सपा नेता रमेश यादव के बेटे संदीप ने की आत्महत्या, पत्नी से विवाद में उठाया खौफनाक कदम – Chandauli News

Chandauli News

चंदौली : सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के पचखरी गाँव में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव के 35 वर्षीय छोटे बेटे संदीप यादव ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। संदीप ने अपने ही घर के बरामदे में पिता की लाइसेंसी राइफल से सिर में गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जाँच कर रही है। सकलडीहा क्षेत्र के जोगवा दुबौलिया ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान और पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश…

पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों के सम्मान में 101 फीट लंबी तिरंगी कावड़ बनी आकर्षण का केंद्र – Tiranga Kawad

Tiranga Kawad In Saharanpur

सहारनपुर : जैसे-जैसे महाशिवरात्रि का पर्व नजदीक आ रहा है, कावड़ियों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। पूरे उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में नाथो के नाथ भोलेनाथ की पूजा की जा रही है। शिवभक्त कावड़िये एक से बढ़कर एक कावड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। इसी दौरान सहारनपुर में एक ऐसी कावड़ पहुँची जो सभी के आकर्षण का केंद्र बन गई है। इस कावड़ को तिरंगी कावड़ नाम दिया गया है। जो 101 फीट लंबी है। शिवभक्त इस तिरंगी कावड़ को पहलगाम में…

यूपी में 2382 केंद्रों पर होगी आरओ-एआरओ परीक्षा, दो सेटों में तैयारकिये गए प्रश्नपत्र, एआई से होगी सभी केन्द्रो की निगरानी – Lucknow News

RO-ARO Exam in UP

लखनऊ : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ/एआरओ) परीक्षा-2023 27 जुलाई को होगी। यह परीक्षा 75 जिलों के 2,382 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक पाली में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। इसमें 10.76 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा की तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं। परीक्षा का पेपर लीक न हो, कोई गड़बड़ी न हो और कोई अनुचित साधनों का प्रयोग न कर सके, इसके लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस बार परीक्षा में AI का…

मेरठ में बोले सीएम योगी- कांवड़ यात्रा को बदनाम करने वालों के पोस्टर लगाए जाएंगे, कांवड़ियों पर बरसाए फूल – CM Yogi In Meerut

CM Yogi In Meerut

मेरठ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को मेरठ पहुँचे जहाँ उन्होंने भाजपा नेताओं के साथ एनएच 58 पर हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि युवा, बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग सभी कांवड़ लेकर आ रहे हैं, जो सौहार्द की मिसाल है। श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए सरकार और सरकारी संस्थाओं ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। सामाजिक संगठनों ने भी पंडाल लगाकर व्यवस्था की है। जहाँ आस्था और भक्ति है, वहाँ कुछ लोग बदनाम करने की कोशिश…

मुख्तार अब्बास नकवी रामपुर पहुँचे, NCERT पुस्तक मुद्दे पर कहा- ‘विदेशी आक्रांताओं के क्रूर कृत्यों से हमें मिलेगी आज़ादी’ – Rampur News

Mukhtar Abbas Nakvi Visit Rampur

रामपुर : पूर्व कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी शनिवार शाम रामपुर पहुँचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री ने मीडिया से बातचीत की। एनसीईआरटी की किताबों से मुगलों का इतिहास मिटाने के सवाल पर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि दशकों से विदेशी आक्रांताओं के क्रूर और आपराधिक कृत्यों का महिमामंडन करने का जो पाप किया गया है, उसे सुधारने की ज़रूरत है। मुख्तार अब्बास नकवी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारत की सनातन संस्कृति, इसके संस्कार, दुनिया की सबसे…

सीएम योगी ने दिल्ली में पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, जेपी नड्डा से भी की मुलाकात – CM Yogi Visit Delhi

CM Yogi Visit Delhi

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दिल्ली पहुँचे। इस दौरान उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच करीब 1 घंटे तक बातचीत हुई। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष…

मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर आज से ट्रकों और बसों की नो एंट्री, कांवड़ियों के लिए हाईवे वन-वे हुआ

मेरठ : सावन के दूसरे सोमवार और कांवड़ यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए मेरठ की ट्रैफ़िक पुलिस ने एक बड़ा बदलाव लागू किया है। आज से मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर भारी वाहनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब इस एक्सप्रेसवे से सिर्फ़ कार, बाइक, स्कूटर आदि छोटे वाहन ही गुज़र सकेंगे। आइए जानते हैं इस पूरे रूट डायवर्जन के बारे में। कल सावन का दूसरा सोमवार है। इसके साथ ही, हरिद्वार से दिल्ली जल लेकर आने वाले कांवड़ियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते…

आगरा से अपहृत मासूम का शव धौलपुर में मिला, 80 लाख रुपये की फिरौती न मिलने पर हत्या – Agra News

Agra Crime News

आगरा : आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र से तीन महीने पहले अपहृत 8 वर्षीय मासूम की हत्या कर दी गई। बच्चे का शव राजस्थान के धौलपुर जिले के मनियां थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे मिला। अपहरण के बाद बच्चे के लिए 80 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। यह रकम न मिलने पर हत्यारों ने मासूम की हत्या कर शव को जमीन में गाड़ दिया। यूपी पुलिस की सूचना पर धौलपुर पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र…

कांवड़ियों से कार टकराने से भड़के शिवभक्त, कार में कर दी तोड़फोड़ – Saharanpur News

Saharanpur News Kawad Yatra 2025

सहारनपुर : शाहजहांपुर में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ से कार टकराने पर कांवड़ियों ने लाठी-डंडों से इनोवा कार में तोड़फोड़ की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। आपको बता दें कि जिले के सरसावा क्षेत्र के शाहजहांपुर में शुक्रवार रात कांवड़ शिविर के बाहर उस समय हंगामा मच गया जब कांवड़ यात्रा के दौरान पैदल चल रहे एक शिवभक्त से कार टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों पक्षों के कांवड़ियों में विवाद हो गया। कार में…

स्मार्ट सिटी की 100 दुकानों के निर्माण में मिली अनियमितता, जाँच के बाद हुआ खुलासा

Saharanpur News

सहारनपुर : दिल्ली के हॉट बाज़ार की तर्ज़ पर इंदिरा कॉलोनी में बन रही 100 दुकानों के निर्माण में अनियमितता का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद मामले की जाँच की गई, जिसमें पाया गया कि फ़र्श में कम मिमी पत्थर का इस्तेमाल किया गया था, जो मानक के अनुसार नहीं था। अब इसे ठीक किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने राकेश टॉकीज़ के पीछे इंदिरा कॉलोनी में करोड़ों रुपये की लागत से 100 दुकानें बनवाई हैं। यह बाज़ार कई महीने पहले स्मार्ट सिटी सहारनपुर और…