बरेली : बरेली जिले में प्रेम प्रसंग का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। 40 वर्षीय महिला दो बच्चो को छोड़कर अपने 18 साल छोटे प्रेमी के साथ भाग गई थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला है। रविवार को महिला को थाने लाया गया जहां महिला से पूछताछ की गई तो महिला की बात सुनकर मौके पर मौजूद पुलिस और परिजन हैरान रह गए। दो बच्चों की माँ अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद्द पर अड़ी रही। अब पुलिस उप जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष महिला का बयान दर्ज कराएगी।
आपको बता दें कि बरेली जिले के शेरगढ़ थाना इलाके के एक गांव निवासी महिला जुलाई माह में दो बच्चों को छोड़ कर कहीं चली गई थी। इसके बाद उसके पति ने 26 जुलाई को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस ने 40 वर्षीय महिला को उसके 22 वर्षीय प्रेमी के साथ हरियाणा के पानीपत से पकड़ लिया। उसका 22 वर्षीय प्रेमी गोविंद बदायूं के दातागंज क्षेत्र का रहने वाला है। Bareilly News
गोविंद ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसकी महिला से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। वह महिला की रील देखता था। उसे रील पसंद आने लगीं। दोनों के बीच मैसेज के जरिए बातचीत शुरू हुई। दोनों ने एक-दूसरे के फोन नंबर ले लिए। बातचीत का दौर इतना बढ़ गया कि दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद महिला अपनी बेटी और बेटे को घर पर छोड़कर चली गई। पति के साथ जाने से किया इनकार दोनों हरियाणा के पानीपत में रहने लगे। Bareilly News
महिला का प्रेमी गोविंद वहां प्राइवेट नौकरी करता है। उधर, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस महिला की तलाश कर रही थी। उसकी लोकेशन पानीपत में मिलने पर पुलिस टीम वहां गई और दोनों को पकड़कर बरेली ले आई। थाने में महिला ने पति के साथ जाने से इनकार कर दिया। शेरगढ़ थाना प्रभारी आशुतोष द्विवेदी ने महिला से पूछताछ की तो महिला पति की मौजूदगी के बावजूद प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। वहीं, पति भी महिला से घर जाने की मिन्नतें करता रहा। इस बीच महिला के दोनों बच्चे अपनी मां और पिता को देखकर रोते रहे, लेकिन महिला अपनी जिद पर अड़ी रही। Bareilly News
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...