उत्तराखंड में बारिश का कहर, केदारनाथ में सन्नाटा, गंगोत्री यमुनोत्री धाम यात्रा तीसरे दिन भी बंद – Uttrakhand News

Uttrakhand News

देहरादून : उत्तराखंड में आज भी बारिश जारी रहेगी. मौसम विभाग देहरादून ने राज्य के तीन जिलों में बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। बाकी जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश होगी, साथ ही बिजली गिरने का भी अलर्ट दिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के उत्तरकाशी, देहरादून और बागेश्वर जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होगी. बाकी 10 जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। गौरतलब है कि उत्तराखंड में मानसून की बारिश शुरू हो गई है। बारिश का कहर राज्य के…

विमान में आने लगी पेट्रोल की गंध, इंडिगो ने नहीं उड़ाई प्रयागराज-बेंगलुरु उड़ान – Indigo Flight

IndiGo cancels Prayagraj-Bengaluru flight

प्रयागराज : प्रयागराज से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-6036 को उस वक्त रद्द करना पड़ा जब यात्रियों को पेट्रोल की गंध आने लगी। यात्रियों के बताने पर सोमवार को इंडिगो की फ्लाइट अचानक रद्द कर दी गई। यात्रियों को विमान के अंदर पेट्रोल जैसी गंध महसूस हो रही थी। इस फ्लाइट को प्रयागराज एयरपोर्ट से सुबह 11:35 बजे उड़ान भरनी थी। यही फ्लाइट बेंगलुरु से प्रयागराज के लिए उड़ान भरकर सुबह 10:45 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंची। इसे 11:35 बजे फिर से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरनी थी।…

आगरा जूता कारोबारी का गज़ब कारनामा, DIG बंगले का कर दिया सौदा, पुश्तैनी जमीन बताकर दो बार किया एग्रीमेंट – Agra DIG Residence

Agra Sold DIG Residence

आगरा : ताजनगरी के बालूगंज स्थित IG/DIG बंगले की बाउंड्रीवाल में मौजूद जमीन के सौदे में नई मंडी थाना पुलिस ने सोमवार देर शाम बड़ी कार्रवाई की। DIG बंगले को पुश्तैनी जमीन बताकर दो बार एग्रीमेंट रजिस्टर कराने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने सदर तहसील में सेटिंग कर वसीयत के आधार पर जमीन का ट्रांसफर भी करा लिया था। खुलासा होने के बाद ट्रांसफर निरस्त कर दिया गया है। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है। आपको बता दें…

राष्ट्रपति ने आयुष विश्वविद्यालय का किया उद्घाटन, कहा- 2040 तक भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए हमें स्वस्थ रहना होगा – Gorakhpur News

Uttar Pradesh's first AYUSH University established

गोरखपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को पिपरी भटहट में महायोगी गोरखनाथ के नाम पर स्थापित उत्तर प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि यदि हमें वर्ष 2040 तक भारत को विश्व गुरु बनाना है तो इसके लिए हम सभी को स्वस्थ रहना होगा। स्वस्थ रहने में सबसे बड़ी मदद आयुष और योग पद्धति से मिलेगी। कभी एक्सपायर न होने वाली आयुष दवाएं हमें निरोगी काया देंगी। योग के जरिए हम अपने स्वस्थ शरीर पर अधिक नियंत्रण स्थापित कर…

नेमप्लेट विवाद पर साध्वी प्राची का बड़ा बयान, कहा- ढाबों और रेस्टोरेंट के नाम बदलकर शिव भक्तों की आस्था से किया जा रहा है छेड़छाड़ – Kawad Yatra 2025

Kawad Yatra 2025

बागपत : उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के रूट पर एक ढाबे की नेमप्लेट को लेकर विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस मुद्दे पर राजनीति भी गरमा गई है। बागपत पहुंची हिंदू नेता साध्वी प्राची आर्य ने इस पूरे मामले पर कड़ा रुख अपनाया है। आपको बता दें कि मुजफ्फरनगर में रविवार को कांवड़ यात्रा रूट पर एक गैर हिंदू द्वारा ढाबा चलाने को लेकर विवाद हो गया था। मामला कोर्ट तक जा चुका है। सरकार से लेकर आम जनता तक सभी ने इस मुद्दे पर आवाज उठाई…

देहरादून चाय बागान की जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक जारी, हाईकोर्ट ने सरकार से तलब किया जवाब – Uttrakhand News

Uttrakhand News

नैनीताल : उत्तराखंड हाईकोर्ट ने देहरादून में चाय बागान की जमीन की खरीद-फरोख्त के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। मामले की सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने सरकार से पूर्व में लगाई गई रोक को जारी रखते हुए जवाब दाखिल करने को कहा है। याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि कोर्ट ने पहले भी सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया था, लेकिन अभी तक जवाब दाखिल नहीं किया गया है। इसलिए खरीद-फरोख्त पर लगी रोक को…

महेंद्र भट्ट दूसरी बार बनेंगे उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, नामांकन में सीएम धामी समेत शामिल हुए कई दिग्गज – Uttrakhand BJP President

Uttrakhand BJP President

देहरादून : महेंद्र भट्ट फिर उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। दरअसल उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। ऐसे में महेंद्र भट्ट फिर निर्विरोध उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष बन जाएंगे। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के समय महेंद्र भट्ट के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। उम्मीद है कि कल यानी मंगलवार 1 जुलाई को भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी। नामांकन दाखिल करने के बाद महेंद्र भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की गौरवशाली सांगठनिक…

विधानसभा में पिछले दरवाजे से भर्ती का मामला, हटाए गए कर्मचारियों से वसूली में जुटी सरकार, हाईकोर्ट में हुई सुनवाई -Nainital News

Nainital Court

नैनीताल : उत्तराखंड हाईकोर्ट ने विधानसभा सचिवालय में अवैधानिक तरीके से की गई नियुक्तियों के खिलाफ दायर जनहित याचिकाओं पर सुनवाई की। मामले की सुनवाई के बाद मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने 21 जुलाई की तिथि तय की है। वहीं आज याचिकाकर्ता अभिनव थापर और बैजनाथ की ओर से कहा गया कि इस मामले की कई बार सुनवाई हो चुकी है। राज्य सरकार ने हटाए गए कर्मचारियों से वसूली भी शुरू कर दी है। इसलिए मामले की जल्द सुनवाई होनी चाहिए। जिस पर कोर्ट…

अवैध खनन करते 4 एचएम और 7 डंपर के साथ 4 लोग गिरफ्तार, सच छुपा रही पुलिस, आरटीओ भी सवालों के घेरे में – Illegal Mining

Illegal Mining

सहारनपुर : सहारनपुर जिले में अवैध खनन रोकने के सभी सरकारी दावों की एक बार फिर पोल खुल गई है। बीती रात मिर्जापुर के कोठड़ा गांव में भारी पुलिस बल और प्रशासन की संयुक्त टीम ने धड़ल्ले से हो रहे खनन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मौके से 4 एचएम मशीन और 7 डंपर के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई खनन अधिकारी सुभाष सिंह, एसडीएम बेहट मानवेंद्र सिंह, सीओ बेहट मुनीश चंद, कोतवाल सूबे सिंह और इंस्पेक्टर अजय कुमार के नेतृत्व में की गई। आपको बता…

पूर्व मंत्री सुरेश राठौर पर बड़ी कार्रवाई, बीजेपी ने सुरेश राठौर को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला – Uttrakhand Politics

Uttrakhand Politics

देहरादून : उत्तराखंड बीजेपी ने ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को पार्टी से निकाल दिया है। बीजेपी ने सुरेश राठौर को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। कुछ दिन पहले ही बीजेपी ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को नोटिस जारी किया था, जिसमें उनके आचरण और पार्टी की छवि खराब करने के आरोपों पर उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा गया था। वहीं, आज बीजेपी ने बड़ा फैसला लेते हुए उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। आपको बता दें कि बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेश…