Moradabad Double Murder : ऑटो खरीदने के लिए पैसे नहीं दिए तो कर दी बुआ और दादी की हत्या, खुद थाने जाकर बोला- मुझे कर लो गिरफ्तार

Moradabad Double Murder

मुरादाबाद : मुरादाबाद के सिविल लाइंस में आजाद नगर की रेलवे हरथला कॉलोनी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे ऑटो खरीदने के लिए पैसे न देने से नाराज एक युवक ने 90 वर्षीय अपनी दादी और बुआ की हथौड़े से सिर कुचलकर हत्या कर दी। हैरत की बात तो ये है कि हत्या के बाद हत्यारा पोता परिजनों के साथ सिविल लाइंस थाने पहुंचा और खुद को सरेंडर कर दिया। थाने पहुँच कर आरोपी बोला मुझे गिरफ्तार कर लो मैंने अपनी दादी…

Saharanpur News : बाइक की टक्कर लगने पर चल गई गोलियां, एक युवक की मौत, 8 घायल

Saharanpur News

सहारनपुर : सहारनपुर के थाना गंगोह इलाके के गांव दौलतपुर में उस वक्त खुनी संघर्ष हो गया जब पड़ोस में रहने वाले एक युवक से बाइक टकरा गई।  बाइक टकराने से दो पक्षों में न सिर्फ मारपीट हो गई बल्कि मामूली कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चले और गोलियां चल गई। खुनी संघर्ष में गोली लगने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के…

Action Against Haji Iqbal : पूर्व बसपा एमएलसी हाजी इकबाल पर ईडी ने कसा शिकंजा, 10 अरब की 3 चीनी मिलें जब्त

Saharanpur News

सहारनपुर : चीनी मिल घोटाले में आरोपी सहारनपुर के पूर्व बसपा एमएलसी हाजी इकबाल के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की लखनऊ जोन की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की टीम ने हाजी इकबाल और उनके रिश्तेदारों की तीन चीनी मिलें जब्त की हैं। ये चीनी मिलें यूपी के बैतालपुर, भटनी और शाहगंज में हैं। ईडी के मुताबिक तीनों मिलों की कीमत करीब 10 अरब रुपये है। ईडी के अधिकारियों ने गुरुवार देर रात तक मामले की जांच की। जब्त की गई चीनी मिलें मेसर्स मेलो इंफ्राटेक प्राइवेट…

Earthquake : भूकंप से दहली 6 देशों की धरती, भारत से ताजिकिस्तान, नेपाल से पाकिस्तान तक महसूस किये गए भूकंप के झटके

Earthquake

नई दिल्ली : पिछले 24 घंटे में असम से लेकर पाकिस्तान तक करीब 6 बार भूकंप के झटकों से धरती हिल गई। शुक्रवार रात नेपाल में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। इसके झटके बिहार और असम तक महसूस किए गए। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 2:36 बजे आया। पाकिस्तान में सुबह 5:14 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार नेपाल में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.5 रही। इसका केंद्र राजधानी काठमांडू से करीब…

Sambhal Masjid : संभल की शाही मस्जिद में होगी रंगाई-पुताई, इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर तीन सदस्यीय कमेटी गठित

Sambhal Masjid

हाईकोर्ट : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जनपद संभल की जामा मस्जिद को लेकर बड़ा आदेश दिया है। जिससे विरोध कर रहे हिंदू संगठनों को बड़ा झटका लगा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई की इजाजत दे दी है। हालांकि अदालत ने अपने फैसले में कुछ शर्तें भी रखी हैं। साथ ही मुस्लिम पक्ष को इन शर्तों पर अमल करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट के आदेश के मुताबिक, संभल की शाही जामा मस्जिद में तीन सदस्यीय कमेटी की निगरानी में रंगाई-पुताई की जायेगी। कोर्ट ने कहा है कि एएसआई…

Earthquake : सुबह सवेरे रांची में हिली धरती, भूकंप के झटकों से दहला झारखंड-बंगाल

Earthquake In Ranchi

रांची : राजधानी रांची में भूकंप के झटके महसूस किए गए। घटना सुबह 6 बजे हुई। भूकंप का केंद्र बंगाल की खाड़ी बताया जा रहा है। हालांकि, इसकी तीव्रता का पता नहीं चल सका है। वहीं, इस भूकंप से जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। आपको बता दें कि सुबह बंगाल और ओडिशा में भूकंप के झटके देखे गए। इसकी तीव्रता 5.5 बताई जा रही है। इससे पहले दिल्ली में रात में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इससे पहले 2 नवंबर को भी रांची में भूकंप…

Mamta Banerjee : विधानसभा में सीएम ममता बनर्जी का विवादित बयान, बोली-  महाकुंभ अब ‘मृत्यु कुंभ’ बन गया है

Mamta Banerjee

ममता बनर्जी : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए बंगाल विधानसभा में कहा कि महाकुंभ अब ‘मृत्यु कुंभ’ में बदल गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि महाकुंभ में वीवीआईपी को विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं, जबकि आम लोगों को वहां भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने महाकुंभ में मची भगदड़ पर भी भाजपा सरकार को घेरा और कहा कि वहां भीड़ नियंत्रण के…

Agra Online Fraud : एक ‘हैल्लो’ मिनटों में लोगों को बना देता है दिवालिया, पुलिस ने नए तरिके से ठगी करने वाले दो शातिर ठगों को किया गिरफ्तार

Agra Online Fraud

आगरा : आगरा की साइबर थाना पुलिस ने डिजिटल तरीके से गिरफ्तार कर 2.80 लाख रुपये की ठगी के मामले में दो शातिर लोगों को गिरफ्तार किया है। इन शातिर लोगों ने फर्जी बांद्रा पुलिस अधिकारी बनकर एक महिला को मनी लॉन्ड्रिंग और ड्रग तस्करी के मामले में फंसाने के नाम पर डिजिटल तरीके से गिरफ्तार किया। जिसके बाद आरोपियों ने 2.80 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया। साइबर थाना पुलिस ने आरिफ खान और दिव्यांश गहलोत को गिरफ्तार किया है। दोनों को राजस्थान के कोटा से पकड़ा गया।…

Arvind Kejriwal : चुनाव के बाद  बढ़ने लगी अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें, CVC के आदेश पर ‘शीश महल’ की जांच

Arvind Kejriwal

दिल्ली : दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के सत्ता से बाहर होने के साथ ही दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) ने अरविंद केजरीवाल के 6 फ्लैगस्टाफ रोड स्थित सरकारी आवास के जीर्णोद्धार पर हुए खर्च की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। CVC ने केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) से 40,000 वर्ग गज (8 एकड़) में बने आलीशान बंगले (शीश महल) के निर्माण में भवन नियमों के उल्लंघन के आरोपों की विस्तृत जांच करने को कहा है। सीवीसी…

Vigilance Raid : रिटायर्ड दरोगा के यहां विजिलेंस का छापा, 11.5 करोड़ का स्कूल, 3 करोड़ के दो मकान, 10 बैंक खाते सीज

Vigilance Raid

मेरठ : आय से अधिक संपत्ति मामले में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की तीन टीमों ने बुधवार को रिटायर्ड दरोगा महेंद्र सिंह सैनी के आवास और स्कूल समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की। विजिलेंस टीम ने रिटायर्ड दरोगा के जागृति विहार स्थित न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल, कीर्ति पैलेस स्थित ए-63, ए-03 आवासों की जांच की है। टीम ने दरोगा से पूछताछ भी की है। विजिलेंस की जांच में दरोगा के पास 11.5 करोड़ का स्कूल, 3 करोड़ के दो मकान और 10 बैंक खाते मिले हैं। विजिलेंस एसपी इंदु सिद्धार्थ…