Haryana 2024 Result : हार गए नायब सैनी के 9 मंत्री, पूर्व सीएम भजनलाल के बेटे ने स्पीकर को हराया, स्वास्थ्य मंत्री को मिला तीसरा स्थान 

Haryana Counting

हरियाणा चुनाव परिणाम : हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सैनी की सरकार में मंत्री रहे 9 नेता चुनाव हार गए। सिर्फ 2 मंत्री ही चुनाव जीत पाए। जीतने वाले मंत्रियों में पानीपत ग्रामीण सीट से महिपाल ढांडा और बल्लभगढ़ सीट से मूलचंद शर्मा शामिल हैं। पंचकूला में स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बड़े बेटे कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रमोहन बिश्नोई ने हराया। नूंह में मंत्री संजय सिंह हार गए। यहां कांग्रेस प्रत्याशी आफताब अहमद जीते। जगाधरी में मंत्री कंवरपाल गुर्जर हार गए। यहां कांग्रेस के…

Haryana Result 2024 : अबकी बार, सैनी असरदार, नायब सैनी को सीएम बनाने का फार्मूला हुआ साकार, बन गई नायाब सरकार 

Haryana Counting

हरियाणा चुनाव परिणाम : हरियाणा विधानसभा चुनाव में नायब सैनी के नेतृत्व वाली भाजपा हैट्रिक लगाने के नजदीक पहुंच गई है। यह अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड बनने जा रहा है। क्योंकि हरियाणा में कभी भी कोई पार्टी लगातार तीसरी बार बहुमत से चुनाव नहीं जीत पाई है। ख़ास बात ये है कि हरियाणा के इतिहास में यह बीजेपी का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन माना जा रहा है। महज कुछ महीनों के लिए सीएम बनाये गए नायब सैनी ने चुनावी हैट्रिक लगाकर इतिहास रच दिया है। हालांकि यह चुनाव सीएम…

Haryana Result 2024 : जुलाना के मैदान में पहलवान विनेश फोगाट ने भाजपा के योगेश बैरागी को दी पटखनी, 5761 वोटों से जीती 

Haryana Result 2024

हरियाणा चुनाव परिणाम 2024 : कुश्ती के बाद राजनीति के मैदान में विनेश फोगट ने भाजपा के योगेश बैरागी को हराया। उन्होंने अपना पहला चुनाव 5761 वोटों से जीता है। कांग्रेस ने उन्हें जुलाना विधानसभा सीट से मैदान में उतारा था। जींद जिले के अंतर्गत 5 विधानसभा सीटें हैं। सभी सीटों पर करीब 66.02 फीसदी मतदान हुआ। जुलाना शहर भी इसी विधानसभा में आता है। विनेश के चुनावी मैदान में होने से सबकी नजरें इस सीट पर थीं। जुलाना विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगट और भाजपा के योगेश…

Haryana Election Result : हरियाणा में क्यों हारी कांग्रेस, एक्जिट पोल हुए फेल, नायब सैनी ने बनाई रेल 

Haryana Election Result

हरियाणा मतगणना : हरियाणा विधानसभा चुनाव के रुझानों में कांग्रेस की हार हुई है। मतदान के बाद एग्जिट पोल से उत्साहित कांग्रेस को मतगणना के दिन बड़ा झटका लगा। पार्टी को उम्मीद थी कि इस बार सत्ता परिवर्तन होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। चुनाव विश्लेषक भी इस बात से हैरान हैं कि ऐसा क्यों हुआ। कांग्रेस की हार में ये कारक प्रमुख रहे। हरियाणा में बनने जा रही सैनी सरकार, नायब सैनी का जलवा बरकरार प्रचार में पिछड़ी कांग्रेस  हरियाणा में कांग्रेस प्रचार में काफी पीछे रही। भाजपा जहां चुनाव…

Haryana Counting : हरियाणा में बनने जा रही सैनी सरकार, नायब सैनी का जलवा बरकरार

Haryana Counting

हरियाणा चुनाव परिणाम : हरियाणा के रुझानों में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। ऐसा करने वाली भाजपा हरियाणा राज्य की पहली पार्टी बनने जायेगी। भारतीय जनता पार्टी कुल 90 सीटों में से करीब 30 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। हालांकि 25 सीटें पहले ही जीत चुकी है। सीएम नायब सैनी ने लाडवा सीट पर बाजी मार ली है वहीं कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी जीत दर्ज कर ली है। जबकि इनेलो महासचिव अभय चौटाला को हार का सामना करना पड़ रहा है उधर पूर्व…

Haryana Election : कल आएंगे हरियाणा चुनाव के नतीजे, कांटे की टक्कर वाली 30 सीटों पर आएंगे चौकाने वाले नतीजे, प्रत्याशियों बढ़ने लगी धड़कने 

Haryana Counting

हरियाणा चुनाव : हरियाणा की 90 सीटों पर मतदान समाप्त होने के बाद राज्य में नई सरकार के गठन के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है। ज्यादातर एग्जिट पोल में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है। दस साल बाद हरियाणा की सत्ता में वापसी के इस संकेत के बाद जहां कांग्रेस उत्साहित है, वहीं मुख्यमंत्री पद के लिए खींचतान भी शुरू हो गई है। दूसरी ओर, एग्जिट पोल को निराधार बताते हुए भाजपा खुद को तीसरी बार सत्ता की दौड़ में मजबूती से शामिल बता…

Haryana/J&K Election : एग्जिट पोल कितने सटीक हैं? हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के पिछले नतीजों के अनुमान कितने करीब हैं?

Haryana/J&K Election

हरियाणा वि.स. मतदान : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान हो रहा है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर में मतदान हो चुका है। हरियाणा में मतदान खत्म होते ही सबकी नजर दोनों राज्यों के एग्जिट पोल पर होगी। नतीजे 8 अक्टूबर (मंगलवार) को आने हैं। इससे पहले शनिवार शाम को अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल जारी किए जाएंगे। इन पोल के जरिए यह बताने की कोशिश की जाएगी कि कौन सी पार्टी किस राज्य में सरकार बना सकती है या कितनी सीटें जीत सकती है। एग्जिट पोल के नतीजों की…

Haryana Election : हरियाणा चुनाव से पहले राम रहीम को मिल सकती है पैरोल, चुनाव पर पडेगा असर !

Haryana Election

नई दिल्ली : कांग्रेस की हरियाणा इकाई ने बलात्कार के दोषी और डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह, जो 20 साल की जेल की सजा काट रहे हैं, को राज्य में विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले पैरोल दिए जाने की अफवाहों को लाल झंडी दिखा दी है। पिछले दो वर्षों में यह 10वीं बार है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को “पैरोल दिए जाने की ब्रेकिंग न्यूज” के बारे में लिखा है, और शीर्ष चुनाव निकाय से आग्रह किया है कि इस समय जेल…

Haryana Election : हरियाणा में भाजपा का जातिवादी पैंतरा, जाट लैंड में कैसे खिलेगा कमल ?

Haryana Election

हरियाणा चुनाव : आज़ देश में जातिवाद और धर्मवाद का भेदभाव जिस प्रकार से फैला है इसके चलते आज एक नफरत की दीवार सी खड़ी हुई है, उसके पीछे सबसे ज्यादा हाथ सियासत का ही है। कुछ जाति विशेष के लोगों की वजह से भी जातिवाद और धर्मवाद की दीवार आज हर शहर और हर गांव में भी पहुंच चुकी है। ये एक प्रकार से मानव समाज में फूट है, जिसका फायदा कुछ राजनीतिक लोग ही उठाते आए हैं और आज भी उठा रहे हैँ। पिछले करीब एक दशक से…

Haryana Election : हरियाणा के सीएम पद पर अनिल विज की नजर, बोले – ‘मैं सबसे वरिष्ठ हूं, कभी कुछ नहीं पूछा’

Haryana Election

हरियाणा चुनाव : हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार जोर शोर से चल रहा है। जहां कांग्रेस ने भपेंद्र सिंह हुडडा को सीएम पद का दावेदार घोषित किया है वहीं भाजपा ओबीसी चेहरे नायब सैनी को सीएम पद के लिए पेश किया हुआ है। बावजूद इसके भाजपा से हरियाणा सीएम पद के लिए कई चेहरे दावेदारी आकर रहे हैं। उनमें से एक पूर्व मंत्री एवं 6 बार के विधायक अनिल विज भी एक हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अनिल विज ने रविवार को घोषणा कर दी…