लखनऊ : बलिया में बीजेपी नेता और रसड़ा चीनी मिल के उप चेयरमैन बब्बन सिंह रघुवंशी का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद बड़ी कार्यवाई की गई है। बीजेपी ने बब्बन सिंह को तत्काल पार्टी से निकाल दिया है। सोशल मीडिया पर उनका एक कथित अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा में हड़कंप मच गया है। हालांकि अपनी सफाई में बब्बन सिंह ने इस वीडियो को फर्जी करार दिया है और बांसडीह भाजपा विधायक केतकी सिंह और उनके पति पर साजिश का गंभीर आरोप लगाया है।
उन्होंने दावा किया है कि वह परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के रिश्तेदार हैं और उन्हें भाजपा से टिकट दिलाने की क्षमता रखते हैं, जिसके चलते उनके खिलाफ यह साजिश रची गई। वहीं दूसरी ओर भाजपा के महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने पत्र जारी कर उन्हें पार्टी से निकाल दिया है। वायरल वीडियो में बब्बन सिंह एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं। यह वीडियो कथित तौर पर बिहार में एक शादी समारोह के दौरान रिकॉर्ड किया गया था। वीडियो सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने भाजपा पर हमला बोला है। बब्बन सिंह ने इसे अपनी छवि खराब करने की साजिश बताया है।

उन्होंने कहा कि यह वीडियो फर्जी है और इसे विधायक केतकी सिंह और उनके पति ने मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया है। मैं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का रिश्तेदार हूं और वह मुझे टिकट दिलाने की स्थिति में हैं, इसलिए मुझे निशाना बनाया जा रहा है। बब्बन सिंह ने कहा है कि वह बलिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) से मिलकर इस मामले में शिकायत दर्ज कराएंगे। बब्बन ने यह भी दावा किया कि यह विवाद जिला अध्यक्ष चुनाव को लेकर पैदा हुआ था, जिसमें उनके और केतकी सिंह के बीच तनातनी थी।
बब्बन सिंह भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भी हैं और स्थानीय स्तर पर अपनी सक्रियता के कारण चर्चा में रहते हैं। उधर, भाजपा ने गुरुवार शाम एक पत्र जारी कर बब्बन सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया। पार्टी के प्रदेश महासचिव और विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ला ने इस संबंध में एक पत्र जारी किया। आपको बता दें कि बब्बन का यह वीडियो करीब 20 से 25 दिन पुराना बताया जा रहा है, जो बिहार में एक शादी समारोह के दौरान एक महिला डांसर के साथ है। BJP Leader
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...