CM Yogi On Budget : सीएम योगी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- यह ज्ञान बजट देश को पांच ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने में सहायक होगा

CM Yogi In Action Mode

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह बजट देश को पांच ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने में सहायक सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेश किया गया बजट विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में मील का पत्थर साबित होगा। प्रधानमंत्री ने इसे ‘ज्ञान’ बजट कहकर महज चार अक्षरों में परिभाषित किया है। गरीब, नौजवान, किसान और नारी शक्ति को सशक्त बनाकर ही देश आत्मनिर्भर और विकसित बनेगा। उन्होंने कहा कि वंचितों…

Budget 2025 : ई-श्रम पोर्टल पर एक करोड़ ‘गिग वर्कर्स’ होंगे रजिस्टर्ड, बजट में गरीबों के लिए सरकार ने की बड़ी घोषणा

union budget 2025

बजट 2025 : बजट पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के गिग वर्कर्स’ नए जमाने की सेवा अर्थव्यवस्था को काफी गतिशीलता प्रदान करते हैं। उनके योगदान का सम्मान करते हुए हमारी सरकार उनके पहचान पत्र और ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था करेगी।’ केंद्र सरकार ने बजट में गरीब तबके के लोगों के लिए बड़ा ऐलान किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि सरकार एक करोड़ ‘गिग वर्कर्स’ की मदद के लिए ई-श्रम प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था शुरू करेगी।…

Union Budget 2025 : मध्यम वर्ग को वित्त मंत्री की बड़ी सौगात, 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं

union budget 2025

बजट 2025 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लगातार आठवां रिकॉर्ड बजट पेश किया। बजट में वित्त मंत्री ने किसानों और एमएसएमई सेक्टर के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। वित्त मंत्री ने अपने खजाने से बिहार के लिए कई अहम योजनाओं का ऐलान किया है। बिहार में मखाना बोर्ड के गठन का भी ऐलान किया गया है। मध्यम वर्ग को बड़ी सौगात देते हुए वित्त मंत्री ने 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगाने का ऐलान किया। अब 12 लाख रुपये तक की आय पर…

Kinnar Akhada : ममता कुलकर्णी और लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी किन्नर अखाड़े से निष्काषित, सिर नहीं मुंडवाने परगिरी गाज

Mamta Kulkarni

प्रयागराज महाकुंभ : प्रयागराज महाकुंभ में किन्नर अखाड़े ने बड़ी कार्रवाई की है। किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने ममता कुलकर्णी और लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को महामंडलेश्वर पद से हटा दिया है। बताया जा रहा है कि सिर मुंडवाने पर कार्रवाई की गई है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ के बीच अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनाया गया था। इसके बाद इसका काफी विरोध हुआ और किन्नर अखाड़े में बड़ी कलह शुरू हो गई। अब ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद…

Mamta Kulkarni : ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनते ही आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को किन्नर अखाड़े से किया निष्कासित

Mamta Kulkarni

प्रयागराज : अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनाने पर आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को निलंबित कर दिया गया है। संस्थापक ऋषि अजय दास ने लक्ष्मी नारायण को उनके पद से हटा दिया है। अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को भी उनके पद से हटा दिया गया है। फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने के बाद किन्नर अखाड़े में बवाल शुरू हो गया है। अखाड़े के संतों की आपत्ति के बाद अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को किन्नर अखाड़े से…

Saharanpur News : डर्मीकम्पोस्ट खाद यूनिट लगाने के नाम पर 12 करोड़ रुपये की ठगी, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Saharanpur News

सहारनपुर : पश्चमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में खाद यूनिट के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। वर्मीकम्पोस्ट खाद इकाई लगाने के नाम पर किसानों और कंपनी से 12 करोड़ रुपये की ठगी कर की है। कंपनी मालिक ने तीन लोगों पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर देहात कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि बिलासपुर निवासी सुशील कुमार ने लिखित शिकायत में बताया कि उसने पार्टनर संजीव कुमार के साथ जय एग्रो बायोसाइंस…

Ram Mandir News : रामनगरी में चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 अस्पताल में भर्ती, मेडिकल कॉलेज में 80 और बेड बढ़े

Ayodhya News

अयोध्या राम मंदिर : पिछले कुछ दिनों से अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंच रही है। बुधवार को विभिन्न कारणों से तबीयत बिगड़ने पर चार श्रद्धालुओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा 12 अन्य श्रद्धालु घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। आपको बता दें कि बुधवार दोपहर तक 14 श्रद्धालु मेडिकल कॉलेज पहुंच चुके हैं। इनमें श्रावस्ती के कैलाशपुर निवासी…

Fire In Mahakumbh : महाकुंभ में आज फिर लगी भीषण आग,  चपेट में आए कई पंडाल, डोम सिटी में भी उठी लपटें

Fire In Mahakumbh

प्रयागराज : महाकुंभ मेले में शुक्रवार को सेक्टर 22 के छतनाग स्थित टेंट सिटी में आग लग गई। देखते ही देखते एक दर्जन से अधिक टेंट जलकर राख हो गए। यहां 40 टेंट बनाए गए हैं। इसी तरह मेला क्षेत्र के सेक्टर 25 स्थित डोम सिटी में भी आग लग गई। महाकुंभ के सेक्टर 22 छतनाग झूंसी में बनी टेंट सिटी में गुरुवार को आग लग गई। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। टेंट…

Mahakumbh Stampede : मौनी अमावस्या पर भगदड़ की जांच करने पहुंचे मुख्य सचिव और डीजीपी, घटनास्थल का किया दौरा

Mahakumbh Stampede

प्रयागराज : मौनी अमावस्या पर संगम नोज पर मची भगदड़ की जांच करने मुख्य सचिव मनोज कुमार और डीजीपी प्रशांत कुमार मौके पर पहुंच गए हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद हैं। मौनी अमावस्या पर संगम नोज पर मची भगदड़ की जांच करने मुख्य सचिव मनोज कुमार और डीजीपी प्रशांत कुमार मौके पर पहुंच गए हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद हैं। दोनों अधिकारी संगम तट पर पहुंचे और भगदड़ वाली जगह का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। मौनी अमावस्या…

Mahakumbh Stampede : संगम किनारे लेटे लोगों को श्रदालुओं ने ही रौंदा, मच गई चीख-पुकार, जानिये कैसे मची भगदड़ ?

Mahakumbh Stampede

महाकुंभ : महाकुंभ में मची भगदड़ में अलीगढ़ के एक युवक ने जो कुछ देखा, उसे बयां किया। उसने बताया कि संगम तट पर लेटे श्रद्धालुओं को लोगों ने रौंदा। किनारे पर चीख-पुकार मची। भीड़ पहले स्नान करने के लिए गंगा तट पर जुटी। वहां काफी भीड़ हो गई थी। हर कोई किनारे की ओर बढ़ रहा था। जब भीड़ किनारे पर सो रहे लोगों के ऊपर से गुजरी तो चीख-पुकार मच गई। इस अफरातफरी के बीच कई लोग गिर पड़े। जो भी भीड़ में गिरा, वह फिर उठ नहीं…