Kisan Protest : पुलिस ने पश्चिमी यूपी से आए किसानों को बीच रास्ते में रोका, जमकर नोंक-झोंक और हंगामा, कई बड़े नेता किये नजरबंद

Farmers Protest

किसान आंदोलन : नोएडा में किसान आंदोलन में हिस्सा लेने जा रहे पश्चमी उत्तर प्रदेश के किसानों को पुलिस ने बीच रास्ते में आई चेकपोस्ट और अन्य स्थानों पर रोक लिया। जबकि कई किसान नेताओं को नजरबंद कर दिया गया। जिससे यहां के किसान और किसान नेता किसान आंदोलन में नहीं पहुँच पाए। ग्रेटर नोएडा में दलित प्रेरणा स्थल से किसानों को हटाकर जेल भेजे जाने से नाराज भारतीय किसान यूनियन ने आज ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वाइंट पर महापंचायत बुलाई है। इसमें यूनियन नेता राकेश टिकैत के भी शामिल…

Farmers Protest : किसान बार-बार क्यों है आंदोलन के लिए मजबूर !

Farmers Protest

किसान आंदोलन : नोएडा के किसानों ने आज सुबह दिल्ली की ओर कूच किया किसानों का कहना है कि आबादी निस्तारण की मांग को लेकर वे तीनों प्राधिकरण (नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी) के खिलाफ लगातार प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। किसानों ने सबसे पहले महापंचायत के बाद 27 नवंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बाहर बाहर प्रदर्शन किया। 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक यमुना विकास प्राधिकरण के बाहर प्रदर्शन किया। इस दरम्यान उनकी अफसरों से बातचीत होने की ख़बर है लेकिन मांगों पर सहमति नहीं बनी, क्योंकि…

Ineffective Bulldozer Action : यूपी का भू-माफिया मस्त, सरकार पस्त और किसान त्रस्त, भूमाफियाओं से कब मिलेगी निजात !

Ineffective Bulldozer Action

मेरठ : पश्चिमी यूपी के ज़िले मेरठ में भू-माफिया के सामने सीएम योगी का बुलडोजर पस्त नजर आता है।  दरअसल दिल्ली गुहार लगाने आए कुछ किसानों ने बताया कि भू-माफिया अखिलेश गोयल और रमेश यादव ने स्थानीय किसान सुशील, विरेंद्र, जगत सिंह और बलजीत सिंह गांव नंगला ताशी, थाना कंकरखेड़ा, मेरठ की जमीन जिसका खसरा संख्या 616 पर कब्जा करने की नीयत से उनकी न्यायालय के निर्देश पर बनाई गई दीवार को तोड़कर क़ब्जे की नियत से किसानों का खेती-बाड़ी का सामान और कृषि यंत्र फेंक दिए। जिसकी शिकायत पीड़ित…

Agra Roadways : यूपी रोडवेज के चालकों के लिए नया आदेश, अब प्रतिदिन 400 किलोमीटर चलानी होगी बस, नहीं तो जाएगी नौकरी 

UP Roadways Buses

आगरा : यूपी रोडवेज के बस चालकों के लिए नया आदेश आया है। इसके तहत अब चालकों को प्रतिदिन 400 किलोमीटर बस चलानी होगी। ऐसा नहीं होने पर उन्हें दंडित किया जाएगा। रोडवेज की आय बढ़ाने के लिए यह फैसला लिया गया है। रोडवेज चालकों की मनमानी रोकने के लिए निगम अधिकारियों ने नियम सख्त कर दिए हैं। मथुरा डिपो से निकलने वाली बसों को अब 400 किलोमीटर चलाना होगा, इसमें चालक ने लापरवाही बरती तो उसे दंडित किया जाएगा। डिपो से प्रतिदिन विभिन्न रूटों पर 154 बसों का संचालन…

Saharanpur News : 575 खंभों के एलिवेटेड रोड पर सड़क हादसा होते ही कंट्रोल रूम में बजेगा अलार्म, जानिए किस तकनीकी किया इस्तेमाल

Elevated Road Dehli-Dehradun

एलिवेटेड रोड : दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गणेशपुर से डाट काली मंदिर तक एलिवेटेड रोड की फिनिशिंग का काम एक पखवाड़े में पूरा हो जाएगा। इसके बाद दिल्ली से तारीख मिलते ही इस पर वाहन दौड़ने लगेंगे। हाईवे को इंसिडेंट डिटेक्शन सिस्टम से लैस किया गया है, जो हादसा होने पर तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना देगा, ताकि हादसे में घायलों को तुरंत मदद मिल सके। केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी परियोजना का चौथा और आखिरी चरण सहारनपुर के गणेशपुर से देहरादून के आशारोड़ी तक 20 किमी लंबा है। यह राष्ट्रीय…

Sambhal Violence : पुलिस, पीएसी और आरएएफ तैनात, दंगा प्रभावित इलाकों से गए सैकड़ों लोग नहीं लौट रहे घर

Sambhal Violence

संभल हिंसा : हिंसा के बाद संभल शहर का माहौल शांत है। फिर भी पुलिस, पीएसी और आरएएफ तैनात है। अधिकारी भी भ्रमण कर लोगों से संवाद कर रहे हैं। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि इस समय शहर में एहतियातन सतर्कता बरती जा रही है। संभल में हुए दंगे के बाद शांति व्यवस्था बहाल करने के पुलिस-प्रशासन के प्रयास सफल रहे। रविवार को शहर के बाजार में आम दिनों की तरह काफी चहल-पहल रही। ग्रामीण क्षेत्रों से भी ग्राहक खरीदारी के लिए बाजारों में पहुंचे। इसके बाद भी…

Sambhal Violence : न्यायिक आयोग हिंसाग्रस्त इलाके में पहुंचा, कहा- दो महीने में तह तक होगी जांच

Sambhal Violence

संभल हिंसा : संभल हिंसा की जांच के लिए तीन सदस्यीय न्यायिक जांच समिति के सदस्य संभल पहुंच गए हैं। टीम हिंसा वाली जगह का दौरा कर रही है। टीम के साथ डीएम, एसपी भी हैं। संभल में जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हुई हिंसा की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग की टीम ने रविवार को हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया। टीम ने जिलाधिकारी, एसपी व अन्य अधिकारियों के साथ जामा मस्जिद समेत उन सभी जगहों का गहन निरीक्षण किया, जहां हिंसा व पथराव हुआ…

UP Electricity Privatization : विवादों में फंसा यूपी बिजली निजीकरण, मुख्य सचिव होंगे नई बिजली कंपनियों के चेयरमैन, बिजली कर्मचारी प्रदर्शन को हुए मजबूर 

UP Electricity Privatization

यूपी बिजली निजीकरण : दक्षिणांचल और पूर्वांचल विद्युत वितरण निगमों को भंग कर बनने वाली पांच नई कंपनियों के चेयरमैन मुख्य सचिव होंगे। कंपनियां किसी भी तरह से डिस्कॉम की संपत्ति का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगी। नई कंपनियों के संबंध में शनिवार को पावर कॉरपोरेशन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मुख्य सचिव के चेयरमैन होने से अधिकारियों, कर्मचारियों, किसानों और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा होगी। सुधार में भाग लेने वाली निजी कंपनियों की बोली पूरी तरह खुली और पारदर्शी होगी। इस प्रक्रिया में जमीन…

Saharanpur News : कम्पनी बाग के पिंक शौचालय में नेपकिन मशीन मिली खराब, शौचालयों का नगरायुक्त ने किया औचक निरीक्षण

Saharanpur News

सहारनपुर : नगरायुक्त संजय चौहान ने निर्देश दिए कि महानगर में जिन शौचालयों में बोरिंग या पाइप लाइन का कनेक्शन नहीं है, ऐसे शौचालयों की सूची बनाएं  और उन पर रखे टैंक में गाड़ी से दिन में दो बार आवश्यक रुप से पानी भरवाएं। वह आज दोपहर में कम्पनी बाग में बनाये गए शौचालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर रहे थे। नगरायुक्त ने पिंक शौचालय का संचालन कर रही एजेंसी द्वारा व्यवस्थाओं को दुरुस्त न रखने के लिए उसके बिल से कटौती के निर्देश दिए। नगरायुक्त संजय चौहान आज दोपहर अपर…

Sambhal Violence : संभल जा रहे सपा सांसद हरेंद्र मलिक को पुलिस ने रोका, गाजीपुर बॉर्डर के NH-9 पर लगा लंबा जाम

Sambhal Violence

दिल्ली : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र से सपा सांसद हरेंद्र मलिक संभल जा रहे थे, जिन्हें पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर पर रोक लिया है। समाजवादी पार्टी ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद के नेतृत्व में पांच सांसदों समेत 15 नेताओं का प्रतिनिधिमंडल संभल भेजने का ऐलान किया था। प्रतिनिधिमंडल को पार्टी ने पीड़ितों से मिलकर सपा मुखिया अखिलेश यादव को अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए थे। प्रतिनिधिमंडल में सांसद हरेंद्र मलिक भी शामिल हैं। हरेंद्र मलिक संभल जा रहे थे। जिसके चलते गाजियाबाद गाजीपुर बॉर्डर NH 9 मेरठ…