नई दिल्ली : अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आम आदमी पार्टी को आपदा बताए जाने पर पलटवार किया है। केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी केजरीवाल को गाली देकर चुनाव जीतना चाहती है। बीजेपी ने दिल्ली के लोगों के लिए कोई काम नहीं किया है। उन्होंने 2020 में लोगों को घर देने के बीजेपी के वादे की याद दिलाते हुए कहा कि बीजेपी ने दिल्ली वालों की पीठ में छुरा घोंपा है। आपको बता दें कि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आम…
Author: NEWS14 TODAY
Lucknow News : चंदन हत्याकांड के 28 दोषियों को उम्रकैद की सजा, सभी गवाहों और सबूतों के आधार पर कोर्ट ने सुनाया फैंसला
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के चर्चित चंदन गुप्ता हत्याकांड में एनआईए कोर्ट का फैसला आ गया है। सभी आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। आपको बता दें कि कल अनुपस्थित रहने वाला सलीम शुक्रवार को कोर्ट में पेश हुआ। दोनों पक्षों की ओर से सजा के बिंदु पर बहस के बाद कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आपको बता दें कि कासगंज जिले में 26 जनवरी 2018 को तिरंगा यात्रा के दौरान हुए उपद्रव में चंदन गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई…
BPSC 2025 : प्रशांत किशोर का BPSC पर बड़ा आरोप, ‘पैसे लाओ-नौकरी पाओ’ 30 लाख से 2 करोड़ में एसडीएम बनाने की डील पक्की
बिहार BPSC : प्रशांत किशोर ने BPSC और नीतीश कुमार की सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। प्रशांत किशोर का कहना है कि BPSC की ज्यादातर सीटें बेच दी गई हैं। एक सीट की कीमत 30 लाख से 2 करोड़ के बीच तय कर डील पक्की हुई है। इसी वजह से सरकार और बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा रद्द न करने और दोबारा परीक्षा न कराने पर अड़े हुए हैं। पूर्णिया के निर्दलीय सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव के सुर भी प्रशांत किशोर से मिलते नजर आ रहे हैं।…
Mahakumbh 2025 : हेलीकॉप्टर से महाकुम्भ मेले का कर सकेंगे हवाई भ्रमण, बुकिंग के लिए देने होंगे इतने पैसे !
महाकुंभ 2025 : प्रयागराज में होने जा रहे महाकुंभ मेले को देखने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने जा रही है। महाकुम्भ मेला क्षेत्र को इस बार हेलीकॉप्टर से भी देखा जा सकेगा। इसके लिए आपको थोड़ी से जेब ढीली करनी पड़ेगी और केवल आठ मिनट में आपको पूरा मेला हेलीकॉप्टर से दिखाया जाएगा। आठ मिनट की उड़ान के लिए तीन हजार रुपये खर्च करने होंगे। जिसके बाद महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालु हेलीकॉप्टर से पूरा मेला क्षेत्र देख सकेंगे। आपको बता दें कि प्रयागराज में महाकुम्भ मेले को सफल…
Sambhal Violence : सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, एफआईआर रद्द करने की याचिका हुई खारिज
प्रयागराज : संभल के शाही जामा मस्जिद में 24 नवंबर को सर्वे के दौरान हुई हिंसा के मामले में समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क को बड़ा झटका लगा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सपा सांसद के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने की मांग खारिज कर दी है। संभल के शाही जामा मस्जिद में 24 नवंबर को सर्वे के दौरान हुई हिंसा के मामले में समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क को बड़ा झटका लगा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सपा सांसद के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने की मांग खारिज कर…
Saharanpur Murder : घर में घुसे बदमाशों ने बेटे के सामने प्रॉपर्टी डीलर की कर दी हत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां घर नमे घुसे बदमाशों ने गोलियां मारकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी है। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे हड़कंप मच गया। आनन फानन में प्रॉपर्टी डीलर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को सात गोलियां मारी हैं। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गई है।…
Illegal Mining : संगठित रूप से अवैध खनन करने वालों पर लगेगी गैंगस्टर, पुलिस एवं खनन विभाग आपसी बेहतर समन्वय से रोंके अवैध खनन
सहारनपुर : जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अवैध खनन एवं परिवहन को रोकने हेतु जिला टास्कफोर्स की बैठक आहूत की गयी। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि संगठित रूप से अवैध खनन करने वालों पर गैंगस्टर की कार्यवाही की जाए। नंबर प्लेट न होने, स्पष्ट रूप से दिखाई न देने या गलत होने पर परमिट निरस्तीकरण की कार्यवाही की जाए तथा संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जाए। उन्होने उपजिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी को 3 दिनों के अंदर निर्धारित स्थलों पर चैक पोस्ट स्थापित करने के…
Saharanpur News : स्विट्जरलैंड में बुर्का बैन पर बोले देवबंदी उलेमा नाराज, बोले- बुर्के में अच्छी लगती है महिलाएं
सहारनपुर : स्विट्जरलैंड सरकार ने महिलाओं के बुर्का पहनने पर पूर्णत प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार ने बाकायदा इसके लिए नया कानून लागू कर दिया है। स्विजरलैंड में बुर्का बैन होने पर देवबंदी उलेमाओं ने न सिर्फ नाराजगी जताई है बल्कि सरकार के इस फैसले को इस्लाम के खिलाफ बताया है। देवबंदी उलेमा कारी इसहाक गोरा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि महिलाएं बेहद कीमती होती है, इसलिए महिलाओं को बुर्के में रखा जाता है। जिस प्रकार किसी कीमती चीज को छुपा कर रखा जाता है। स्विजरलैंड सरकार ने बुर्के के खिलाफ कानून बनाकर वहां…
Saharanpur News : डकैती में शामिल बदमाश ने जारी किया चौथा वीडियो, पुलिस ने घोषित किया 50 हजार का इनाम
सहारनपुर : 21 दिसंबर को थाना नकुड़ इलाके के कस्बा अंबेहटा में जन सेवा केंद्र पर हुई डकैती के मामले एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। ख़ास बात ये है कि ये खुलासे पुलिस नहीं बल्कि डकैती में शामिल बदमाश कर रहे हैं। वीडियो जारी कर डकैती में शामिल बदमाश ने सहारनपुर पुलिस द्वारा दो युवकों के पैर में गोली के मामले पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। गोली मारकर पकडे गए युवकों को निर्दोष बताते हुए खुद को लूट बताया है। पुलिस के एनकाउंटर को…
Saharanpur News : सहारनपुर में रेल पलटाने की साजिश नाकाम, रेलवे ट्रैक पर लोहे का गेट मिलन से हड़कंप, बड़ा हादसा टला
सहारनपुर : जनपद सहारनपुर में असामाजिक तत्वों ने एक बार फिर रेल पलटाने की नाकाम कोशिश की है। सहारनपुर जंक्शन से महज कुछ ही दुरी पर खान आलमपुरा यार्ड के पास टपरी-हरिद्वार की सिंगल लाइन पर लोहे का गेट मिलने से रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में आनंद विहार से कोटद्वार जा रही ट्रेन को बीच में ही रोकना पड़ा। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी-आरपीएफ ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रेलवे ट्रैक पर लोहे का गेट मिलने के बाद ट्रेन पलटाने की साजिश की आशंका से इनकार…
