चंडीगढ़, 24 मई। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेशवासियों से 25 मई को बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राज्य का प्रत्येक मतदाता प्रदेश की प्रगति और उन्नति के लिए लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव का हिस्सा बने और अपना वोट जरूर डाले। दुष्यंत चौटाला ने जनता का सहयोग मांगते हुए कहा कि जननायक चौ देवीलाल की नीतियों पर चलने वाली जेजेपी ने किसान, कमेरे सहित प्रत्येक वर्ग को सशक्त बनाने की दिशा में काम करके दिखाया है इसलिए संसद में हरियाणा की आवाज…
Category: हरियाणा
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी निगाह
चंडीगढ़, 24 मई। प्रदेश में 25 मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान के दौरान सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्व हरियाणा पुलिस के रडार पर रहेंगे। ऐसा करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह बात हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक के दौरान दी। उन्होंने कहा कि 25 मई को प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान है, ऐसे में कानून व्यवस्था बाधित करने की अनुमति किसी को नहीं…
बीजेपी से तंग हुए लोग, अब आएगा बदलाव – प्रियंका गांधी
सिरसा, 23 मई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं फायर ब्रांड नेत्री प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार थमने के अंतिम दिन गुरुवार को सिरसा पहुंची। यहां पर उन्होंने इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा के लिए रोड शो में हिस्सा लिया। रोड शो की शुरुआत श्री श्याम बगीची अनाज मंडी से हुई। इसके बाद जनता भवन, जगदेव सिंह चौक, सुभाष चौक, भगत सिंह चौक, परशुराम चौक, अंबेडकर चौक तक रोड शो चला। रोड शो के दौरान हजारों लोगों की भीड़ उमड़ने से सिरसा शहर की सड़कें जाम हो गई।…
पीएम मोदी ने इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना
महेंद्रगढ़, 23 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को हरियाणा के भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा के पाली गांव में आयोजित विजय संकल्प रैली में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर भ्रष्टाचार, परिवारवाद व किसानों की अनदेखी को लेकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुझे राजनीति की बहुत सारी शिक्षा हरियाणा और पंजाब से मिली है। हरियाणा के सादा भोजन की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा -जित सीधा साधा खाना वो मेरा हरियाणा’। प्रधानमंत्री मोदी ने यह बात भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आयोजित जनसभा में कही। उन्होंने कहा कि भारत…
भाजपा का 400 पार का नारा जुमला साबित होगा, कांग्रेस गुटबाजी में खत्म – दुष्यंत
चंडीगढ़, 23 मई। पूर्व डिप्टी सीएम एवं जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि बीजेपी का 400 पार सीटों का दिया गया नारा चार जून को एक जुमला साबित हो जाएगा और भाजपा 200 तक सिमट कर रह जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार बीजेपी के 400 पार के नारे को जुमला साबित करने की बारी जनता की है और जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। वे वीरवार को नलवा और बरवाला हलके में जेजेपी उम्मीदवार नैना चौटाला के पक्ष में चुनाव…
क्षेत्रवाद और भेदभाव की राजनीति करने वालों का गया टाइम – दिग्विजय
चंडीगढ़, 21 मई। जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि आज क्षेत्रवाद और भेदभाव की राजनीति का दौर खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि जनता को उनके हित में केवल काम करने वालों की ही राजनीति पसंद आती है। वे मंगलवार को नरवाना में जेजेपी उम्मीदवार रमेश खटक के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान स्थानीय लोगों को संबोधित कर रहे थे। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जनता क्षेत्रवाद और भेदभाव की राजनीति करने वाले लोगों को अच्छे से पहचानती है और इस…
500 रुपए में गैस सिलेंडर, 300 यूनिट मुफ्त बिजली देंगे – गुप्ता
कुरुक्षेत्र, 22 मई। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और इंडिया गठबंधन के तहत कुरुक्षेत्र लोकसभा से प्रत्याशी डॉ सुशील गुप्ता ने दावा किया कि पूरे कुरुक्षेत्र में इंडिया गठबंधन को भरपूर समर्थन मिल रहा है। मैं गांव गांव घूम रहा हूं जहां जनसभाओं में पूरा का पूरा गांव आ रहा है। लोग बीजेपी से नफरत करने लगे हैं। क्योंकि बीजेपी ने जनता को सबसे ज्यादा दुख दिए हैं। बीजेपी ने महिलाओं की बेकद्री, किसानों पर जुल्म और युवाओं को सबसे ज्यादा बेरोजगारी दी है। आम जनता इन सबके खिलाफ…
हरियाणा में बीजेपी जीतेगी सभी सीटें – मनोहर लाल
घरौंडा, 22 मई। करनाल लोकसभा क्षेत्र के घरौंडा की अनाज मंडी में आयोजित भाजपा की विजय संकल्प रैली में करनाल से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल बुधवार को केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण ही देश की सेना दुनिया की सबसे मजबूत सेनाओं में से एक है। सेना के प्रति मोदी जी का विशेष प्रेम है। यही कारण है कि वह हर दीवाली उनके बीच ही मनाते हैं। यही वजह है कि…
लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत चप्पे-चप्पे पर रखें कड़ी नजर -अग्रवाल
चंडीगढ़, 22 मई। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के मतदान केंद्रों पर व्हील चेयर होनी चाहिए ताकि दिव्यांग मतदाताओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। इसके अलावा, मतदान केंद्रों पर बिजली के साथ-साथ पीने के पानी और धूप से बचाव के लिए कड़े प्रबंध किए जाए और मतदान केंद्रों पर ओआरएस, मेडिकल व पैरा मडिकल स्टॉफ भी होना चाहिए। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग अग्रवाल विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला निर्वाचन अधिकारियों और एआरओ के साथ लोकसभा चुनाव 2024…
23 मई को प्रियंका गांधी सिरसा में करेंगी रोड शो
सिरसा, 21 मई। आगामी 23 मई को प्रियंका गांधी सिरसा में रोड शो करेंगी। यह जानकारी कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सिरसा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी (इंडिया गठबंधन) कुमारी सैलजा ने दी। उन्होंने कहा कि लोगों की काफी मांग थी कि प्रियंका गांधी का सिरसा में कार्यक्रम करवाया जाए। उन्होंने कहा कि रोड़ शो सुबह 8:30 बजे शुरू होगा। जल्द ही रूट तय कर लिया जाएगा। सिरसा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि यह…
