतदाताओं का ध्यान सहज ही अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं और मतदाताओं को 25 मई मतदान के दिन बढ़चढ़ कर मतदान करने के प्रति जागरूक कर रही हैं उन्होंने बताया लोकसभा आम चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विभिन्न बस स्टैंडों से विभिन्न रूटों पर चलने वाली हरियाणा रोडवेज की बसों के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है, जिसके लिए भारत निर्वाचन आयोग व हरियाणा मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के निर्देशानुसार सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा की ओर से हरियाणा रोडवेज की बसों पर मतदाता जागरूकता प्रचार सामग्री, बैनर व पोस्टर चस्पा करवाए गए हैं। अग्रवाल ने कहा कि इन पोस्टरों में आम जनता से ‘छुट्टी का दिन समझकर घर पर आराम न फरमाइए-मतदान केंद्र पर मतदान करने आइए’, ‘लोकतंत्र की सशक्त तस्वीर- उंगली पर नीली लकीर ’ जैसे जागरूकता स्लोगन व टैगलाइन के माध्यम से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की जा रही है। बसों पर लगी प्रचार-सामग्री के माध्यम से आमजन को मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 की भी जानकारी दी जा रही है। नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें…
इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने नामांकन किया दाखिल
कुरुक्षेत्र, 02 मई। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने वीरवार को नामांकन दाखिल किया। इससे पूर्व उन्होंने कुरुक्षेत्र में जनसभा कर रैली निकाली। इस दौरान आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता, पंजाब के वित्त मंत्री सरदार हरपाल सिंह चीमा और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा समेत अन्य नेता मौजूद रहे। हुड्डा ने कहा कि…
परिवर्तन के दौर में क्षेत्रीय दल होंगे मजबूत – दुष्यंत चौटाला
चंडीगढ़, 2 मई। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं जेजेपी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि देश में भाजपा का ग्राफ दिन-प्रतिदिन गिरता जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की जनता बदलाव चाहती है और यह परिवर्तन क्षेत्रीय दलों की ताकत को बढ़ाएगा। वे वीरवार को महेंद्रगढ़ में स्थानीय जेजेपी प्रत्याशी पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह का नामांकन पत्र भरवाने के बाद पत्रकारों से रूबरू थे। राव बहादुर सिंह ने रोड शो के बाद दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में अपना नामांकन भरा। इस दौरान दुष्यंत चौटाला…
कुमारी सैलजा ने सिरसा लोकसभा सीट किया किया नामांकन पत्र दाखिल
चंडीगढ़/ सिरसा, 1 मई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, उत्तराखंड की प्रभारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य एवं सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) की प्रत्याशी कुमारी सैलजा कुमारी सैलजा ने बुधवार को सिरसा लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वे गोल डिग्गी चौक स्थित कांग्रेस भवन से वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और समर्थकों-कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ वे लघु सचिवालय पहुंची। जहां पर रिटर्निंग ऑफिसर को अपना नामांकन पत्र जमा करवाया। इससे पहले दो आजाद उम्मीदवारों ने अपना…
24 पूर्व पार्षदों ने थामा कांग्रेस का दामन
चंडीगढ़, 1 मई। हरियाणा कांग्रेस में जॉइनिंग का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा ने 24 पूर्व पार्षदों को कांग्रेस में शामिल करवाया। सभी ने पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस का दामन थामा। दोनों ने नेताओं ने पूर्व पार्षदों का पार्टी में हार्दिक स्वागत किया और उन्हें पूर्ण मान-सम्मान का भरोसा दिलाया। आज पूर्व अशोक शर्मा (प्रेजिडेंट म्युनिसिपल कॉरपोरेशन, जगाधरी), कश्मीरी लाल मल्होत्रा (प्रेजिडेंट म्युनिसिपल कॉरपोरेशन, जगाधरी),…
पुत्र मोह में भाजपा का साथ दे रहे हैं भूपेंद्र हुड्डा – दुष्यंत चौटाला
चंडीगढ़, 1 मई। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पुत्र मोह के चलते भाजपा का साथ देकर पूरी कांग्रेस का बलिदान दिया है, यह बात जनता समझती है और मत से इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अंदरूनी कलह जगजाहिर है। बुधवार को पूर्व डिप्टी सीएम फरीदाबाद में जेजेपी प्रत्याशी नलिन हुड्डा के नॉमिनेशन फाइल और चुनावी कार्यालय उद्घाटन के कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से रूबरू थे। इसके बाद दुष्यंत चौटाला ने गुड़गांव में जेजेपी…
राजभवन के कुछ कर्मचारी हुए रिटायर
चंडीगढ़ 30 अप्रैल। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की अध्यक्षता में राजभवन हरियाणा में उनके विशेष कार्यकारी अधिकारी बखविंदर सिंह, अवर सचिव रामप्रताप और हाउस बियरर कमल कुमार की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष पर विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। राज्यपाल ने बखविंदर सिंह द्वारा 37 वर्षों की समर्पित भाव से दी गई सेवाओं, राम प्रताप द्वारा 36 वर्षों तक दी गई सरकारी सेवाओं और कमल कुमार द्वारा समर्पित भाव से 23 वर्षों तक दी गई सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें हार्दिक मुबारकबाद एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की।…
पूरे देश में एक ही बात चल रही है कि जेल का जवाब वोट से देंगे- संजय सिंह
कुरुक्षेत्र, 30 अप्रैल। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। कुरुक्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डा. सुशील गुप्ता के चुनाव प्रचार में पहुंचे संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी पर कई बार हमले किए। उन्होंने कहा किदेश भयंकर तानाशाही के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि गलती से भी बीजेपी जीत गई तो ये देश का अंतिम चुनाव होगा, आरक्षण खत्म होगा और संविधान खत्म होगा। मोहन भागवत ने कहा आरक्षण खत्म होना चाहिए, मोहन…
हाईकमान के हाथों की कठपुतली होते हैं राष्ट्रीय दलों के सांसद – नैना चौटाला
चंडीगढ़, 30 अप्रैल। जननायक जनता पार्टी की हिसार लोकसभा से उम्मीदवार नैना सिंह चौटाला ने कहा है कि हरियाणा का समझदार मतदाता अब समझ चुका है कि राष्ट्रीय पार्टियों के सांसदों का कंट्रोल हाईकमान के हाथों में होता है, इसलिए वे जनता की आवाज को संसद में ना तो आज तक उठा पाए है और ना ही कभी उठा पाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता फैसला कर चुकी है कि उनके बीच रहने वाले उनके अपने जेजेपी प्रत्याशियों को संसद में भेजा जाए ताकि हरियाणा के हकों की आवाज दिल्ली में…
