Sambhal Violence : संभल जा रहे सपा सांसद हरेंद्र मलिक को पुलिस ने रोका, गाजीपुर बॉर्डर के NH-9 पर लगा लंबा जाम

Sambhal Violence

दिल्ली : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र से सपा सांसद हरेंद्र मलिक संभल जा रहे थे, जिन्हें पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर पर रोक लिया है। समाजवादी पार्टी ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद के नेतृत्व में पांच सांसदों समेत 15 नेताओं का प्रतिनिधिमंडल संभल भेजने का ऐलान किया था। प्रतिनिधिमंडल को पार्टी ने पीड़ितों से मिलकर सपा मुखिया अखिलेश यादव को अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए थे। प्रतिनिधिमंडल में सांसद हरेंद्र मलिक भी शामिल हैं। हरेंद्र मलिक संभल जा रहे थे। जिसके चलते गाजियाबाद गाजीपुर बॉर्डर NH 9 मेरठ…

MP Imran Masood : संभल की घटना पर सांसद इमरान मसूद का बड़ा बयान,बोले- देश में अराजकता का बन रहा माहौल, पुलिस और सरकार की साजिश

Imran Masood Back To Home

सहारनपुर : सहारनपुर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने संभल और बहराइच जिले की घटना को लेकर भाजपा सरकार और पुलिस पर निशाना साधा है।इमरान मसूद ने कहा कि मुसलमान क्या करें, हमारे देश में क्या हालात बन गए हैं। अगर हम घर में रहेंगे तो दंगाई घुसकर मार देंगे और अगर बाहर निकलेंगे तो पुलिस मार देगी। अभी तक मस्जिदों में सर्वे कर मूर्तियों की तलाश की जा रही है। भविष्य में चर्च और गुरुद्वारों में भी सर्वे शुरू होंगे। सांसद इमरान मसूद ने कहा कि देश में अराजकता का माहौल…

Farmers & Government : किसान शक्ति से आर्थिक स्तर व व्यवस्था में परिवर्तन संभव, केंद्र सरकार ले संज्ञान

Farmers Announcement No MSP No Vote

दिल्ली : हमारे कृषि प्रधान देश में किसानों को पारंपरिक खेती से आधुनिक खेती की ओर ले जाने की योजनाओं पर ठोस कदम उठाने के प्रयास नाकाफी रहे हैं। सरकारें हमेशा से ही उद्योगों और निर्माण कार्यों को बढ़ावा देने में रुचि दिखाती रही हैं, जबकि आज भी करीब 60 फीसदी आबादी कृषि या कृषि से जुड़े क्षेत्रों से अपनी आजीविका चलाती है। हम अपने दादा-परदादाओं के जमाने में सुनते थे कि अंग्रेजों के जमाने में जमींदारों द्वारा किसानों का सबसे ज्यादा शोषण किया जाता था। लेकिन उस जमाने में…

NGT & Pollution : NGT के बैन के बाद रात के अंधेरे में चल रही टायर जलाने की फैक्ट्रियां, धुंए और जहरीली गैस से फ़ैल रही गंभीर बीमारियां, कैंसर और टीबी से हो रही मौत

NGT & Pollution

सहारनपुर : एक ओर जहां दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को देखते NGT ने देश भर में पराली, फसल अवशेष जलाने पर प्रतिबंध लगाया है वहीं जनपद सहारनपुर में कुछ लोग NGT के निर्देशों को न सिर्फ ठेंगा दिखा रहे हैं बल्कि पुराने टायर जलाकर पर्यावरण को तो प्रदूषित कर ही रहे हैं आमजन के स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं। सहारनपुर में टायर जलाने के लिए दर्जनों फैक्टरियां चल रही हैं। ख़ास बात ये है कि जिला प्रशासन इन फैक्ट्रियों से अनजान बना हुआ है। हालांकि इन फैक्टरियों को उत्तर प्रदेश…

Bareilly News : बरेली पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा को समर्थकों समेत हिरासत में लिया, संभल जाने से रोका 

Maulana Tauqeer Raza

बरेली : संभल हिंसा में मारे गए पांच लोगों को शहीद बताने वाले मौलाना तौकीर रजा खां शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद शहर से संभल के लिए निकले। पहले से सतर्क पुलिस ने उन्हें सीबीगंज में रोक लिया। उन्हें समर्थकों समेत हिरासत में ले लिया गया। आपको बता दें कि बरेली में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा करने के बाद संभल के लिए निकले। पुलिस ने उन्हें सीबीगंज में रोक लिया। पुलिस ने उन्हें समर्थकों समेत हिरासत में ले लिया, जिससे…

बरेली पुल हादसा : पीडब्ल्यूडी के पांच इंजीनियरों पर हो सकती है कार्रवाई, मुख्यमंत्री ने हादसे का संज्ञान लेकर दिए निर्देश

Bareilly Bridge accident

बरेली : बरेली-बदायूं जिले की सीमा पर अधूरे पुल से कार गिरने से तीन लोगों की मौत के मामले में जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो सकती है। घटना की जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री के पास जाएगी। इसके बाद ही विभागीय जांच और कार्रवाई होगी। मुख्य अभियंता अजय कुमार ने प्रांतीय खंड बदायूं के अधिशासी अभियंता नरेश कुमार, सहायक अभियंता मोहम्मद आरिफ व अभिषेक कुमार, अवर अभियंता अजय गंगवार व महाराज सिंह के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति के साथ जांच रिपोर्ट मुख्य अभियंता को भेज दी है। एप्रोच रोड बह जाने के बाद भी…

Sambhal Violence : संभल में मुस्लिम युवक की हत्या पर भड़की जमीयत, मौलाना अरशद मदनी बोले- मस्जिदों में मंदिर मत ढूंढो

Deoband News

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा के दौरान पुलिस फायरिंग और हिंसा में मुस्लिम युवक की मौत पर जमीयत उलमा-ए-हिंद ने गहरी नाराजगी जताई। जमीयत अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने इस घटना के लिए जहां प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है वहीं संभल जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने सांप्रदायिक लोगों से मिलीभगत कर साजिश के तहत घटना को अंजाम दिया। मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि पुलिस और हिंदू पक्ष के वकीलों के साथ भड़काऊ नारे लगाने वाले लोग भी थे। स्थिति…

Deoband News : संभल जैसी घटनाओं को रोकने के लिए जमीयत उलमा-ए-हिंद ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, मौलाना अरशद मदनी ने जारी किया ब्यान 

Deoband News

सहारनपुर : संभल की घटना से नाराज जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष अरशद मदनी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और कहा कि पूजा स्थलों की सुरक्षा के लिए बने कानून का वास्तविक क्रियान्वयन न होने के कारण भारत में संभल जैसी घटनाएं हो रही हैं और जिन्हें रोकना बेहद जरूरी है। पूजा स्थल अधिनियम 1991 के बावजूद निचली अदालतें मुस्लिम पूजा स्थलों का सर्वेक्षण करने के आदेश जारी कर रही हैं, जो इस कानून का उल्लंघन है। जमीयत उलमा-ए-हिंद ने पूजा स्थलों की सुरक्षा के लिए बने कानून के प्रभावी…

Sambhal Violence : नहीं बख्से जायेंगे दंगाई, सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाएंगे पत्थरबाजों के पोस्टर, उपद्रवियों से की जायेगी नुकसान की भरपाई

संभल हिंसा : उत्तर प्रदेश के संभल जिले में 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुए बवाल के बाद पत्थरबाजों और दंगाइयों की तलाश जोरों पर चल रही है। यूपी सरकार ने हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाईके निर्देश दे दिए हैं। पत्थरबाजों और दंगाइयों के पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जा सकते हैं। संभल जिले में हिंसा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही पत्थरबाजों से नुकसान की भरपाई भी की जाएगी। पुलिस ने घटना में शामिल लोगों की सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाली है।…

Road Accident : आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, हादसे में चार डॉक्टरों समेत पांच की मौत, एक गंभीर रूप से घायल 

Road Accident

कन्नौज हादसा : यूपी के कन्नौज जिले से गुजरने वाले आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे सुबह करीब 4 बजे के आसपास एक बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा हैँ कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी तरफ ट्रक से जा टकरा गई। हादसे के वक्त कार में 6 लोग सवार थे। हादसे में कार सवार 4 डॉक्टरों समेत 5 की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सैफई मैडिकल कॉलेज में उपचार के भेज दिया गया दिया। आनन फानन…