सहारनपुर/मुरादाबाद : यूपी एसटीएफ (ATS) ने करीब 14 महीने से फरार चल रहे ह्त्या के मामले में वांछित एक लाख रूपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। ATS की टीम ने एक लाख के इनामी विकास सिंह धामा को सहारनपुर से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया विकास सिंह मुरादाबाद के चर्चित ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी और भाजपा नेता अनुज चौधरी हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। भाजपा नेता हत्याकांड का आरोपी विकास सिंह लंबे समय से सहारनपुर में छिपा हुआ था। 10 अगस्त 2023 को मझोला क्षेत्र में भाजपा नेता अनुज…
Author: NEWS14 TODAY
Sambhal Violence : संभल में मुस्लिम युवक की हत्या पर भड़की जमीयत, मौलाना अरशद मदनी बोले- मस्जिदों में मंदिर मत ढूंढो
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा के दौरान पुलिस फायरिंग और हिंसा में मुस्लिम युवक की मौत पर जमीयत उलमा-ए-हिंद ने गहरी नाराजगी जताई। जमीयत अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने इस घटना के लिए जहां प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है वहीं संभल जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने सांप्रदायिक लोगों से मिलीभगत कर साजिश के तहत घटना को अंजाम दिया। मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि पुलिस और हिंदू पक्ष के वकीलों के साथ भड़काऊ नारे लगाने वाले लोग भी थे। स्थिति…
Deoband News : संभल जैसी घटनाओं को रोकने के लिए जमीयत उलमा-ए-हिंद ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, मौलाना अरशद मदनी ने जारी किया ब्यान
सहारनपुर : संभल की घटना से नाराज जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष अरशद मदनी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और कहा कि पूजा स्थलों की सुरक्षा के लिए बने कानून का वास्तविक क्रियान्वयन न होने के कारण भारत में संभल जैसी घटनाएं हो रही हैं और जिन्हें रोकना बेहद जरूरी है। पूजा स्थल अधिनियम 1991 के बावजूद निचली अदालतें मुस्लिम पूजा स्थलों का सर्वेक्षण करने के आदेश जारी कर रही हैं, जो इस कानून का उल्लंघन है। जमीयत उलमा-ए-हिंद ने पूजा स्थलों की सुरक्षा के लिए बने कानून के प्रभावी…
Sambhal Violence : नहीं बख्से जायेंगे दंगाई, सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाएंगे पत्थरबाजों के पोस्टर, उपद्रवियों से की जायेगी नुकसान की भरपाई
संभल हिंसा : उत्तर प्रदेश के संभल जिले में 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुए बवाल के बाद पत्थरबाजों और दंगाइयों की तलाश जोरों पर चल रही है। यूपी सरकार ने हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाईके निर्देश दे दिए हैं। पत्थरबाजों और दंगाइयों के पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जा सकते हैं। संभल जिले में हिंसा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही पत्थरबाजों से नुकसान की भरपाई भी की जाएगी। पुलिस ने घटना में शामिल लोगों की सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाली है।…
Road Accident : आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, हादसे में चार डॉक्टरों समेत पांच की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
कन्नौज हादसा : यूपी के कन्नौज जिले से गुजरने वाले आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे सुबह करीब 4 बजे के आसपास एक बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा हैँ कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी तरफ ट्रक से जा टकरा गई। हादसे के वक्त कार में 6 लोग सवार थे। हादसे में कार सवार 4 डॉक्टरों समेत 5 की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सैफई मैडिकल कॉलेज में उपचार के भेज दिया गया दिया। आनन फानन…
Saharanpur News : नहाते समय दोस्तों से डूबने का मजाक करना पड़ा महंगा, यमुना में डूबा अंबाला का युवक
सहारनपुर : हथिनीकुंड बैराज खारा परियोजना के पास यमुना नदी में दोस्तों के साथ नहा रहे युवक का मजाक करना उसकी जान पर भारी पड़ गया। नहाते समय अंबाला के युवक ने मजाक में अपने दोस्तों से कहा कि वह डूब रहा है इसलिए उसे बाहर निकालो। जैसे तैसे दोस्तों ने युवक को पानी से बाहर निकाल लिया। बाहर निकलते ही युवक न सिर्फ अपने दोस्तों पर हंसने लगा बल्कि डूबने का मजाक करना बताते हुए नहाने के लिए दोबारा नदी में चला गया। लेकिन इस बार वह सचमुच डूबने…
Saharanpur News : बेटे की पिटाई की सुचना पर खेत गए किसान की मौत, परिजनों ने दूसरे गाँव के ग्रामीणों पर हत्या का लगाया आरोप
सहारनपुर : पश्चमी उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर में किसान की मौत का मामला सामने आया है। थाना नकुड़ इलाके के गांव फतेहपुर जट में खेत की जुताई करते वक्त बेटे की पिटाई की सूचना पर मौके पर पहुंचे किसान पिता की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने दूसरे गांव के कुछ लोगों पर पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। किसान की मौत के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने कार्यवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे सीओ और कोतवाल ने परिजनों को कार्रवाई का…
Saharanpur News : लोगों का डाटा चोरी करने बेचने वाले गिरोह का पर्दाफ़ाश, 4 साइबर क्रिमनल गिरफ्तार
सहारनपुर : साइबर अपराधियों को डाटा बेचने वाले चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी लोगों को जाल में फंसाकर उनके खाते, आधार कार्ड आदि की जानकारी लेते और उसे साइबर अपराधियों को बेच देते थे। इसके बाद साइबर ठग लोगों से ठगी करते थे। यह गिरोह पश्चमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में फैला हुआ है। इसके कई साथी अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस जिनकी तालश कर रही है। एसपी सिटी एवं साइबर क्राइम नोडल अधिकारी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया…
UP News : बीजेपी सांसद कंगना रनौत की बढ़ी मुश्किलें, राजद्रोह और किसानों के अपमान के मामले में MP/MLA कोर्ट ने भेजा नोटिस
कंगना रनौत : राजद्रोह और किसानों के अपमान के मामले में भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। कंगना रनौत के खिलाफ कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। हिमाचल प्रदेश के मंडी क्षेत्र से भाजपा सांसद और मशहूर फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए अनुज कुमार सिंह ने नोटिस जारी कर 28 नवंबर 2024 को अपना पक्ष रखने के आदेश दिए हैं। राजद्रोह मामले में अभिनेत्री के पते पर नोटिस भेजा गया है। आपको बता दें कि स्पेशल कोर्ट (एमपी-एमएलए) अनुज…
Railway News : कोहरे से थम जाएंगे इन 16 ट्रेनों के पहिए, कहीं घूमने का बना रहे हैं तो बदल दें प्लान, हो सकते हैं परेशान
सहारनपुर : सहारनपुर से गुजरने वाली 16 ट्रेनों के पहिए आठ दिन बाद थम जाएंगे। घने कोहरे के चलते एक दिसंबर से दो मार्च 2025 तक ट्रेनों का संचालन रुक जाएगा। नई दिल्ली-जालंधर सुपर एक्सप्रेस अंबाला तक चलेगी। जबकि ये ट्रेनें अंबाला-जालंधर के बीच रद्द रहेंगी। जिसके चलते यात्रियों की मुश्किलें बढ़ेंगी। यही वजह है कि अगर आप इस बीच कहीं घूमने जा रहे हैं तो बदल दीजिये अपना प्लान, नहीं तो हो जाएंगे परेशान। आपको बता दें कि कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो जाती है। लोको…
