सहारनपुर : एटीएस और थाना देवबंद पुलिस के हाथ बड़ी सफलता हाथ लगी है। देवबंद में धमाके कर 31 साल से फरार आतंकी को जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने देवबंद में एक चौराहे पर पुलिसकर्मियों पर बम फेंका था। जिससे दो पुलिसकर्मी और चार लोग घायल हो गए थे। 31 साल बाद आतंकी के पकड़े जाने के बाद पुलिस महकमे में खुशी का माहौल बना हुआ है। आपको बता दें कि 1993 में आतंकी नजीर अहमद उर्फ मुस्तफा बानी उर्फ जावेद इकबाल ने थाना देवबंद में पुलिसकर्मियों…
Author: NEWS14 TODAY
Azamgarh News : आजमगढ़ में पड़ोसियों ने युवक पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज, गांव में भारी फोर्स तैनात
आजमगढ़ : आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र के परहा मऊ रंगडीह गांव में बीती रात जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने एक युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना में युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे इलाज के लिए मंडलीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया, मौके पर स्थिति को देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना के बाद सरायमीर थाने की पुलिस परहा मऊ रंगडीह गांव पहुंची। तनाव को देखते…
Aligarh News : शादी में दुल्हन की बहन को नहीं मिली मिठाई तो चल गई गोलियां, बाराती-घराती की लड़ाई में 15 घायल
अलीगढ : अलीगढ़ में देहली गेट थाना क्षेत्र के खैर बाईपास रोड पर 17 नवंबर की देर रात दुल्हन की बहन को मिठाई न देने पर मैरिज होम में बवाल हो गया। बारातियों और दुल्हन के परिजनों के बीच जमकर मारपीट हुई। कई राउंड फायरिंग का भी आरोप है। जिसमें दूल्हा-दुल्हन पक्ष के 15 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल और जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इसके बाद लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया। विवाद बढ़ता देख पुलिस ने मैरिज होम को खाली करा…
AAP को बड़ा झटका : मंत्री कैलाश गहलोत ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ी, ‘शीश महल’ का मुद्दा भी उठाया
कैलाश गहलोत का इस्तीफा : दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने आम आदमी पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने केजरीवाल को एक पत्र लिखा है। उन्होंने शीश महल का मुद्दा उठाते हुए इस्तीफा दिया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले रविवार को आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली के मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता कैलाश गहलोत ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कैलाश गहलोत ने अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष…
Ayodhya News : न शव मिला और न हुआ अंतिम संस्कार, पत्नी ने कोर्ट से कहा पति को मृत घोषित कर दो, जानिये क्या है पूरा मामला?
अयोध्या : एक व्यक्ति का न तो शव मिला और ना ही अंतिम संस्कार हुआ। बावजूद इसके एक पत्नी ने अदालत में पति को मृत घषित करने की मांग कर दी। इतना ही नहीं पत्नी की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने भी अपना फैसला सुना दिया। जब कोर्ट ने महिला के पति के मृत होने की घोषणा की तो पूरा परिवार चीख उठा। आखिर कौन चाहेगा कि उसका बेटा, भाई या पति मृत घोषित हो जाए? पत्नी और परिवार की ऐसी मज़बूरी जानने के लिए पढ़िए पूरी कहानी…..…
Baghpat News : बागपत में सफाई कर्मचारियों ने सामूहिक धर्म परिवर्तन और आत्मदाह की चेतावनी दी, पढ़िए पूरा मामला
बागपत : नगर पालिका सफाई कर्मचारियों ने रविवार सुबह ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया और हवेली तिराहा पर कूड़ा डाल दिया। अफसरों पर उनकी बात न सुनने का आरोप लगाते हुए सामूहिक रूप से इस्लाम धर्म अपनाने की धमकी दी और इस्लाम जिंदाबाद के नारे लगाए। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने किसी तरह सफाई कर्मचारियों को समझाकर शांत किया। सफाई कर्मचारी अजय, राकेश, धर्मेंद्र, विमलेश आदि ने बताया कि वह पिछले 20-25 साल से नगर पालिका में सफाई कर्मचारी के तौर पर काम कर रहे हैं। एक…
Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश में योगी सरकार के मंत्री पर हमला, सुरक्षा कर्मियों को गाड़ियों खींच कर पीटा
मध्य प्रदेश : यूपी के श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ (मन्नू कोरी) के काफिले पर ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में भीड़ ने हमला कर दिया। शुक्रवार शाम को मंत्री के सुरक्षाकर्मी और कर्मचारियों को गाड़ी से खींचकर नीचे उतारा गया और लात-घूंसों से पीटा गया। सुरक्षाकर्मी की पिटाई करने के साथ ही भीड़ में शामिल लोगों ने उसकी सर्विस पिस्टल भी लूट ली। मंत्री के काफिले पर हमले की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस के आला अधिकारी भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने…
Ayodhya Ram Mandir : आतंकी हमले की धमकी के बाद अयोध्या अभेद्य किले में तब्दील, चप्पे-चप्पे पर निगरानी
अयोध्या : आतंकी हमले की धमकी के बाद अयोध्या को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस के साथ साथ सुरक्षा एजेंसियां और भारी फ़ोर्स चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी रखे हुए है। राम नगरी में ऐसी सुरक्षा व्यवस्था की गई है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता। प्रदेश के डीजीपी खुद भी निगरानी बनाये हुए हैं। खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने 16 नवंबर को राम मंदिर पर हमले की धमकी दी थी। आपको बता दें कि यूपी के अयोध्या में राम मंदिर को बम से उड़ाने…
Loot in Government Schemes : मोदी सरकार की अनेक योजनाओं में लूट, कागजों में हो रही महज खानापूर्ति !
योजनाओं में लूट : केंद्र सरकार के विज्ञापनों में और प्रधानमंत्री मोदी से लेकर भाजपा के तमाम छोटे बड़े नेताओं के भाषणों में विकास की जो तस्वीर दिखाई जाती रही है, हकीकत में हिंदुस्तान की वो तस्वीर है ही नहीं। केंद्र सरकार की कई योजनाएं कागजों पर ही पूरी हुई हैं, तो कई योजनाएं आधी-अधूरी नजर आती हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात के उस समय के मुख्यमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी ने पूरे देश को एक ख्वाब दिखाया, जिसके तहत लोगों को रोजगार देने, भुखमरी…
Farmer & Government : किसान की आय तो दुगनी नहीं हुई लेकिन खाद की कीमत चौगुनी जरूर हो गई!
किसान और सरकार : उत्तर भारत में गेहूं की बुवाई के लिए खाद की किल्लत और कालाबाजारी से जूझ रहा किसान है। केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार बनने से पहले वो यही राग अलापते रहे हैं कि किसानों की दशा में उनकी सरकार सुधार करेगी। उन्होंने गुजरात के सीएम रहते हुए न सिर्फ एमएसपी का मुद्दा उठाया था, बल्कि किसानों की आय दुगुनी करने, उन्हें पारदर्शी और सीधी बिक्री के लिए बाजार उपलब्ध कराने, किसानों की कर्जा माफी और उनसे जुड़ी तमाम समस्याओं का समाधान करने का वायदे भी किए…
