कानपुर : फतेहपुर जिले के खागा कस्बे के पास पामभीपुर इलाके में दो मालगाड़ियां आमने-सामने टकरा गईं। इस हादसे में दोनों मालगाड़ियों के चालक घायल हो गए। हादसे के बाद विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। हादसे में दोनों ट्रेनों के चालक बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के कारण रेलवे ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, दोनों मालगाड़ियां एक ही ट्रैक पर आमने-सामने आ गईं, जिससे उनकी आमने-सामने टक्कर…
Category: शासन/प्रशासन
Saharanpur News : सहारनपुर में फिर पीटी विधुत विभाग की टीम, ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटे कर्मचारी, वीडियो वायरल
सहारनपुर : इन दिनों जनपद सहारनपुर में विधुत कर्मचारियों की सामत आई हुई है। थाना रामपुर मनिहारान इलाके के लंढौरा गांव में बिजली चोरी रोकने गई टीम को ग्रामीणों ने न सिर्फ दौड़ा लिया बल्कि कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट कर दी। जैसे तैसे विधुत कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई। विधुत कर्मियों ने थाना रामपुर मनिहारान पहुँच कर शिकायत दर्ज कराई है। विधुत अधिकारियों ने आरोपी ग्रामीणों ने खिलाफ कार्यवाई की मांग की है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि…
Saharanpur News : 51 लाख के घोटाले की जांच पूरी, दोषी पाए गए मेडिकल कॉलेज के तत्कालीन प्राचार्य
सहारनपुर : शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2018 में हुए 51 लाख के स्टेशनरी घोटाले का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। प्रारंभिक जांच में तत्कालीन प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी दोषी पाए गए हैं। अब संयुक्त सचिव चिकित्सा की ओर से विभागीय जांच के लिए आरोप पत्र मंडलायुक्त को भेजा गया है। आरोप पत्र के आधार पर तत्कालीन प्राचार्य से सभी बिंदुओं पर साक्ष्य मांगे जाएंगे। इसके बाद तय होगा कि तत्कालीन प्राचार्य दोषी हैं या नहीं। 246 रुपये में खरीदा गया एक रुपये का…
Saharanpur News : पहिया टूटने से टेंपो पर गिरा क्रेन का अगला हिस्सा, हादसे में कई लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
सहारनपुर : रामपुर मनिहारान में दिल्ली यमुनोत्री मार्ग पर उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब रेलवे फाटक के पास निर्माणाधीन पुल पर गार्टर लगा रही क्रेन का पहिया टूटने से अगला हिस्सा टेंपो पर गिर गया। हादसे में टेम्पो सवार कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। टेम्पो पूरी तरह क्षति ग्रस्त हो गया। आनन फानन में आसपास के लोगों ने यात्रियों को टेंपो से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी का इलाज किया जा रहा है। वहीं…
Deoband News : मिट्टी से भरा डंपर मकान पर पलटा, तीन बच्चे और मान घायल, निजी अस्पताल में भर्ती
सहारनपुर : कस्बा देवबंद की शेखुल हिंद कॉलोनी में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब मिट्टी से भरा एक डंपर मकान पर पलट गया। हादसे में एक महिला और उसके तीन बच्चे घायल हो गए। चीख पुकार सुन कर मौके पर पहुंचे लोगों ने बमुश्किल बाहर निकाला और निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। जहां माँ बेटों का इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि देवबंद की शेखुल हिंद कॉलोनी में डूडा द्वारा सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क निर्माण के लिए मिट्टी भराई का…
Saharanpur News : मण्डलायुक्त ने संपत्ति विवरण दर्ज न कराने वाले कार्मिकों का फरवरी माह का वेतन रोकने के दिये निर्देश
सहारनपुर : मण्डलायुक्त श्री अटल कुमार राय ने कहा है कि जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने 31 जनवरी 2025 तक अर्जित चल-अचल संपत्ति का विवरण मानव सम्पदा पोर्टल पर प्रस्तुत नहीं किया है। उनका वेतन आहरित न किया जाये। जिलों से प्राप्त प्रगति के अवलोकन से स्पष्ट हुआ है कि जिलों में अभी भी ऐसे कई अधिकारी एवं कर्मचारी हैं, जिनकी चल-अचल संपत्ति का विवरण अपलोड नहीं किया गया है। यह स्थिति संतोषजनक नहीं है तथा शासन एवं मा0 राजस्व परिषद द्वारा दिये गये निर्देशों का अनुपालन जिले में नहीं…
Ram Mandir News : रामनगरी में चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 अस्पताल में भर्ती, मेडिकल कॉलेज में 80 और बेड बढ़े
अयोध्या राम मंदिर : पिछले कुछ दिनों से अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंच रही है। बुधवार को विभिन्न कारणों से तबीयत बिगड़ने पर चार श्रद्धालुओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा 12 अन्य श्रद्धालु घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। आपको बता दें कि बुधवार दोपहर तक 14 श्रद्धालु मेडिकल कॉलेज पहुंच चुके हैं। इनमें श्रावस्ती के कैलाशपुर निवासी…
Fire In Mahakumbh : महाकुंभ में आज फिर लगी भीषण आग, चपेट में आए कई पंडाल, डोम सिटी में भी उठी लपटें
प्रयागराज : महाकुंभ मेले में शुक्रवार को सेक्टर 22 के छतनाग स्थित टेंट सिटी में आग लग गई। देखते ही देखते एक दर्जन से अधिक टेंट जलकर राख हो गए। यहां 40 टेंट बनाए गए हैं। इसी तरह मेला क्षेत्र के सेक्टर 25 स्थित डोम सिटी में भी आग लग गई। महाकुंभ के सेक्टर 22 छतनाग झूंसी में बनी टेंट सिटी में गुरुवार को आग लग गई। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। टेंट…
Mahakumbh Stampede : मौनी अमावस्या पर भगदड़ की जांच करने पहुंचे मुख्य सचिव और डीजीपी, घटनास्थल का किया दौरा
प्रयागराज : मौनी अमावस्या पर संगम नोज पर मची भगदड़ की जांच करने मुख्य सचिव मनोज कुमार और डीजीपी प्रशांत कुमार मौके पर पहुंच गए हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद हैं। मौनी अमावस्या पर संगम नोज पर मची भगदड़ की जांच करने मुख्य सचिव मनोज कुमार और डीजीपी प्रशांत कुमार मौके पर पहुंच गए हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद हैं। दोनों अधिकारी संगम तट पर पहुंचे और भगदड़ वाली जगह का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। मौनी अमावस्या…
Congress MP Arrest : रेप के आरोप में पुलिस ने कांग्रेस सांसद को किया गिरफ्तार, कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका की खारिज
सीतापुर : उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर में गुरुवार को पुलिस ने रेप के आरोपी कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को गिरफ्तार कर लिया। सदर विधानसभा क्षेत्र की एक महिला ने सीतापुर लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए सदर कोतवाली में केस दर्ज कराया था। पीड़िता के मुताबिक सांसद शादी का झांसा देकर चार साल से उसका यौन शोषण कर रहा था। उसने उसे जिला अध्यक्ष बनाने का वादा किया था। लेकिन सांसद राकेश राठौर झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब…
