देवबंद : देवबंद स्थित त्रिवेणी चीनी मिल में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मिल के कोजेन पावर प्लांट में भीषण आग लग गई। आग तब लगी जब बिजली बनाने में इस्तेमाल होने वाली खोई से अचानक धुआँ निकलने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना सुबह करीब 9 बजे हुई। कर्मचारियों ने खोई से धुआँ निकलता देखा और तुरंत अधिकारियों को सूचना दी। यूनिट उपाध्यक्ष पुष्कर मिश्रा और अन्य अधिकारी मौके पर पहुँचे…
Author: NEWS14 TODAY
सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, परीक्षा से अभ्यर्थियों के निष्कासन का आदेश रद्द – UP Sub Inspector Recruitment
प्रयागराज : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस एवं प्लाटून कमांडर पीएसी भर्ती परीक्षा 2020-21 में अनुचित साधन (नकल) के प्रयोग के आरोप में परीक्षा से निष्कासित किए गए अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने ऐसे सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा से निष्कासित करने के आदेश को रद्द कर दिया है। साथ ही, इन अभ्यर्थियों की दोबारा परीक्षा कराने और 3 महीने के भीतर परिणाम जारी करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने बिना किसी ठोस सबूत के अनुचित साधन के प्रयोग के आधार पर अभ्यर्थियों को परीक्षा…
यमुना नदी रात भर उफान पर रही, हरियाणा मार्ग 24 घंटे बंद, लाखों परिवार दहशत में – Saharanpur Flood News
सहारनपुर : पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण यमुना नदी रात भर उफान पर रही। गंगोह के दौलतपुर घाट पर पुल पर पानी आने से सोमवार को बंद हुआ यूपी-हरियाणा मार्ग मंगलवार को भी नहीं खुल सका। सरसावा क्षेत्र में शाहजहांपुर-चिलकाना मार्ग के चोरी मंडी गांव में यमुना का पानी सड़क पर आ गया। यमुना किनारे बसे गांवों की हजारों बीघा जमीन जलमग्न हो गई है। यमुना नदी में आई बाढ़ से सबसे ज्यादा नुकसान चिलकाना के गांव टोडरपुर भुखरी और लाल वाला में हुआ है। टोडरपुर भुखरी में…
बरथा कोरसी में उप-खनिज आरबीएम का अवैध खनन, अज्ञात खनन माफिया के खिलाफ मामला दर्ज – Illegal Mining In Saharanpur
सहारनपुर : एक ओर जहाँ जिला प्रशासन यमुना नदी में आई बाढ़ में व्यस्त है, वहीं खनन माफिया इसका फायदा उठाकर यमुना नदी में अवैध खनन करने में जुटे हैं। बरथा कोरसी गाँव के पास यमुना नदी में अवैध खनन किया जा रहा है। खनन माफिया द्वारा उप-खनिज आरबीएम के अवैध खनन के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने पर जिला प्रशासन हरकत में आया और आनन-फानन में खनन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर अवैध खनन की जाँच शुरू कर दी। जाँच की गई तो पता…
प्रेमी युगल ने एक्सप्रेस के आगे कूदकर अपनी प्रेम कहानी का अंत किया, प्रेमी की मौके पर ही दर्दनाक मौत, प्रेमिका ने इलाज के दौरान तोड़ा दम – Baghpat News
बागपत : बागपत में मंगलवार सुबह एक और प्रेम कहानी का खौफनाक अंत हो गया। अहेड़ा रेलवे हॉल्ट पर एक प्रेमी युगल ने जनता एक्सप्रेस के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। प्रेमी युगल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल प्रेमिका ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लड़की की पहचान हो गई है और लड़के की पहचान की जा रही है। बता दें कि मंगलवार…
गोंडा को जोड़ने वाला दूसरा पुल सरयू नदी पर 273 करोड़ रुपये में बनेगा, सीएम योगी ने अयोध्या को दी बड़ी सौगात – CM Yogi
अयोध्या : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या को एक और बड़ी सौगात दी है। सरयू नदी पर एक किलोमीटर लंबा और 10 मीटर चौड़ा एक नया पुल बनेगा, जिससे अयोध्या के विकास को गति मिलेगी। इस परियोजना की अनुमानित लागत 273 करोड़ रुपये है। हाल ही में विधायक दल की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी दी है। यह पुल लता चौक को नया घाट और कटरा से जोड़ेगा, जिससे अयोध्या-गोंडा के बीच आवागमन और सुगम हो जाएगा। पुराने पुल के समानांतर बनने वाला…
बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत करने आए पिता को बंधक बनाया, प्रिंसिपल ने स्टाफ के साथ मिलकर की पिटाई – Saharanpur News
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर ज़िले में बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत करना एक पिता को महंगा पड़ गया। प्रिंसिपल और प्रबंधक ने पिता को न सिर्फ़ स्कूल में बंधक बना लिया, बल्कि कमरे में बंद करके लात-घूंसों से भी पीटा। जिससे पिता का जबड़ा टूट गया और खून बहने लगा। परिजन किसी तरह उसे ज़िला अस्पताल ले गए, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। बता दें कि गंगोह कस्बे में दिल्ली पब्लिक स्कूल है जहाँ पीड़ित पिता की बेटी कक्षा आठ में पढ़ती है। छात्रा के पिता का…
यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर, हरियाणा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर आया पानी, आवाजाही बंद
सहारनपुर : पहाड़ों और मैदानी इलाकों में पिछले 30 घंटों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण हथिनीकुंड बैराज में क्षमता से ज़्यादा पानी जमा हो गया था, इसलिए सोमवार सुबह 3 लाख 29 हज़ार क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़ा गया। जिससे यमुना नदी किनारे के इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुँच गया है। जिससे थाना गंगोह क्षेत्र के लखनौती में यमुना का पानी हरियाणा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर आ गया है। रास्ता…
रक्तदान शिविर में 101 रक्तदाताओ ने किया रक्तदान, 200 से अधिक रक्तदाताओ को FBD ट्रस्ट ने किया सम्मानित – Saharanpur News
सहारनपुर : फ़ैमिली ऑफ़ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट और होटल रॉयल रेजीडेंसी, सहारनपुर द्वारा संयुक्त रूप से एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर और रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर संयोजक विनीत रामपाल ने बताया कि रक्तदान शिविर में 150 रक्तदाताओ ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमे से कुछ स्वास्थ्य कारणों एव जनपद में पूरा दिन भारी वर्षा के चलते रक्तदान नही कर सके। इस रक्तदान शिविर में महिलाओ एवं युवाओ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिसके फलस्वरूप कुल 101 रक्तदानियों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण क्षेत्र)…
सेवानिवृत्त कुलपति को 12 दिनों तक डिजिटली गिरफ्तार रखा गया, जालसाज़ों ने 1.47 करोड़ रुपये ठगे, शिकायत के बाद साइबर अपराधी गिरफ्तार
देहरादून : महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त कुलपति को डिजिटली गिरफ्तार कर 1.47 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। देहरादून पुलिस ने साइबर अपराधी को हिमाचल प्रदेश के सोलन से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़ित कुलपति को न केवल व्हाट्सएप कॉल के ज़रिए 12 दिनों तक डिजिटली गिरफ्तार रखा, बल्कि उन्हें धमकाकर 1 करोड़ 47 लाख रुपये भी ठग लिए। बता दें कि महाराष्ट्र पुलिस के साइबर अपराध विभाग के नाम पर व्हाट्सएप कॉल पर पीड़ित सेवानिवृत्त कुलपति…
