Baghpat News : बागपत में सफाई कर्मचारियों ने सामूहिक धर्म परिवर्तन और आत्मदाह की चेतावनी दी, पढ़िए पूरा मामला 

Baghpat News

बागपत : नगर पालिका सफाई कर्मचारियों ने रविवार सुबह ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया और हवेली तिराहा पर कूड़ा डाल दिया। अफसरों पर उनकी बात न सुनने का आरोप लगाते हुए सामूहिक रूप से इस्लाम धर्म अपनाने की धमकी दी और इस्लाम जिंदाबाद के नारे लगाए। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने किसी तरह सफाई कर्मचारियों को समझाकर शांत किया। सफाई कर्मचारी अजय, राकेश, धर्मेंद्र, विमलेश आदि ने बताया कि वह पिछले 20-25 साल से नगर पालिका में सफाई कर्मचारी के तौर पर काम कर रहे हैं। एक…

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश में योगी सरकार के मंत्री पर हमला, सुरक्षा कर्मियों को गाड़ियों खींच कर पीटा

Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश : यूपी के श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ (मन्नू कोरी) के काफिले पर ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में भीड़ ने हमला कर दिया। शुक्रवार शाम को मंत्री के सुरक्षाकर्मी और कर्मचारियों को गाड़ी से खींचकर नीचे उतारा गया और लात-घूंसों से पीटा गया। सुरक्षाकर्मी की पिटाई करने के साथ ही भीड़ में शामिल लोगों ने उसकी सर्विस पिस्टल भी लूट ली। मंत्री के काफिले पर हमले की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस के आला अधिकारी भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने…

Ayodhya Ram Mandir : आतंकी हमले की धमकी के बाद अयोध्या अभेद्य किले में तब्दील, चप्पे-चप्पे पर निगरानी

Ayodhya Ram Mandir

अयोध्या : आतंकी हमले की धमकी के बाद अयोध्या को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस के साथ साथ सुरक्षा एजेंसियां और भारी फ़ोर्स चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी रखे हुए है। राम नगरी में ऐसी सुरक्षा व्यवस्था की गई है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता। प्रदेश के डीजीपी खुद भी निगरानी बनाये हुए हैं। खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने 16 नवंबर को राम मंदिर पर हमले की धमकी दी थी। आपको बता दें कि यूपी के अयोध्या में राम मंदिर को बम से उड़ाने…

Farmer & Government : किसान की आय तो दुगनी नहीं हुई लेकिन खाद की कीमत चौगुनी जरूर हो गई!

Farmers News

किसान और सरकार  : उत्तर भारत में गेहूं की बुवाई के लिए खाद की किल्लत और कालाबाजारी से जूझ रहा किसान है। केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार बनने से पहले वो यही राग अलापते रहे हैं कि किसानों की दशा में उनकी सरकार सुधार करेगी। उन्होंने गुजरात के सीएम रहते हुए न सिर्फ एमएसपी का मुद्दा उठाया था, बल्कि किसानों की आय दुगुनी करने, उन्हें पारदर्शी और सीधी बिक्री के लिए बाजार उपलब्ध कराने, किसानों की कर्जा माफी और उनसे जुड़ी तमाम समस्याओं का समाधान करने का वायदे भी किए…

Bareily News : बरेली में आयुष्मान कार्ड धारकों पर भड़के डॉक्टर, ICU से धक्का देकर किया बाहर, बोले- मंत्री विधायक खा रहे स्वास्थ्य विभाग का पैसा  

Bareily News

बरेली : सरकार ने आयुष्मान कार्ड धारकों को 5 लाख रुपये के मुफ्त इलाज की सुविधा दी है, लेकिन कुछ निजी अस्पतालों में डॉक्टर अपनी मनमानी कर रहे हैं। बरेली के दीपमाला अस्पताल का ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें डॉक्टर मरीज के तीमारदार से बदतमीजी करते नजर आ रहे हैं। बरेली के एक निजी अस्पताल में मरीज के तीमारदार से बदतमीजी की है जिसका वीडियो वायरल हो गया है। इसमें डॉक्टर मरीज के तीमारदार से बदतमीजी से बात करते सुनाई दे रहे हैं। आरोप है कि आयुष्मान…

Saharanpur News : सहारनपुर में ट्रेन पलटने की साजिश नाकाम, रेलवे ट्रेक पर पेन्ड्रोल क्लिप मिलने से मचा हड़कंप, जांच में।जुटी आरपीएफ

Saharanpur News

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में ट्रेन पलटाने की साजिश रचने का मामला सामने आया है। गुरुवार को रेलवे सुरक्षा एजेंसी की टीम ट्रैक पर रूटीन निरीक्षण कर रही थी। इस दौरान म्यूजियम रेलवे के पास ट्रैक के पेंड्राल क्लिप पड़े मिले हैं। इतना ही नहीं, इन पेंड्राल क्लिप को ट्रेक यानी रेलवे लाइन के ऊपर रखा गया था। ऐसे में अगर ट्रेन यहां से गुजरती तो कोई भी हादसा हो सकता था। इस पूरे प्रकरण की जांच शुरू हो गई है। आपको बता दें कि अलग-अलग जगहों पर…

Saharanpur News : टैक्स जमा न करने पर शहर का सबसे पुराना प्रभात सिनेमा सील, सिनेमा मालिकों पर बकाया है साढे़ तीन लाख का टैक्स

Saharanpur News

सहारनपुर : नगरायुक्त संजय चौहान के निर्देश पर नगर निगम के राजस्व विभाग ने आज प्रभात सिनेमा को सील कर दिया और उसके दरवाजे पर सील कार्रवाई का पोस्टर लगा दिया। सिनेमा पर यह कार्रवाई सिनेमा मालिकों द्वारा साढे़ तीन लाख रुपये बकाया टैक्स जमा न करने पर की गयी है। अपर नगरायुक्त राजेश यादव ने बताया कि भवन संख्या 2ए/2471/1 में प्रभात सिनेमा स्थापित है। उक्त भवन पर नगर निगम का तीन लाख 55 हजार 250 रुपये टैक्स का बकाया है। उक्त भवन के स्वामी गुरुप्रकाश सिंह व बलवंत…

UPPSC Protest : प्रतियोगी छात्रों के आंदोलन के बाद बैकफुट पर आया लोक सेवा आयोग, एक दिन में होगी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 

UPPSC No Normalization

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) छात्रों के आंदोलन के आगे झुक गया है। आयोग ने छात्रों की एक दिन एक पाली की मांग मान ली है। इसके लिए छात्र चार दिनों से धरना दे रहे हैं। गुरुवार को हंगामा बढ़ने के बाद आयोग को यह फैसला लेना पड़ा। आयोग के भीतर हुई बैठक में जिलाधिकारी, कमिश्नर समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे। कई घंटों तक चली बैठक के बाद आयोग ने छात्रों के पक्ष में फैसला लिया है। फिलहाल पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा एक दिन में कराने की मांग मान…

UPPSC Protest : प्रयागराज में छात्रों और पुलिस के बीच नोकझोंक जारी, आयोग के तीन रास्तों पर की बैरिकेडिंग

UPPSC No Normalization

प्रयागराज : प्रयागराज में पीसीएस और आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा एक ही दिन कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का धरना चौथे दिन भी जारी है। दो दिवसीय परीक्षा में अलग-अलग पालियों में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के एक समान मूल्यांकन के लिए आयोग ने नॉर्मलाइजेशन लागू कर दिया है लेकिन आयोग ने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह फॉर्मूला कैसे काम करेगा। दो दिवसीय परीक्षा का विरोध कर रहे अभ्यर्थियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस और छात्रों के बीच तीखी नोकझोंक हो रही है। हालात को काबू करने के लिए…

Saharanpur News : अधीक्षण अभियंता ने बकायेदारों के घरों में आग लगाने के दिये निर्देश, ऑडियो वायरल होते ही हो गए सस्पेंड 

Saharanpur News

सहारनपुर : सहारनपुर में विद्युत वितरण मंडल-द्वितीय के अधीक्षण की एक वर्चुअल मीटिंग का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में अधीक्षण अभियंता बिल नही चुकाने वाले उपभोक्ताओं के घर में आग लगाने की बात कर रहे हैं। वीडियो का संज्ञान लेकर प्रबंध निदेशक ईशा दुहन ने उन्हें निलंबित कर दिया। आरोपी अधीक्षण अभियंता धीरज जायसवाल का दावा है कि उनकी छवि खराब करने के लिए डीप फेक तकनीक से यह ऑडियो तैयार किया गया है। जिसके बाद से विधुत विभाग में हड़कप की स्तिथि बनी…