Saharanpur : सहारनपुर में बोले जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज, मंदिरो को तोड़ कर बनाई गई है बड़ी मस्जिदें, धर्म के नाम पर हो रही राजनीति, अधूरे मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा पर उठाये सवाल

Saharanpur News

सहारनपुर : ज्योतिषपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज मंगलवार को सहारनपुर पहुंचे। जहां उन्होंने एक शादी समारोह में शिरकत की और मंत्रोउच्चरण से जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ मंदिर-मस्जिद मामले पर राजनीती करना बताया बल्कि मुग़ल शासन में मंदिरो को तोड़कर मस्जिदें बनाने का आरोप लगाया है। साथ ही यह भी कहा कि “अगर मस्जिद के बारे में ऐसा कोई इतिहास और सबूत मिलता है तो उस पर चर्चा होनी चाहिए। चर्चा करके सुधार किए जाने चाहिए। बस इतना ही।” वहीं तौकीर रज़ा को चेतावनी देते…

ISRO News : मां के आशीर्वाद से अंतरिक्ष जाने को तैयार UP का लाल, इसरो-नासा ने चुना प्राइम एस्ट्रोनॉट

ISRO-NASA News

लखनऊ : अंतरिक्ष यात्रा पर जाने को तैयार लखनऊ निवासी ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के परिवार में जश्न का माहौल है। माता-पिता और रिश्तेदार गर्व के इस मौके पर बेहद खुश हैं। परिवार में शुभांशु और मिशन की सफलता के लिए प्रार्थनाओं का दौर चल रहा है। राजधानी लखनऊ निवासी ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अमेरिका के नासा में प्रशिक्षण का पहला चरण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को अपने एक्स हैंडल पर जानकारी दी कि इसरो और नासा के संयुक्त मिशन एक्सिओम-4…

Saharanpur News : 575 खंभों के एलिवेटेड रोड पर सड़क हादसा होते ही कंट्रोल रूम में बजेगा अलार्म, जानिए किस तकनीकी किया इस्तेमाल

Elevated Road Dehli-Dehradun

एलिवेटेड रोड : दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गणेशपुर से डाट काली मंदिर तक एलिवेटेड रोड की फिनिशिंग का काम एक पखवाड़े में पूरा हो जाएगा। इसके बाद दिल्ली से तारीख मिलते ही इस पर वाहन दौड़ने लगेंगे। हाईवे को इंसिडेंट डिटेक्शन सिस्टम से लैस किया गया है, जो हादसा होने पर तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना देगा, ताकि हादसे में घायलों को तुरंत मदद मिल सके। केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी परियोजना का चौथा और आखिरी चरण सहारनपुर के गणेशपुर से देहरादून के आशारोड़ी तक 20 किमी लंबा है। यह राष्ट्रीय…

Sambhal Violence : संभल जाने से रोकने पर पुलिस और कांग्रेस नेताओं में झड़प, अजय राय बोले- प्रतिबंध हटने के बाद जाएंगे संभल 

Sambhal Violence

लखनऊ : यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को संभल जाने से रोके जाने पर वे धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर हंगामा किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झड़प भी देखने को मिली। यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज संभल जाने की कोशिश कर रहे हैं। उनके साथ दर्जनों कांग्रेस नेता वहां पहुंचे हैं। पुलिस ने उन्हें पार्टी कार्यालय के गेट पर ही रोक दिया। कार्यकर्ता पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा कर रहे हैं। पुलिस के अलावा पीएसी…

Sambhal Violence : पुलिस, पीएसी और आरएएफ तैनात, दंगा प्रभावित इलाकों से गए सैकड़ों लोग नहीं लौट रहे घर

Sambhal Violence

संभल हिंसा : हिंसा के बाद संभल शहर का माहौल शांत है। फिर भी पुलिस, पीएसी और आरएएफ तैनात है। अधिकारी भी भ्रमण कर लोगों से संवाद कर रहे हैं। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि इस समय शहर में एहतियातन सतर्कता बरती जा रही है। संभल में हुए दंगे के बाद शांति व्यवस्था बहाल करने के पुलिस-प्रशासन के प्रयास सफल रहे। रविवार को शहर के बाजार में आम दिनों की तरह काफी चहल-पहल रही। ग्रामीण क्षेत्रों से भी ग्राहक खरीदारी के लिए बाजारों में पहुंचे। इसके बाद भी…

Deoband : मौलाना अरशद मदनी का बड़ा ब्यान, बोले- धार्मिक स्थलों पर निचली अदालतों के फैसलों से पैदा हो रहा है डर का माहौल

Deoband News

देवबंद : जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि निचली अदालतें हमारे धार्मिक स्थलों को लेकर ऐसे फैसले दे रही हैं। जिससे देश में विघटन और भय का माहौल पैदा हो रहा है। यह बेहद निराशाजनक है। मौलाना अरशद मदनी ने रविवार को जारी बयान में कहा कि ऐसे फैसलों की आड़ में सांप्रदायिक तत्व ही नहीं बल्कि कानून के रक्षक भी मुसलमानों के साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार कर रहे हैं। मौलाना अरशद मदनी ने अपना पक्ष रखने का मौका भी नहीं दिया जा रहा है।…

Sambhal Violence : न्यायिक आयोग हिंसाग्रस्त इलाके में पहुंचा, कहा- दो महीने में तह तक होगी जांच

Sambhal Violence

संभल हिंसा : संभल हिंसा की जांच के लिए तीन सदस्यीय न्यायिक जांच समिति के सदस्य संभल पहुंच गए हैं। टीम हिंसा वाली जगह का दौरा कर रही है। टीम के साथ डीएम, एसपी भी हैं। संभल में जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हुई हिंसा की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग की टीम ने रविवार को हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया। टीम ने जिलाधिकारी, एसपी व अन्य अधिकारियों के साथ जामा मस्जिद समेत उन सभी जगहों का गहन निरीक्षण किया, जहां हिंसा व पथराव हुआ…

UP Electricity Privatization : विवादों में फंसा यूपी बिजली निजीकरण, मुख्य सचिव होंगे नई बिजली कंपनियों के चेयरमैन, बिजली कर्मचारी प्रदर्शन को हुए मजबूर 

UP Electricity Privatization

यूपी बिजली निजीकरण : दक्षिणांचल और पूर्वांचल विद्युत वितरण निगमों को भंग कर बनने वाली पांच नई कंपनियों के चेयरमैन मुख्य सचिव होंगे। कंपनियां किसी भी तरह से डिस्कॉम की संपत्ति का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगी। नई कंपनियों के संबंध में शनिवार को पावर कॉरपोरेशन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मुख्य सचिव के चेयरमैन होने से अधिकारियों, कर्मचारियों, किसानों और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा होगी। सुधार में भाग लेने वाली निजी कंपनियों की बोली पूरी तरह खुली और पारदर्शी होगी। इस प्रक्रिया में जमीन…

Saharanpur News : कम्पनी बाग के पिंक शौचालय में नेपकिन मशीन मिली खराब, शौचालयों का नगरायुक्त ने किया औचक निरीक्षण

Saharanpur News

सहारनपुर : नगरायुक्त संजय चौहान ने निर्देश दिए कि महानगर में जिन शौचालयों में बोरिंग या पाइप लाइन का कनेक्शन नहीं है, ऐसे शौचालयों की सूची बनाएं  और उन पर रखे टैंक में गाड़ी से दिन में दो बार आवश्यक रुप से पानी भरवाएं। वह आज दोपहर में कम्पनी बाग में बनाये गए शौचालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर रहे थे। नगरायुक्त ने पिंक शौचालय का संचालन कर रही एजेंसी द्वारा व्यवस्थाओं को दुरुस्त न रखने के लिए उसके बिल से कटौती के निर्देश दिए। नगरायुक्त संजय चौहान आज दोपहर अपर…

मंत्री संजय निषाद : कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी अध्यक्ष संजय निषाद ने सिद्ध पीठ मां शाकंभरी देवी के दर्शन से किया संवैधानिक अधिकार यात्रा का शुभारंभ

मंत्री संजय निषाद

सहारनपुर : निषाद पार्टी द्वारा प्रदेशभर में निकाली जाने वाली संवैधानिक अधिकार यात्रा का शुभारंभ हो गया। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना करने का बाद यात्रा का शुभारंभ किया। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल यानि “निषाद पार्टी” के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद द्वारा मछुआ समाज समेत अन्य वंचित और शोषित जातियो को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की लिए संवैधानिक अधिकार रथयात्रा निकालने का आह्वान किया गया…