सपा सांसद से एडीएम की बदसलूकी मामले ने पकड़ा तूल, सपा नेताओं ने मंडलायुक्त को दिया ज्ञापन, बड़े आंदोलन को दी चेतावनी – Saharanpur News

Kairana MP Iqra Hasan

सहारनपुर : शामली की कैराना लोकसभा सीट से सपा सांसद इक़रा हसन के साथ एडीएम द्वारा की गई अभद्रता का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जनप्रतिनिधि के साथ हुई बदसलूकी को लेकर सपा नेताओं में आक्रोश बना हुआ है। गुरुवार को सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सपा नेताओं ने मंडलायुक्त को ज्ञापन देकर एडीएम प्रशासन के खिलाफ कार्यवाई की मांग की है। जिलाध्यक्ष अब्दुल वाहिद ने कार्यवाई ना होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को जनप्रतिनिधि के साथ प्रोटोकॉल का पालन करना…

सीएम योगी के सचिव अमित सिंह का कार्यकाल बढ़ा, यूपी विधानसभा चुनाव 2027 तक बने रहेंगे

CM Yogis secretary Amit Singhs tenure extended

लखनऊ : केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सचिव अमित सिंह की प्रतिनियुक्ति अवधि बढ़ा दी है। भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इसके तहत, भारतीय रेल सेवा (आईआरएसएस) 2000 बैच के अधिकारी अमित सिंह अब 31 मार्च 2027 तक उत्तर प्रदेश सरकार में सेवा देंगे। यह अवधि उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव तक है, जिससे उनकी भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। केंद्र सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने…

डीएम मोनिका रानी के खिलाफ अफसरों का प्रदर्शन जारी, बोले – तब तक काम नहीं करेंगे जब तक उनका तबादला नहीं हो जाता

Officers' protest against DM Monica Rani continues

बहराइच : ‘अगर अफसरों के स्वाभिमान के साथ छेड़छाड़ की जाती है, तो हम ऐसी स्थिति में काम करने के लिए बाध्य नहीं हैं। कोई हमें गुलामी की हालत में काम करने के लिए मजबूर नहीं कर सकता। शनिवार को हुई बैठक में जिलाधिकारी ने हमारे साथ अभद्र व्यवहार किया। हम इसका विरोध कर रहे हैं। प्रदेश संगठन ने एक सप्ताह के भीतर डीएम के तबादले की मांग की है।’ यह बयान पंचायत राज सेवा परिषद के जिलाध्यक्ष सर्वेश पांडेय का है। वह सोमवार को विकास भवन परिसर में चल…

मुख्तार अंसारी गिरोह का शार्प शूटर शाहरुख पठान मुठभेड़ में ढेर, मेरठ एसटीएफ ने मुजफ्फरनगर में किया एनकाउंटर – Muzaffarnagar Encounter

Muzaffarnagar Encounter

मुजफ्फरनगर : मेरठ एसटीएफ ने मुख्तार अंसारी गिरोह के शार्प शूटर शाहरुख पठान को मुठभेड़ में मार गिराया है। शाहरुख मुजफ्फरनगर का रहने वाला था। यह मुठभेड़ सोमवार सुबह छपार थाना क्षेत्र के रोहाना रोड पर हुई, जिसमें मौके से एक कार, पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि शूटर शाहरुख पठान मुजफ्फरनगर में मौजूद है। इसके बाद टीम ने घेराबंदी की। खुद को घिरा देख शाहरुख ने कार से ही फायरिंग शुरू कर दी। एसटीएफ की जवाबी कार्रवाई में शाहरुख मारा…

कांवड़ मेला 2025 कल से शुरू, हरिद्वार को तीन सुरक्षा जोन में बांटा गया, 7 करोड़ लोगों के आने की उम्मीद – Kanwar Yatra 2025

Kanwar Yatra 2025

हरिद्वार : कांवड़ मेला 2025 कल, शुक्रवार 11 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। कांवड़ यात्रा के निर्विघ्न संपन्न होने की कामना के साथ श्री गंगा सभा के पदाधिकारी और प्रशासन के अधिकारी 11 जुलाई को सुबह 10 बजे हर की पौड़ी पर मां गंगा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लेंगे। इधर, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा समेत सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला प्रशासन और पुलिस ने अपनी-अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मेले की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। कांवड़ मेला क्षेत्र को सुरक्षित और व्यवस्थित…

वाहन स्वामियों को बड़ी राहत, उत्तर प्रदेश में परिवर्तित वाहनों के नए HSRP के लिए FIR दर्ज कराने की ज़रूरत नहीं – Lucknow News

CONVERTED VEHICLES BOOK MY HSRP

लखनऊ : परिवहन विभाग ने उन वाहन स्वामियों को बड़ी राहत दी है जो अपने वाहन को कमर्शियल से प्राइवेट या प्राइवेट से कमर्शियल में परिवर्तित कराते हैं। पहले उन्हें बदली हुई नंबर प्लेट के लिए FIR दर्ज करानी होती थी। उस FIR को ऑनलाइन अपलोड करना होगा। विभाग ने HSRP (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) जारी करने वाली कंपनी को निर्देश दिया है कि जब वाहन परिवर्तित होकर RTO कार्यालय में पंजीकृत हो रहा है और उसकी श्रेणी बदल रही है, तो FIR की क्या ज़रूरत है? रूपांतरण के मामले…

राज्य मंत्री ने त्रिवेणी का पौधा लगाकर किया वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ, नोडल अधिकारी रामकेवल व जिलाधिकारी ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा

Saharanpur News

सहारनपुर : लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री ब्रजेश सिंह ने कृषि विज्ञान केंद्र, राधा विहार कॉलोनी नुमाइश कैंप में एक पेड़ माँ के नाम 2.0 वृक्षारोपण महाअभियान 2025 के अंतर्गत त्रिवेणी (पीपल, बरगद, नीम) का पौधा लगाकर वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया। राज्य मंत्री, महापौर, विधायक सदर, नोडल अधिकारी, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, महानगर अध्यक्ष भाजपा, नगर आयुक्त व डीएफओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना व मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों तथा सहजन भंडार के अंतर्गत विद्यार्थियों को सहजन के पौधे वितरित किए। ब्रजेश सिंह ने जनपदवासियों से अपील करते…

उत्तराखंड की पहली भू-तापीय नीति को कैबिनेट बैठक में मंज़ूरी, इन प्रस्तावों पर भी मुहर – Uttrakhand Dhami Government

Uttrakhand Dhami Government

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक संपन्न हो गई है। कैबिनेट बैठक में सभी महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंज़ूरी दे दी गई है, जिसके तहत लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अंतर्गत राज्य के बी ग्रेड के पुलों को ए ग्रेड में अपग्रेड करने के लिए करोड़ों रुपये की परियोजना को मंज़ूरी दी गई है। इसके साथ ही राज्य की पहली भू-तापीय नीति को भी मंज़ूरी दी गई है। इतना ही नहीं, सतर्कता विभाग को और मज़बूत बनाने के लिए ढाँचे में संशोधन किया गया है। सतर्कता…

कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए मंडलायुक्त ने किया पोर्टल लॉन्च, एक क्लिक पर मिलेगी सभी सुविधाओं की जानकारी – Kanwar Yatra

Kanwar Yatra Saharanpur

सहारनपुर : सहारनपुर जिला प्रशासन ने कांवड़ यात्रा 2025 को सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से संपन्न कराने के लिए एक अनूठी पहल की है। जिला प्रशासन ने कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए एक डिजिटल पोर्टल लॉन्च किया है। मंडलायुक्त अटल कुमार राय और जिलाधिकारी मनीष बंसल ने जिले के सभी अधिकारियों की उपस्थिति में कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए वेब पेज लिंक और क्यूआर कोड का उद्घाटन किया। पोर्टल के माध्यम से गूगल मैप्स के माध्यम से शौचालय, चिकित्सा शिविर, पेट्रोल पंप, ढाबे, पुलिस स्टेशन, रूट डायवर्जन, कांवड़…

डॉ. हंसराज सैनी बने सिविल डिफेंस के डिप्टी चीफ वार्डन, सिविल डिफेंस विभाग के सभी वार्डनों में खुशी की लहर

Dr Hansraj Saini becomes Deputy Chief Warden of Civil Defence

सहारनपुर : सिविल डिफेंस विभाग सहारनपुर में करीब 6 महीने से रिक्त चल रहे डिप्टी चीफ वार्डन के पद पर जिलाधिकारी मनीष बंसल की स्वीकृति से डॉ. हंसराज सैनी को स्टाफ ऑफिसर से पदोन्नत कर डिप्टी चीफ वार्डन बना दिया गया है। डॉ. हंसराज सैनी के डिप्टी चीफ वार्डन बनने पर सिविल डिफेंस विभाग के सभी वार्डनों में खुशी की लहर है। चीफ वार्डन राजेश कुमार जैन व डिप्टी कंट्रोलर कश्मीर सिंह ने हंसराज सैनी को नियुक्ति पत्र देकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डिप्टी चीफ…