देहरादून : हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर में 27 जुलाई को हुई भगदड़ के बाद, उत्तराखंड सरकार ने मंदिरों के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं और राज्य भर के सभी धार्मिक स्थलों के लिए एक मास्टर प्लान तैयार कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को इस योजना को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार, यदि धार्मिक पर्यटन को नुकसान पहुँचाया जाता है, तो इसका राज्य की अर्थव्यवस्था पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा, इसलिए राज्य सरकार मनसा देवी मंदिर हादसे को गंभीरता…
Category: शासन/प्रशासन
शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, एक किलोमीटर से ज़्यादा दूरी पर स्थित और 50 से ज़्यादा छात्र संख्या वाले स्कूलों का विलय नहीं होगा – Lucknow News
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में कम नामांकन वाले सरकारी स्कूलों के विलय के विरोध को देखते हुए शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। एक किलोमीटर से ज़्यादा दूरी पर स्थित स्कूलों का विलय नहीं किया जाएगा। साथ ही, 50 से ज़्यादा छात्र संख्या वाले स्कूलों का भी विलय नहीं किया जाएगा। यह आदेश उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने दिया है। बता दें कि राज्य के अलग-अलग ज़िलों में शिक्षक संघ और अभिभावक राजकीय विद्यालयों के विलय के फ़ैसले का विरोध कर रहे हैं। इस…
पति-पत्नी के विवाद में एएसपी की पत्नी कर ली आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप – ASP Wife Suicide
लखनऊ : लखनऊ में सीआईडी में तैनात एक एएसपी की पत्नी ने बुधवार को आत्महत्या कर ली। उनका शव पंखे से लटका मिला। मृतका के भाई ने एएसपी पर किसी दूसरी महिला से नजदीकी का आरोप लगाया है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुँच कर जांच में जुट गए हैं। आपको बता दें कि यूपी की राजधानी लखनऊ में सीआईडी में तैनात एएसपी मुकेश प्रताप सिंह की 38 वर्षीय पत्नी नितेश सिंह ने बुधवार को आत्महत्या कर ली। वह लखनऊ पुलिस…
बुलंदशहर स्याना हिंसा मामले में भाजपा नेता समेत 38 दोषी करार, इंस्पेक्टर समेत 2 की हुई थी हत्या, पुलिस चौकी लगाईं थी आग – Bulandshahar News
बुलंदशहर : 2018 में हुई स्याना हिंसा में अदालत ने 38 आरोपियों को दोषी करार दिया है। सजा का ऐलान 1 अगस्त को होगा। महाव गाँव के जंगल में गोवंश के अवशेष मिलने के बाद बजरंग दल और स्थानीय लोगों ने हंगामा किया था। इसके बाद हिंसा भड़क उठी थी। इसमें स्याना कोतवाली प्रभारी और एक युवक की भी मौत हो गई थी। अदालत ने 7 साल बाद फैसला सुनाया। एडीजे-12 जस्टिस गोपाल की अदालत में बुधवार दोपहर 2 बजे फैसला सुनाया गया। इस मामले में पुलिस ने दंगाइयों के…
यूपी के मुख्य सचिव आईएएस मनोज कुमार सिंह कल होंगे सेवानिवृत्त, जानें अब किसे मिल सकता है यह अहम पद? Chief Secretary
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की नौकरशाही में मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर सस्पेंस चरम पर है। मौजूदा मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह का कार्यकाल 31 जुलाई को समाप्त हो रहा है। योगी सरकार ने उनके एक साल के सेवा विस्तार के लिए केंद्र सरकार को पत्र भेजा था, लेकिन अभी तक केंद्र की ओर से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला है। सेवा विस्तार की संभावना कमज़ोर होती दिख रही है, जिसके चलते नए मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर अटकलें तेज़ हो गई हैं। आपको बता दें कि 1988…
सीएम ने किया दावा, 2017 से पहले चायनीज सामानों से भरे रहते थे यूपी का बाजार, अब ओडीओपी उत्पादों ने बनाई जगह – CM Yogi Adityanath
लखनऊ : लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले त्योहारों के दौरान यूपी का बाजार चीनी सामानों से भरा रहता था। आज चीनी उत्पादों से ज़्यादा ओडीओपी (एक ज़िला एक उत्पाद) उत्पाद बिक रहे हैं। 2017 से पहले भी प्रदेश में ओडीओपी बड़े पैमाने पर था, लेकिन उस समय की सरकारें इसे समझ नहीं पाईं क्योंकि उनके लिए भाई-भतीजावाद सर्वोपरि था। वे लोग लगातार प्रदेश के एमएसएमई उद्योगों को बंद…
अफसरों की शिकायतों के बाद सीएम योगी ने सांसदों और विधायकों से की मुलाकात, परियोजनाओं पर मांगे सुझाव – CM Yogi Adityanath
लखनऊ : अधिकारियों और नेताओं के बीच तालमेल की कमी के चलते सीएम योगी ने रविवार को विकास परियोजनाओं के उद्घाटन से पहले एक बैठक की। इसमें झांसी, कानपुर और चित्रकूट मंडल के अफसरों और सांसदों, विधायकों ने हिस्सा लिया। परियोजनाओं को नया स्वरूप देने से पहले जनप्रतिनिधियों के साथ इस मंडलवार संवाद का विचार पिछली बैठकों से लिया गया था। आधिकारिक तौर पर घोषणा की गई कि भविष्य में भी इसी तरह की बैठकें आयोजित की जाएँगी। यह बैठक अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव और 2027 में होने…
आगरा में धर्मांतरण गिरोह की मुखिया आयशा समेत 4 की पुलिस रिमांड बढ़ी, 6 को जेल भेजा गया – Agra News
आगरा : सगी बहनों के धर्मांतरण मामले में गिरफ्तार 10 आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार दोपहर कोर्ट में पेश किया। उनकी 10 दिन की रिमांड खत्म हो गई। सुनवाई के दौरान सभी आरोपी अपना चेहरा छिपाते नजर आए। सीजेएम ने 6 आरोपियों को जेल भेज दिया। पुलिस ने गिरोह की मुखिया आयशा समेत 4 आरोपियों की कस्टडी रिमांड बढ़ाने की अर्जी दी। इस पर कोर्ट ने उनकी रिमांड 4 दिन बढ़ाने की मंजूरी दे दी। अब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की टीमें धर्मांतरण गिरोह के मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान, गिरोह की…
साइबर ठगों ने खोला राज, रोज़ाना एक करोड़ ठगने का दिया था टारगेट, मोबाइल और लैपटॉप भी तोड़े – UP News
लखनऊ : लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली स्थित साइबर क्राइम थाने ने पिछले हफ़्ते दो बड़े गिरोहों का पर्दाफ़ाश किया जो अन्ना रेड्डी, फेयर प्ले, 99 एक्सचेंज और लोटस बेटिंग ऐप के ज़रिए ठगी करते थे। पुलिस ने राजधानी लखनऊ के गुडंबा और अर्जुनगंज थाना क्षेत्रों से इन गिरोहों के लगभग 50 गुर्गों को गिरफ्तार किया। ये लोग फ़र्ज़ी खातों के ज़रिए सट्टे और निवेश के नाम पर लोगों से ठगी करते थे। पुलिस ने गिरफ़्तार आरोपियों के पास से करोड़ों रुपये, लग्ज़री कारें, कई बैंक खाते और एटीएम बरामद किए…
हापुड़ में कुख्यात अपराधी डब्लू यादव ढेर, बिहार पुलिस ने घोषित किया था 50,000 रुपये का इनाम – Hapur Encounter
हापुड़ : रविवार रात पुलिस फोर्स और कुख्यात बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 50 हजार का कुख्यात इनामी बदमाश ढेर हो गया। सिंभावली पुलिस, नोएडा एसटीएफ और बिहार एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 50 हज़ार के इनामी अपराधी डब्लू यादव उर्फ सूरज यादव को मुठभेड़ में मार गिराया गया। पुलिस ने अपराधी के पास से एक बाइक, कार्बाइन और पिस्टल बरामद की है। अपराधी पर दो दर्जन से ज़्यादा संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। कई ज़िलों की पुलिस उसकी…
