राजस्थान : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को ले जा रहा विमान फलौदी में एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गया। विमान को फलौदी वायुसेना स्टेशन पर उतरना था, लेकिन पायलटों ने गलती से इसे शहर के सिविल रनवे पर उतार दिया। अपनी गलती का एहसास होते ही पायलटों ने तुरंत विमान को वायुसेना स्टेशन पर उतार दिया। डीजीसीए इस घटना की जाँच कर रहा है। आपको बता दें कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को ले जा रहा विमान एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गया। दरअसल,…
Author: NEWS14 TODAY
योग करते समय पुलिस इंस्पेक्टर की मौत, दिन भर थाने की छत पर पड़ा रहा शव – Saharanpur News
सहारनपुर : सहारनपुर के गंगोह थाने में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब थाने में तैनात 55 वर्षीय इंस्पेक्टर का शव क्वार्टर की छत पर पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर की मौत योग करते समय हुई। इंस्पेक्टर रोजाना की तरह सुबह थाने में क्वार्टर की छत पर योग कर रहे थे। जहां अचानक उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर का मोबाइल लगातार बजता रहा तो पुलिसकर्मी छत पर गए और योग ड्रेस में इंस्पेक्टर का शव छत पर पड़ा देखकर दंग रह गए। पुलिस ने मामले…
सहारनपुर में बोले सीएम योगी “डबल इंजन सरकार कार नहीं, बुलेट ट्रेन है”, पिछली सरकारों में क्षेत्र से पलायन और निराशा व्याप्त थी
सहारनपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सहारनपुर में ₹381 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने सहारनपुरवासियों को बधाई दी और कहा कि डबल इंजन वाली भाजपा सरकार ने क्षेत्र की उपेक्षा को समाप्त कर विकास और विरासत के संरक्षण का एक नया अध्याय शुरू किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर में विकास, विरासत और स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि डबल इंजन वाली सरकार भैंसागाड़ी की नहीं, बल्कि बुलेट ट्रेन की गति से…
सहारनपुर में सीएम योगी ने गोगा म्हाड़ी के किये दर्शन, 381 करोड़ रुपये की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण – CM Yogi Visit Saharanpur
सहारनपुर : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर जिले के दौरे पर रहे। मुख्यमंत्री ने स्मार्ट सिटी की 15 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे सरसावा एयरपोर्ट पहुँचे। इसके बाद मुख्यमंत्री सरसावा एयरपोर्ट से कार द्वारा सीधे सर्किट हाउस पहुँचे। इसके बाद उन्होंने विभिन्न विभागों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सीधे सर्किट हाउस पहुँचे जहाँ उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसके बाद सीएम गोगा जाहरवीर म्हाड़ी पहुँचे जहाँ उन्होंने पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने सरोवर…
चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव को नोटिस भेजा, दो EPIC नंबरों पर जवाब मांगा, तेजस्वी ने लगाए थे आरोप – Bihar Politics
पटना : चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव का नाम मतदाता सूची से हटाए जाने के मामले में नेता प्रतिपक्ष को नोटिस भेजा है। विभाग ने तेजस्वी यादव के दो EPIC नंबरों को लेकर नोटिस जारी किया है। नोटिस में तेजस्वी यादव से EPIC कार्ड की मूल प्रति उपलब्ध कराने को कहा गया है। निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी पटना सदर द्वारा 3 अगस्त को जारी पत्र संख्या 226 के माध्यम से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से EPIC नंबर की मूल प्रति मांगी गई है। पत्र में लिखा है कि…
21 वर्षीय निशा बनीं सबसे कम उम्र की जिला पंचायत सदस्य, गांवों को बेहतर बनाने के लिए करेंगी काम – Uttrakhand Panchayat Chunav
अल्मोड़ा : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य पद पर कई नए चेहरे विजयी हुए हैं। ताड़ीखेत ब्लॉक की 28 गढ़स्यारी जिला पंचायत सीट से 21 वर्षीय निशा कनवाल ने जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। वह सोबन सिंह जीना परिसर में एम.कॉम की छात्रा हैं और सबसे कम उम्र की जिला पंचायत सदस्य बन गई हैं। अल्मोड़ा जिला पंचायत के लिए चुने गए 45 सदस्यों में से निशा सबसे कम उम्र की जिला पंचायत सदस्य हैं। ताड़ीखेत ब्लॉक निवासी गोपाल सिंह कनवाल और इंद्र कनवाल की बेटी…
सीएम योगी सोमवार को सहारनपुर आएंगे, तीर्थ स्थल गोगा म्हाड़ी के दर्शन करेंगे, ये रहेगा कार्यक्रम – CM Yogi Saharanpur Visit
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सहारनपुर दौरे पर आ रहे हैं। जहां मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में ही मंडल संगठन के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, राज्य सरकार में मंत्रियों के साथ पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जहां पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया है, वहीं जिला प्रशासन ने स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली हैं। सीएम योगी प्रमुख धार्मिक स्थल गोगा म्हाड़ी के दर्शन करेंगे और म्हाड़ी प्रांगण में बने अमृत सरोवर का लोकार्पण करेंगे। जिन…
श्रद्धालुओं की कार साइकिल से टकराने के बाद पेड़ से टकराई, एक की मौत, चार घायल – Saharanpur News
सहारनपुर : शाकंभरी देवी मार्ग पर बड़वाला गाँव के पास गाजियाबाद के श्रद्धालुओं की कार एक साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए पेड़ से टकरा गई। हादसे में साइकिल सवार शिव कुमार 45 निवासी बड़वाला गाँव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार दीपक, उनकी पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है। गाजियाबाद निवासी दीपक 38 वर्ष, पत्नी छवि 36 वर्ष, बेटी कासमी 5 वर्ष और बेटा अक्षित 15 साल कार से शाकुंभरी देवी के दर्शन करने…
वाराणसी में बोले प्रधानमंत्री मोदी, ‘महादेव के आशीर्वाद से पहलगाम हमले का बदला लिया गया’ – PM Modi In Varanasi
वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले का बदला ऑपरेशन सिंदूर के ज़रिए लेने का उनका संकल्प भगवान शिव के आशीर्वाद से पूरा हुआ। वह शनिवार को अपनी वाराणसी यात्रा के दौरान एक रैली को संबोधित कर रहे थे, जहाँ उन्होंने लगभग 2,200 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने 9.7 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त भी जमा की। रैली…
तेजस्वी ने मसौदा मतदाता सूची में अपना नाम न होने का किया दावा, बोले – वोटर लिस्ट से मेरा नाम कर दिया गायब – Bihar Political News
पटना : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने शनिवार को दावा किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) मसौदा मतदाता सूची में उनका नाम नहीं है। उन्होंने पूछा कि गरीब, कम पढ़े-लिखे और निरक्षर लोगों और प्रवासी मज़दूरों के लिए इसमें अपना नाम ढूँढ़ना कितना मुश्किल होगा। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद के छोटे बेटे तेजस्वी ने भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की वेबसाइट खोली और मीडियाकर्मियों के सामने अपना चुनाव फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) नंबर RAB2916120 डाला, लेकिन परिणाम में पता चला कि इससे संबंधित जानकारी उपलब्ध…
