ड्रोन की अफवाह से ग्रामीण दहशत में, पुलिस को पेड़ पर बैटरी से चलने वाला छोटा बल्ब मिला – Sultanpur Dron News

Sultanpur Dron News

सुल्तानपुर : सुल्तानपुर के भदैया क्षेत्र के जादीपुर गाँव में शुक्रवार रात करीब 9 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने एक महुआ के पेड़ पर रोशनी चमकती देखी। ग्रामीणों में यह अफवाह फैल गई कि कोई असामाजिक तत्व ड्रोन उड़ा रहा है। ड्रोन देखकर पूरे गाँव में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीण न केवल लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुँचे, बल्कि अपने-अपने मोहल्लों में पहरा भी देना शुरू कर दिया। ग्रामीणों में दहशत इस कदर फैल गई कि पुलिस बुलानी पड़ी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची…

सहारनपुर के आशुतोष शर्मा क्षेत्रीय अध्यक्ष और योगेंद्र कुमार क्षेत्रीय महामंत्री बने, चुनाव अधिकारी ने दिलाई शपथ – Saharanpur News

Saharanpur News

लखनऊ : राजधानी लखनऊ के रवींद्रालय सभागार में आयोजित दो दिवसीय अधिवेशन में उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के प्रांतीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों का चुनाव हुआ, जिसमें पद्मनाभ त्रिवेदी तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष, जे.पी. पांडे चौथी बार महामंत्री और सहारनपुर के आशुतोष शर्मा पहली बार क्षेत्रीय अध्यक्ष चुने गए। चुनाव अधिकारी ने निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। 41वें प्रांतीय द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों में प्रांतीय अध्यक्ष पद्मनाभ त्रिवेदी, प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल प्रसाद, प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमंत गूजर, प्रांतीय महामंत्री जे.पी. पांडे, प्रांतीय उपाध्यक्ष…

दरोगा ने शिकायतकर्ता को लॉकअप में किया बंद, शिकायतकर्ता को पड़ा दिल का दौरा, पुलिस महकमे में हड़कंप – Saharanpur News

The inspector locked the complainant in the lockup, Complainant suffered a heart attack

सहारनपुर : सहारनपुर में बेटी के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों की शिकायत करने आए एक पिता को थाने में उस समय दिल का दौरा पड़ गया जब दरोगा और चौकी इंचार्ज ने उसकी बात सुनने के बजाय उसे धमकाया। आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने पिता-पुत्र को लॉकअप में बंद कर दिया। जिसके बाद पीड़ित पिता को दिल का दौरा पड़ गया। जिसके बाद थाने में मौजूद पुलिसकर्मी बेबस हो गए। हैरानी की बात यह है कि पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल ले जाने के बजाय लॉकअप से बाहर…

बांके बिहारी कॉरिडोर के लिए 510 करोड़ रुपये दान देने का हलफनामा देने वाले प्रखर गर्ग पत्नी समेत गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला?

Prakhar Garg Arrested With Wife

आगरा : बांके बिहारी कॉरिडोर के लिए 510 करोड़ रुपये दान देने का हलफनामा देकर सुर्खियों में आए बिल्डर प्रखर गर्ग को उनकी पत्नी राखी गर्ग समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। 1.54 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में कोर्ट ने आरोपी दंपत्ति के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। पुलिस ने बुधवार को दोनों को जयपुर से गिरफ्तार किया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी दंपत्ति के खिलाफ हरीपर्वत और कमला नगर थाने में धोखाधड़ी के…

संभल हिंसा की जाँच कर रहे न्यायिक आयोग ने सीएम को सौंपी रिपोर्ट, हिंदू आबादी 45% से घटकर 15%, मुस्लिम आबादी बढ़ी – Sambhal Violence

Sambhal Violence

लखनऊ : संभल हिंसा की न्यायिक जाँच आयोग ने सीएम योगी को 450 पन्नों की रिपोर्ट सौंपी है। इसमें लिखा है कि हिंदू आबादी पहले से कम है। इसमें यह भी बताया गया है कि आज़ादी के बाद से संभल में कितने दंगे हुए हैं। आयोग का गठन 24 नवंबर को हुए दंगों के बाद साल 2024 में मस्जिद में किए गए सर्वेक्षण की जाँच के लिए किया गया था। रिपोर्ट को फिलहाल गोपनीय रखा गया है। हालाँकि, इसके बावजूद इसके कुछ हिस्से लीक हो गए हैं। सूत्रों का कहना…

हथिनीकुंड बैराज पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक, अब भारी वाहन इस पुल से नहीं गुजर पाएँगे – Hathnikund Barrage

Saharanpur Hathnikund Barrage

सहारनपुर : हथिनीकुंड बैराज की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अब भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। सिंचाई विभाग ने उत्तर प्रदेश से हरियाणा, पंजाब और हिमाचल जाने वाले रास्ते पर दोनों तरफ लगभग 10 फीट की ऊँचाई पर लोहे के एंगल लगा दिए हैं। इससे अब भारी वाहन इस पुल से नहीं गुजर पाएँगे। हरियाणा सिंचाई विभाग के एसडीओ नवीन गंगा ने बताया कि बड़े ट्रेलर, डंपर और भारी कैंटर को रोकने के लिए यह व्यवस्था की गई है। हालाँकि, स्कूल…

सहारनपुर में प्राधिकरण प्रशासन और भूमाफियाओं ने गठजोड़ बनाकर 10 करोड़ रुपये की सरकारी संपत्ति पर कर लिया कब्जा – Saharanpur News

Saharanpur Development Authority

सहारनपुर : सहारनपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से राज्य सरकार में निहित अर्बन सीलिंग की लगभग 10 करोड़ रुपये की संपत्ति पर निर्माण कार्य करा दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी सहारनपुर ने उपाध्यक्ष सहारनपुर विकास प्राधिकरण को एक सप्ताह के भीतर पूरे मामले की जांच कर दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों और भूमाफियाओं के खिलाफ 6 सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार ने वर्ष 1993 में तहसील सदर के खाल खां आलमपुरा क्षेत्र में खसरा…

बच्चे का शव गोद में लेकर कलेक्ट्रेट पहुँची महिला, महिला सिपाही पर धक्का देने लगाया आरोप, बोली – सिपाही के धक्का देने से हुई मौत – Shahjahanpur News

Shahjahanpur News

शाहजहांपुर : लखीमपुर खीरी में एक नवजात का शव बैग में लेकर डीएम कार्यालय पहुँचने के मामले के बाद, मंगलवार को शाहजहांपुर में भी एक महिला बच्चे का शव गोद में लेकर कलेक्ट्रेट पहुँची। उसने आरोप लगाया कि एक महिला पुलिसकर्मी के धक्का देने से उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। प्रशासनिक अधिकारी ने महिला को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। आपको बता दें कि थाना कांट इलाके के गाँव अकर्रा रसूलपुर निवासी गुड्डी की पत्नी रवीना मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बच्चे का शव गोद…

‘बस चार-पाँच मंत्रियों को गिरफ़्तार कर लो…’, ओवैसी ने मंत्रियों को हटाने वाले विधेयक पर उठाए सवाल – Asaduddin Owaisi

Asaduddin Owaisi

नई दिल्ली : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को हटाने के लिए हाल ही में पेश किए गए विधेयक पर सवाल उठाया और पूछा कि क्या राष्ट्रपति सचमुच प्रधानमंत्री को इस्तीफ़ा देने के लिए मजबूर कर सकते हैं। हैदराबाद के सांसद ने कहा कि संविधान में कहा गया है कि राष्ट्रपति मंत्रिपरिषद की सलाह और सहायता से कार्य करेंगे। उन्होंने तर्क दिया कि प्रस्तावित कानून राष्ट्रपति को प्रधानमंत्री को हटाने का अधिकार देता है, जो मौजूदा कानून के विपरीत है।…

गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे पर कई जगहों पर भूस्खलन और धंसाव, चट्टानें गिरने से बढ़ीं मुश्किलें – Uttarkashi Landslide

Uttarkashi Landslide

उत्तरकाशी : ज़िले में लगातार बारिश जारी है। भारी बारिश के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे कई जगहों पर भूस्खलन और धंसाव के कारण बंद हो गए हैं। आम लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, गंगोत्री हाईवे पर नालूपानी के पास पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है, जिससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण बीआरओ को हाईवे खोलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे के दोनों…