हल्द्वानी : उत्तराखंड में साल 2016 के दौरान हुए बड़े दलबदल और स्टिंग ऑपरेशन के मामले में सीबीआई की कार्रवाई शुरू हो गई है। सीबीआई दलबदल और स्टिंग ऑपरेशन की जांच कर रही है। जिसके लिए सीबीआई ने दल बदलने वाले विधायकों और मामले से जुड़े नेताओं को समन भेजा है। अब इन नेताओं को पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सीबीआई जांच का स्वागत किया है। करन माहरा ने कहा है कि चुनाव के दौरान जनता पार्टी के नाम…
Author: NEWS14 TODAY
भाई की बुरी नीयत से बचने के लिए बहन ने किया धर्म परिवर्तन, ऋषि से शादी कर बन गई महक, बोली- हिजाब और हलाला नहीं मंजूर – Bareilly News
बरेली : बरेली में एक युवती ने धर्म परिवर्तन कर अपने प्रेमी से शादी कर ली। उसका कहना है कि उसका चचेरा भाई उस पर शादी का दबाव बना रहा था। उससे तंग आकर वह घर छोड़कर अपने प्रेमी के पास चली गई। उसने धर्म परिवर्तन कर अपनी मर्जी से उससे शादी कर ली। उसका चचेरा भाई उस पर शादी का दबाव बना रहा था, जिसके चलते उत्तराखंड के काशीपुर की रहने वाली महक ने धर्म परिवर्तन कर बरेली के युवक ऋषि राय से शादी कर ली। आचार्य केके शंखधार…
32 महीने बाद अंकिता हत्याकांड में तीनों आरोपी दोषी करार, उम्र भर जेल में कटेगी जिंदगी – Ankita Bhandari Murder Mystery
कोटद्वार : कोटद्वार के अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (एडीजे कोर्ट) ने बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में आज अपना फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने हत्याकांड के तीनों आरोपियों रिसॉर्ट मालिक पुलकित आर्य, उसके कर्मचारी सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को दोषी करार दिया है। इन पर धारा 302, 201, 354 के तहत दोष सिद्ध हुआ है। कोर्ट ने तीनों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने तीनों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है और अंकिता के परिजनों को 4 लाख रुपये देने का आदेश भी…
पुलिस ने बंगाली महिला से गैंगरेप का 24 घंटे में किया खुलासा, मुठभेड़ के चार आरोपी गिरफ्तार, तीन घायल – Shamli Gangrape Encounter
शामली : उत्तर प्रदेश के शामली जिले में पुलिस ने बंगाली महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मुठभेड़ में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में तीन आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए हैं। जबकि एक आरोपी को पुलिस ने सकुशल गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में घायल आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता पश्चिम बंगा की रहने वाली…
‘मेरी बहन की इज्जत पर हमला करने वालों को मैं जवाब दूंगा’, तेजप्रताप विवाद में अनुष्का के भाई का बड़ा बयान – Tej Pratap Yadav and Anushka Yadav
बिहार : अनुष्का के भाई आकाश यादव ने तेजप्रताप यादव और अनुष्का यादव के रिश्ते पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरजेडी प्रमुख लालू यादव से परिवार को बर्बाद न होने देने की अपील की है। आरजेडी प्रमुख लालू यादव के बेटे तेजप्रताप यादव और उनकी कथित गर्लफ्रेंड अनुष्का यादव को लेकर उठे विवाद पर अब अनुष्का के परिवार ने प्रतिक्रिया दी है। अनुष्का के भाई आकाश का कहना है कि उनका अकाउंट हैक हो गया था। मेरी बहन के चरित्र को कुछ लोग बदनाम कर रहे थे, इसलिए मुझे…
केंद्र की राहवीर योजना प्रदेश में लागू, घायलों को अस्पताल पहुंचाने पर मिलेगा 25 हजार का इनाम – Raah Veer Scheme
लखनऊ : केंद्र द्वारा प्रस्तावित राहवीर योजना यूपी में लागू हो गई है। घटना के एक घंटे के भीतर घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले को 25 हजार का इनाम मिलेगा। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई “राहवीर योजना” उत्तर प्रदेश में लागू हो गई है, जिसके तहत “गोल्डन-ऑवर” में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले को 25 हजार रुपये का इनाम मिलेगा। इस योजना के तहत सरकार सड़क हादसों में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वालों को पुरस्कृत करेगी। यह योजना लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में…
यूपी में मोबाइल पर बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस, होंगी वाहन रजिस्ट्रेशन जैसी सुविधाएं, व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा को परिवहन विभाग ने दी हरी झंडी – Lucknow News
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के वाहन स्वामियों और परिवहन से जुड़े कारोबारियों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। अब उन्हें ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन, चालान और परिवहन से जुड़ी कई सेवाओं के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि व्हाट्सएप चैटबॉट के जरिए ये सुविधाएं आसानी से मिल जाएंगी। परिवहन विभाग के आधिकारिक चैटबॉट नंबर 8005441222 पर यह सुविधा शुरू कर दी गई है। खास बात यह है कि केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने अब उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग को इस चैटबॉट सेवा के लिए…
यूपी के राज्य कर्मचारियों को 28 मई तक राहत, आधे कर्मचारियों ने अभी तक नहीं भरा ऑनलाइन अप्रेजल – Uttrakhand Government
लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों के लिए वार्षिक प्रविष्टि (मूल्यांकन) ऑनलाइन जमा करने की समय सीमा बढ़ाकर 28 मई 2025 कर दी है। यह फैसला समूह ‘ए’, ‘बी’, ‘सी’ और ‘डी’ के सभी कर्मचारियों पर लागू होगा। सरकार ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि मानव संसाधन पोर्टल की समीक्षा में पाया गया कि कुल 8,22,660 कर्मचारियों में से अभी तक केवल 4,01,219 ने ही अपना वर्क फ्लो जनरेट किया है। यह स्थिति सरकार के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। कार्मिक विभाग के शासनादेश के अनुसार…
उत्तराखंड के परिवार ने हरियाणा में की सामूहिक आत्महत्या, घर के बाहर खड़ी कार में तड़पता मिला पूरा परिवार – Haryana News
पंचकूला : हरियाणा के पंचकूला में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां सोमवार की देर सेक्टर 27 में एक ही परिवार के सात लोगों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली। सभी लोग घर के बाहर कड़ी कार में बेहोशी की हालत में मिले थे। घटना की सुचना मिलते ही डीसीपी हिमाद्री कौशिक स्थानीय थाना पुलिस के साथ तुरंत मौके पर पहुंची और सभी लोगों को तुरंत सेक्टर 26 के ओजस अस्पताल भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि एक…
हाईकोर्ट के एडिशनल जज बनाये गए सुभाष उपाध्याय, जानिए कौन हैं जस्टिस सुभाष उपाध्याय ? – Justice Subhash Upadhyaya
नैनीताल : उत्तराखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता सुभाष उपाध्याय को उत्तराखंड हाईकोर्ट का एडिशनल जज नियुक्त किया गया है। केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने सोमवार को ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी। सुभाष उपाध्याय को हाईकोर्ट का जज बनाने की संस्तुति उत्तराखंड हाईकोर्ट के कॉलेजियम ने सितंबर 2022 में की थी। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने 12 अप्रैल 2023 को सुभाष उपाध्याय को उत्तराखंड हाईकोर्ट का जज बनाने की संस्तुति की। 2 साल के लंबे इंतजार के बाद अब उन्हें जज बनाने…
