स्पीकर ने छात्रों व खिलाड़ियों को किया सम्मानित

पंचकूला, 11 अगस्त। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि दृढ़ संकल्प व मेहनत से किसी भी उपलब्धि को हासिल किया जा सकता है क्योंकि मेहनत ही सफलता का आधार है। जितना मेहनत करोगे, उतना ही आगे बढ़ोगे। इसी मूल मंत्र से देश का, समाज का नाम रोशन किया जा सकता है। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता श्री गुरु रविदास सभा द्वारा सभा के भवन सेक्टर-15 पंचकूला में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में 10वीं, 12वीं, खेल व अन्य…

सीएम रखेंगे विश्व स्तरीय शूटिंग रेंज और इंजीनियरिंग कॉलेज की आधारशिला

पंचकूला 11 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को पंचकूला को 2 बड़ी सौगात देंगे। वे सेक्टर 32 में विश्व स्तरीय शूटिंग रेंज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की आधारशिला रखेंगे। विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता इन परियोजनाओं के लिए अरसे से प्रयासरत हैं। विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने बताया कि सेक्टर 32 में विश्व स्तरीय शूटिंग रेंज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण की ओर से किया जाएगा। यह रेंज राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों की मेजबानी के हिसाब से…

बेटियों की शिक्षा के लिए खोले हर 20 किलोमीटर पर कॉलेज – सैनी

चंडीगढ़, 11 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के विस्तार के लिए नई-नई कार्य योजनाएं तैयार की जा रही हैं। आज 20 किलोमीटर के दायरे में एक कॉलेज खोला गया है, जिससे प्रदेश की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के क्षेत्र में जाने से राहत मिली है। मुख्यमंत्री रविवार को पलवल में मंदिर श्री सीताराम जी सेवा समिति द्वारा बनाए जा रहे महारानी पद्मावती कन्या महाविद्यालय का शिलान्यास करने के उपरांत आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसके साथ ही…

अग्निवीरों को रोजगार में मिलेगी प्राथमिकता – सीएम सैनी

चंडीगढ़, 11 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैराथन व राहगिरी कार्यक्रम सामाजिक सद्भाव के साथ ही स्वास्थ्य सुधार में प्रेरणादायक होते हैं। राज्य सरकार की ओर से हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम के तहत इस प्रकार के आयोजन निरंतर किए जा रहे हैं। आज एक दौड़-देश के नाम थीम के साथ रेवाड़ी में आयोजित हाफ मैराथन महान स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम जैसे वीर शहीदों के गौरवशाली व्यक्तित्व को समर्पित है। मुख्यमंत्री आज रेवाड़ी में राव तुलाराम स्टेडियम से रेवाड़ी हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाते हुए…

सामाजिक कार्यों के लिए बढ़-चढ़ कर दान करना हमारी संस्कृति -सीएम

चंडीगढ़, 11 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सामाजिक कार्यों को लेकर हमारे समाज की दान देने की संस्कृति रही है, जब भी अच्छे उद्देश्य व सामूहिकता के भाव के साथ कोई कार्य आरंभ किया जाए तो समाज उसमें बढ़-चढ़कर भाग लेता है। मुख्यमंत्री आज गुरुग्राम के सेक्टर 10 स्थित अल्पाइन कान्वेंट स्कूल में जाट कल्याण मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने जाट कल्याण सभा  के भवन का शिलान्यास भी किया। समाज के सभी वर्गों को मिलेगा भवन का लाभ नायब…

हरियाणा में व्यापक पैमाने पर तबादले

चंडीगढ़, 10 अगस्त। हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 42 एचपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। सतीश कुमार को एसीपी, पानीपत लगाया गया है। अनिरुद्ध चौहान को एसीपी, झज्जर, वीरेंद्र सिंह को एसीपी, गुरुग्राम, हरिंदर कुमार को डीएसपी, हिसार, रणधीर सिंह को डीएसपी, कुरुक्षेत्र, ऋषि कांत को एसीपी, सोनीपत लगाया गया है। इसी तरह आशीष चौधरी को डीएसपी, यमुनानगर, देवेंद्र सिंह को डीएसपी/द्वितीय बटालियन एचएपी, मधुबन, विजय कुमार को डीएसपी, अंबाला, राजिंदर कुमार को डीएसपी, यमुनानगर लगाया गया है। जबकि कुलबीर सिंह को डीएसपी, पीटीसी, सुनारिया,…

डी.एल.एड. (द्वितीय वर्ष) परीक्षा नकल रहित हुई प्रदेशभर में संचालित – बोर्ड

भिवानी, 10 अगस्त। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आज संचालित करवाई गई डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष-2019 से 2021 द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर/मर्सी चांस) एवं प्रवेश वर्ष-2022 द्वितीय वर्ष (नियमित) परीक्षा नकल रहित एवं शांतिपूर्वक  संचालित हुई। इस आशय की जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष डॉ० वी.पी. यादव ने बताया कि उनके स्वयं के उड़न दस्ते द्वारा जिला रेवाड़ी के परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया, जहां परीक्षा नकल रहित संचालित हो रही थी। उन्होंने आगे बताया कि बोर्ड द्वारा गठित अन्य उड़नदस्तों ने प्रदेशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, जहां…

50 हजार पद भरने के लिए आयोग है तत्पर – हिम्मत सिंह

चंडीगढ़, 10 अगस्त। हरियाणा कर्मचारी आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि आयोग का लक्ष्य निष्पक्ष, पारदर्शी व समानता के अवसपर उपलब्ध करवाकर युवाओं का जल्द से जल्द नौकरी में चयन कर सरकार को सिफारिश भेजना है। इस कड़ी में सरकार का ध्येय सरकारी स्कूलों में अध्यापकों की नियुक्तियां करने की प्राथमिकता तय की है और आयोग भी इसका निरंतर पालन कर रहा है। हिम्मत सिंह ने कहा कि 50 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के लिए आयोग तत्पर है। इसी कड़ी में आयोग ने ग्रुप डी…

हर गांव में जन भागीदारी के साथ निकलेगी तिरंगा यात्रा – यादव

चंडीगढ़, 10 अगस्त। हरियाणा के सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण राज्य मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला महेंद्रगढ़ में जनभागीदारी के साथ 11 से 14 अगस्त तक हर गांव में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि 11 अगस्त रविवार को सुबह 8 बजे नियामतपुर से तिरंगा यात्रा की शुरुआत करेंगे इसके बाद यह यात्रा मोरुण्ड से नांगल चौधरी, निजामपुर, धानोता, हसनपुर व गहली चौक से गुजरते हुए गोद बलाहा तक जाएगी। संबंधित ग्राम पंचायत में तिरंगा यात्रा का समापन शहीद स्मारक/शिपाफलकम…

देश की आर्थिक उन्नति में अपना योगदान दें सीए – राज्यपाल

चंडीगढ़, 10 अगस्त। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश आर्थिक तरक्की की ओर आगे बढ़ रहा है। जल्दी ही हम दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनने जा रहे हैं। चार्टर्ड अकाउंटेंट को भी भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अपना योगदान देना चाहिए। राज्यपाल आज गुरुग्राम विश्वविद्यालय के सभागार में द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की दो दिवसीय वर्कशॉप परचम के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट का…