युवती को दिखाए बड़े-बड़े सपने, ऑफिस-फार्म हाउस बुलाकर किया दुष्कर्म, पीड़िता की शिकायत पर हरियाणवी अभिनेता गिरफ्तार – Actor Uttar Kumar

Actor Uttar Kumar

गाजियाबाद : ट्रांसहिंद पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में हरियाणवी फिल्म निर्माता-निर्देशक और अभिनेता उत्तर कुमार को अमरोहा स्थित उनके फार्म हाउस से हिरासत में लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई 14 सितंबर की देर रात की। अमरोहा से गाजियाबाद लाते समय तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को डॉक्टरों की निगरानी में उनके स्वास्थ्य की जांच की गई। जांच में हालत सामान्य आई है। पुलिस जल्द ही उन्हें अदालत में पेश करेगी। पुलिस के अनुसार, गौतमबुद्ध नगर निवासी एक युवती ने…

सर्वोच्च न्यायालय ने वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 को निलंबित करने से इनकार किया, लेकिन प्रमुख प्रावधानों पर रोक लगाई – SC News

'Supreme' hearing on Wakf law

नई दिल्ली : सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 को निलंबित करने से इनकार कर दिया, लेकिन कानून के प्रमुख प्रावधानों पर रोक लगाने का फैसला किया। भारत के मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई और न्यायमूर्ति ए जी मसीह की अध्यक्षता वाली पीठ ने यह आदेश सुनाया। मुख्य न्यायाधीश ने फैसला सुनाते हुए कहा कि पीठ ने पाया है कि कानून के सभी प्रावधानों पर रोक लगाने का कोई मामला नहीं बनता। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय वक्फ कानून पर रोक लगाने को तैयार नहीं…

ऐतिहासिक मेला गुघाल में झूला टूटा, कई लोग घायल, मेला ठेकेदार की लापरवाही से हुआ हादसा – Mela Ghugal Saharanpur

Mela Ghugal Saharanpur

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में चल रहे ऐतिहासिक मेला गुघाल में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब झूला अचानक टूटकर नीचे गिर गया। मेले में लगा एक झूला अचानक टूटकर नीचे गिर गया। हादसे में कई लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में झूले के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। गनीमत रही कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं और किसी की हालत गंभीर नहीं है। बता दें कि मेला गुघाल सहारनपुर जिले में नगर…

उलेमा ने महिलाओं के जिम जाने पर जताई आपत्ति, कहा- पुरुषों और महिलाओं का एक साथ जिम जाना इस्लामी शरीयत के खिलाफ – Deoband News

Waqf Property Act

देवबंद : इन दिनों पुरुषों और महिलाओं के बीच जिम जाने की होड़ मची हुई है। खुद को फिट रखने के लिए महिलाएं और लड़कियां भी पुरुषों के साथ जिम में कसरत कर रही हैं। उलेमाओं ने मुस्लिम महिलाओं और लड़कियों के पुरुषों के साथ जिम जाने पर न केवल आपत्ति जताई है, बल्कि इसे इस्लाम के खिलाफ भी बताया है। जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और विद्वान मौलाना कारी इसहाक गोरा ने पुरुषों और महिलाओं के एक साथ जिम जाने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि यह तरीका…

स्मार्ट सिटी में अजब कारनामा, जिस कंपनी को ब्लैक लिस्ट किया गया था, 20 दिन में ही बहाल, एक बार फिर बड़ी लापरवाही आई सामने

Smart City Saharanpur

सहारनपुर : सीएम ग्रिड योजना के तहत स्मार्ट रोड का निर्माण कर रही कंपनी की लापरवाही फिर पकड़ी गई है। नगर आयुक्त ने कंपनी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। यह वही कंपनी है, जिसे पिछले महीने निर्माण कार्य में लापरवाही के चलते ब्लैक लिस्ट किया गया था और उसकी सिक्योरिटी राशि जब्त कर ली गई थी। सरकार में पहुंच के चलते कंपनी को महज 20 दिन में बहाल तो कर दिया गया, लेकिन कंपनी की कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। बता दें कि नगर…

अवैध खनन के लिए पुलिस कर रही है वसूली, खनन माफिया से मिलीभगत का वीडियो आया सामने – Saharanpur News

Illegal mining in Saharanpur

सहारनपुर : एक ओर जहाँ ज़िलाधिकारी मनीष बंसल अवैध खनन रोकने का दावा कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर भ्रष्ट पुलिस अधिकारी न सिर्फ़ ज़िलाधिकारी के दावों की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं, बल्कि खनन माफिया से सांठगांठ करके अवैध खनन में खुलेआम मदद भी कर रहे हैं। इसके लिए पुलिसकर्मी बाक़ायदा सुविधा शुल्क वसूल रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस विभाग के आला अधिकारियों ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए जाँच के आदेश दिए हैं। वीडियो 5 मिनट 41 सेकंड का है। इसमें सफ़ेद…

एसपी कार्यालय के बाहर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर लगाई आग

Youth attempted self-immolation outside SP office

लखनऊ : एसपी कार्यालय के बाहर एक युवक ने खुद को आग लगा ली। घटना से हड़कंप मच गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। योगेंद्र का मोहल्ले में रहने वाले तीन भाइयों से 6 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था और कार्रवाई न होने से दुखी होकर उसने आत्मदाह का कदम उठाया। बता दें कि अलीगढ़ के कोतवाली नगर भुजपुरा निवासी योगेंद्र गोस्वामी (48) ने बुधवार दोपहर गौतमपल्ली स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय के सामने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ…

राहुल गांधी ने बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, कहा- महाराष्ट्र-हरियाणा चुनाव में धांधली के पुख्ता सबूत मिले

Rahul Gandhi

रायबरेली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुँचे तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। वहीं, राज्य सरकार के उद्यान राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हरचंदपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास पोस्टर बैनर लेकर राहुल गांधी वापस जाओ के नारे लगाए। इससे राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली की हरचंदपुर विधानसभा सीट पर बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पहले हमें लगा था कि चुनाव परिणामों में कुछ गड़बड़ है, लेकिन…

‘पेड़ों की अवैध कटाई’ सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर भारत में भूस्खलन और बाढ़ का संज्ञान लिया, केंद्र सरकार से जवाब मांगा – SC On Flood2025

SC On Flood2025

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों में अभूतपूर्व भूस्खलन और बाढ़ का संज्ञान लिया और केंद्र, एनडीएमए व अन्य से जवाब मांगा। उत्तर भारत के कई राज्य भयावह बाढ़ की स्थिति का सामना कर रहे हैं, और पंजाब लगभग चार दशकों में अपनी सबसे भीषण बाढ़ का सामना कर रहा है। यह मामला भारत के मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई की अध्यक्षता वाली और न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन की पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए आया। पीठ ने कहा कि मीडिया रिपोर्टों…

अब भाजपा विधायक ने राहुल गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, राहुल गांधी को मंदबुद्धि बच्चा बताया – Rahul Gandhi News

Rahul Gandhi

बरेली : बरेली के नवाबगंज से भाजपा विधायक डॉ. एमपी आर्य ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की टोपी पहने एक तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट की। इस पर जब प्रतिक्रियाएँ आने लगीं, तो उन्होंने एक और पोस्ट कर राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। डॉ. एमपी आर्य ने दो दिन पहले अपने फेसबुक वॉल पर राहुल गांधी की टोपी पहने एक तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने लिखा था, “मैं भारत देश तुम्हें कैसे सौंप दूँ… हमने तुम्हारी रैलियों में पाकिस्तान का झंडा देखा है।” जब इस पर…